मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी का होगा भव्य विस्तार : लगभग 250 हेक्टेयर में फैलेगी सफारी

विंध्य वन और साउथ अफ्रीकन सफारी की बनेगी नई योजना

भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मुकुंदपुर स्थित महाराजा मार्तण्ड सिंह जू देव व्हाइट टाइगर सफारी का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने सफारी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और इसके आगामी विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण योजना की समीक्षा की।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि मुकुंदपुर की यह व्हाइट टाइगर सफारी अब देश और प्रदेश में काफी प्रसिद्ध हो चुकी है। वन्यजीव प्रेमियों, वन विभाग के अधिकारियों और पर्यटकों के बीच इसे एक विशिष्ट स्थान प्राप्त है। नेचुरल जंगल के बीच बनी यह टाइगर सफारी अपने आप में बेहद अनोखी है, जहाँ जानवरों को प्रसन्नता से विचरण करते देखना मन को प्रसन्न करता है।

वर्तमान में यह व्हाइट टाइगर सफारी लगभग 120 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली हुई है, जिसमें लगभग 119 हेक्टेयर का अतिरिक्त क्षेत्रफल और जोड़ने की योजना है। इसके पश्चात इसका कुल क्षेत्रफल बढ़कर लगभग 250 हेक्टेयर हो जाएगा। ​विस्तार योजना के तहत 25 हेक्टेयर में व्हाइट टाइगर सफारी और शेष भाग में चिड़ियाघर शामिल रहेगा।

​नए विस्तार क्षेत्र में 36 हेक्टेयर भूमि पर 'विंध्य वन सफारी' बनाई जाएगी। इसके अलावा, 30 हेक्टेयर क्षेत्र में 'साउथ अफ्रीकन सफारी' का निर्माण किया जाएगा। बचे हुए क्षेत्रफल में जिराफ, जेबरा और अन्य शाकाहारी वन्यजीवों को स्वतंत्र रूप से जंगल में छोड़ा जाएगा। पर्यटकों को गाड़ी से गुजरते समय इन जानवरों के सड़क पार करने जैसे मनमोहक दृश्य देखने को मिलेंगे, जो बिल्कुल नेशनल पार्क जैसा अहसास कराएंगे।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि इस संपूर्ण विस्तार योजना की समीक्षा कर ली गई है। सरकार की यह कोशिश है कि इस योजना को जल्द से जल्द मंजूरी मिले और तेजी से काम शुरू किया जाए, ताकि पर्यटकों को यहाँ एक नया और भव्य अनुभव प्राप्त हो सके।

उप मुख्यमंत्री ने सफारी में बंगाल टाइगर, सफेद बाघ, लेपर्ड, तेंदुआ, बटरफ्लाई पार्क, रेप्टाइल हाउस सहित विभिन्न बाड़ों का अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 

Related Posts

रांची एयरपोर्ट को मिलेगी नई उड़ान, 157 करोड़ से होगा विस्तार, आधुनिक सुविधाओं में होगा इजाफा

रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची अब विकास की नई उड़ान भरने की तैयारी में है। जमीन से जुड़ी बाधाएं दूर होती हैं, तो बिरसा मुंडा एयरपोर्ट की तस्वीर आने वाले…

यूपी के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, पीछे से पिकअप में घुसी एंबुलेंस, पांच लोगों ने गंवाई जान

बाराबंकी  यूपी के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह भीषण हादसा हो गया। जिसमें एंबुलेंस सवार पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब छह बजे बाराबंकी जिले के सुबेहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में पराली संकट बरकरार, हजारों किसानों पर कार्रवाई; सरकारी खजाने में जमा होगा 11.94 करोड़ का जुर्माना

पंजाब में पराली संकट बरकरार, हजारों किसानों पर कार्रवाई; सरकारी खजाने में जमा होगा 11.94 करोड़ का जुर्माना

फिल्म ‘निहंग’ को लेकर राज कुंद्रा को झटका, अकाल तख्त साहिब ने अनुमति देने से किया इनकार

फिल्म ‘निहंग’ को लेकर राज कुंद्रा को झटका, अकाल तख्त साहिब ने अनुमति देने से किया इनकार

हरजिंदर सिंह धामी पर फिर जताया भरोसा, छठी बार चुने गए SGPC के अध्यक्ष

हरजिंदर सिंह धामी पर फिर जताया भरोसा, छठी बार चुने गए SGPC के अध्यक्ष

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581