UPSSSC ANM Result 2026: 10,272 अभ्यर्थियों को मिली सफलता, यहां जानें कटऑफ और आगे की प्रक्रिया

लखनऊ 

 उत्तर प्रदेश में एएनएम भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला)यानी ANM मुख्य परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है.परीक्षा में सफल 10,272 अभ्यर्थियों को अब आगे की पात्रता और अभिलेख परीक्षण यानी दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है.आयोग ने अलग-अलग श्रेणियों के लिए कटऑफ भी जारी कर दिया है हालांकि रिजल्ट में नाम आने का मतलब अभी अंतिम चयन नहीं है। 

5,272 पदों पर होनी है भर्ती
UPSSSC की इस भर्ती के जरिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के कुल 5,272 पद भरे जाने हैं. इनमें 4,892 पद सामान्य चयन और 380 पद विशेष चयन के हैं. भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2024 में हुई थी और आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 नवंबर 2024 थी.इसके बाद भर्ती प्रक्रिया के तहत एएनएम मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित की गई. यह परीक्षा 11 जनवरी 2026 को हुई थी. अब आयोग ने इसका परिणाम जारी करते हुए 10,272 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। 

10,272 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट
मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब पात्रता और अभिलेख परीक्षण की प्रक्रिया में शामिल होना होगा यानी अब आयोग इनके शैक्षणिक और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच करेगा.यहां अभ्यर्थियों के लिए एक बात समझना बेहद जरूरी है कि 10,272 अभ्यर्थियों की यह सूची अंतिम चयन परिणाम नहीं है.इस सूची में नाम आने का मतलब यह नहीं है कि उम्मीदवार का स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के पद पर अंतिम चयन हो गया है.अंतिम चयन पात्रता और अभिलेख परीक्षण पूरा होने के बाद किया जाएगा। 

सामान्य वर्ग की कटऑफ 61.75 अंक
UPSSSC ने एएनएम मुख्य परीक्षा के लिए श्रेणीवार कटऑफ भी जारी की है. अनारक्षित यानी सामान्य वर्ग की कटऑफ 61.75 अंक रही है. वहीं अनुसूचित जाति यानी SC वर्ग के लिए कटऑफ 56.75 अंक तय हुई है.अनुसूचित जनजाति यानी ST वर्ग की कटऑफ 31.75 अंक, अन्य पिछड़ा वर्ग यानी OBC की 55.25 अंक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी EWS की कटऑफ 55.00 अंक रही है.इस तरह सामान्य वर्ग की कटऑफ सबसे ज्यादा रही, जबकि ST वर्ग की कटऑफ सबसे कम रही है। 

UPSSSC ANM Result ऐसे चेक करें
अपना रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा.वेबसाइट के होमपेज पर उन्हें परिणाम सेक्शन दिखाई देगा.इस पर क्लिक करने के बाद स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा 2024 विज्ञापन संख्या 11-परीक्षा/2024 के रिजल्ट लिंक पर जाना होगा.इसके बाद मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करके सबमिट करना होगा.जानकारी सबमिट होते ही स्क्रीन पर अभ्यर्थी का रिजल्ट दिखाई देगा. उम्मीदवार इसमें अपनी योग्यता स्थिति और प्राप्त अंक चेक कर सकते हैं। 

11 जनवरी को हुई थी मुख्य परीक्षा
इस भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा 11 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी.परीक्षा के बाद अब आयोग ने परिणाम जारी किया है.इस रिजल्ट के जरिए अगले चरण के लिए 10,272 अभ्यर्थियों को मौका मिला है.अब इन अभ्यर्थियों के लिए अगला महत्वपूर्ण चरण पात्रता और अभिलेख परीक्षण है. दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद ही भर्ती की अंतिम चयन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। 

अंतिम चयन के लिए अभी करना होगा इंतजार
ANM मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को राहत जरूर मिली है, लेकिन अभी भर्ती की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है.10,272 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है जबकि पदों की संख्या 5,272 है.इसलिए अंतिम चयन दस्तावेज और पात्रता की जांच के बाद ही तय होगा. फिलहाल जिन उम्मीदवारों का नाम शॉर्टलिस्ट सूची में आया है.उन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए तैयार रहना चाहिए और आयोग की अगली सूचना का इंतजार करना होगा। 

Related Posts

3 नवंबर को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी और कारोबार में मिल सकते हैं शुभ समाचार

मेष राशि आज के दिन ऑफिस में अपने सीनियर्स को अपनी परफॉर्मेंस से खुश रखें। सही लाइफस्टाइल मेंटेन करने से हेल्दी रहें। आज धन लाभ होगा। रिश्ते को रोमांटिक बनाए…

बिहार में मेडिकल के 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी ₹1.15 लाख सैलरी

मेडिकल क्षेत्र में नौकरी का मौका तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए बिहार में अच्छा मौका है. राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के 500 से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581