बिहार में मेडिकल के 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी ₹1.15 लाख सैलरी

मेडिकल क्षेत्र में नौकरी का मौका तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए बिहार में अच्छा मौका है. राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के 500 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी. इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 1 लाख रुपये से ज्यादा की सैलरी मिल सकती है.

इस भर्ती के लिए बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है.  बोर्ड ने योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. इसके तहत अलग-अलग मेडिकल विषयों में तीन साल के लिए पैनल तैयार किया जाएगा. इनमें एनाटॉमी, मनोरोग, रेडियोलॉजी और फिजियोलॉजी समेत कई डिसिप्लीन शामिल हैं. इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

कितन पदों पर निकली वैकेंसी?
डिपार्टमेंट का नाम     वैकैंसी
एनाटोमी     56
पीडियाट्रिक्स     55
मनोरोग     58
फिजियोलॉजी     57
पीएसएम     52
रेडियोलॉजी     68
चर्म एवं रति रोग     56
जेरियाट्रिक्स      33
टीबी एवं चेस्ट विभाग     72
टीबी एवं चेस्ट विभाग     68

क्या होनी चाहिए योग्यता?
सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. केवल MBBS की डिग्री के आधार पर इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया जा सकता. ट्यूटर पद के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता NMC के मेडिकल इंस्टीट्यूशन रेगुलेशंस के अनुरूप होनी चाहिए. इसके तहत संबंधित विषय में DNB या DNB सुपर स्पेशियलिटी की योग्यता मांगी गई है. वहीं, एनाटॉमी और फिजियोलॉजी जैसे नॉन-मेडिकल विषयों के लिए मेडिकल क्षेत्र में MSc के साथ PhD की डिग्री भी जरूरी है.

कितनी होनी चाहिए उम्र?
इस भर्ती में उम्र की अधिकतम सीमा उम्मीदवार की कैटेगरी के आधार पर तय की गई है. सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की उम्र 37 साल तक होनी चाहिए. वहीं, सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 साल रखी गई है.

पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए भी अधिकतम उम्र 40 साल तय की गई है.  इसके अलावा, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के पुरुष और महिला अभ्यर्थी 42 साल की उम्र तक आवेदन कर सकते हैं.

कितनी मिलेगी सैलरी?
वहीं, अगर सैलरी की बात करें, तो इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 1.15 लाख रुपये महीने की सैलरी मिलेगी. बिहार स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के पहले कार्यरत उम्मीदवारों को सैलरी के साथ मंहगाई भत्ता के साथ ही कई भत्ते मिलेंगे.

कैसे होगा सिलेक्शन?
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को किसी लिखित परीक्षा में शामिल नहीं होना होगा. चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता, प्राप्त अंकों और निर्धारित पात्रता मानकों के आधार पर किया जाएगा. पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ उच्च शिक्षा में हासिल किए गए अंकों को भी चयन प्रक्रिया में महत्व दिया जाएगा.

इस प्रक्रिया के बाद योग्य उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. अंतिम चयन अभ्यर्थियों की पात्रता और उनके प्रस्तुत प्रमाणपत्रों की जांच के आधार पर होगा. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख और पूरा कार्यक्रम बोर्ड अलग से जारी करेगा.

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए कौन-से कागजात जरूरी?
वेरिफिकेशन के समय उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता और अन्य दावों से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे. इनमें मुख्य रूप से ये कागजात शामिल हैं-

10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
MBBS का सर्टिफिकेट
पोस्ट ग्रेजुएशन की मार्कशीट
PhD, DM या MSc से जुड़े सर्टिफिकेट (जहां लागू हों)
अनुभव प्रमाणपत्र
अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC), यदि लागू हो
जाति प्रमाणपत्र
मूल निवास प्रमाणपत्र
EWS प्रमाणपत्र
दिव्यांगता प्रमाणपत्र (PwBD), यदि लागू हो.

 

 

Related Posts

26 नवंबर को इन पांच राशियों की चमकेगी किस्मत, शनिदेव की कृपा से मिलेंगे शुभ संकेत

मेष राशिफल मेष राशि वालों की आर्थिक परेशानियों का हल निकल सकता है और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. अपनी बुद्धि और हुनर के दम पर हर जगह प्रशंसा पाएंगे. जरूरी काम…

महाराष्ट्र का फेमस हरे लहसुन का ठेचा, रोटी-भाकरी के साथ बढ़ाएगा खाने का स्वाद

 कभी-कभी रोजाना की आलू की सब्जी खाने का मन नहीं करता है और ऐसे में महाराष्ट्र में रोटी के साथ खाने के लिए लोग सबसे ज्यादा हरी-मिर्च का ठेचा बनाते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

BJP के साथ बदले सियासी समीकरण, क्या सुखबीर बादल का मुख्यमंत्री बनने का सपना होगा पूरा?

BJP के साथ बदले सियासी समीकरण, क्या सुखबीर बादल का मुख्यमंत्री बनने का सपना होगा पूरा?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581