भारत-NCC अभ्यास मैच से पहले पिच को लेकर बवाल, टीम मैनेजमेंट की उम्मीदों पर फिरा पानी

नई दिल्ली
श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले प्रैक्टिस मैच खेलने उतरेगी, लेकिन मुकाबले से पहले ही पिच को लेकर नया विवाद सामने आ गया है. भारतीय टीम 7 अगस्त से कोलंबो में नॉनडिस्क्रिप्ट क्रिकेट क्लब (NCC) के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी. हालांकि जिस पिच पर यह मुकाबला होना है, उसने टीम इंडिया के मैनेजमेंट को खुश नहीं किया है l  

भारतीय टीम की उम्मीद थी कि उसे गॉल टेस्ट जैसी स्पिन मददगार परिस्थितियों वाली विकेट मिलेगी, ताकि बल्लेबाज और स्पिनर दोनों टेस्ट सीरीज से पहले बेहतर तैयारी कर सकें. लेकिन अभ्यास मैच के लिए तैयार की गई पिच पर हल्की घास छोड़ी गई है. ऐसे में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना ज्यादा है, जबकि स्पिनरों का असर शुरुआती दिनों में कम रहेगा l  

श्रीलंका क्रिकेट के निर्देश पर तैयार हुई पिच
कोलंबो का नॉनडिस्क्रिप्ट क्रिकेट क्लब श्रीलंका के सबसे पुराने क्रिकेट क्लबों में शामिल है. इसकी स्थापना 1888 में हुई थी और फिलहाल भारतीय टीम यहीं अभ्यास कर रही है. पहले भारत और एनसीसी के बीच चार दिवसीय प्रैक्टिस मैच प्रस्तावित था, लेकिन बाद में इसे घटाकर तीन दिन का कर दिया गया l

पिच को लेकर उठे विवाद के बीच क्लब प्रबंधन ने साफ किया है कि उसने अपनी ओर से कोई फैसला नहीं लिया. क्लब के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट के निर्देश पर ही घास वाली विकेट तैयार की गई है. उनका मानना है कि इस पिच पर बल्लेबाजों को अच्छे रन बनाने का मौका मिलेगा और टॉस जीतने वाली टीम के लिए पहले बल्लेबाजी करना फायदे का सौदा हो सकता है l

क्लब के मैनेजर ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि मुकाबले के तीसरे दिन स्पिनरों को कुछ मदद मिल सकती है, लेकिन शुरुआती दो दिन विकेट बल्लेबाजी और तेज गेंदबाजों के लिए बेहतर रहने की उम्मीद है l

गॉल टेस्ट से पहले स्पिन की तैयारी पर सवाल
भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा. गॉल की पिच पारंपरिक तौर पर स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. ऐसे में भारतीय टीम चाहती थी कि अभ्यास मैच में भी उसे उसी तरह की परिस्थितियां मिलें, जिससे बल्लेबाज स्पिन के खिलाफ अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे सकें l  

हाल के समय में भारतीय बल्लेबाजों को स्पिन के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा है. घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के स्पिन आक्रमण ने भारत को काफी परेशान किया था. यही वजह है कि टीम मैनेजमेंट श्रीलंका दौरे पर स्पिन के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा अभ्यास चाहता था l

सीरीज होगी बेहद अहम
भारत ने 2015 के बाद से श्रीलंका के खिलाफ कोई टेस्ट सीरीज नहीं गंवाई है. हालांकि इस बार दांव बड़ा है, क्योंकि यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैम्प‍ियनश‍िप (WTC) के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. भारतीय टीम जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी और ऐसे में प्रैक्टिस मैच की पिच को लेकर उठा विवाद चर्चा का विषय बन गया है l

Related Posts

हार्दिक पंड्या के लिए घरेलू क्रिकेट अनिवार्य? कप्तान गिल ने दिया फिटनेस टेस्ट का संकेत

नई दिल्ली  हर किसी को पता है कि हार्दिक पंड्या टीम इंडिया के लिए कितने अहम हैं. 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए हर कोई इस स्टार…

IND vs NZ: विराट कोहली के बल्ले से निकलेगा शतक! न्यूजीलैंड सीरीज से पहले दिग्गज ने बताई वजह

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से शुरू होने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज का इंतजार फैन्स बेसब्री के साथ कर रहे हैं. इस सीरीज में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581