बुमराह बाहर तो सिराज पर बड़ा दारोमदार, श्रीलंका में दिखा नया अंदाज पहले मुकाबले

नई दिल्ली
भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर है, जहां उसे मेजबान टीम के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलने हैं. टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले भारतीय टीम कोलंबो के एनसीसी ग्राउंड में श्रीलंका एकादश के खिलाफ तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेल रही है. इस प्रैक्टिस मुकाबले में श्रीलंका-11 ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का निर्णय लिया. मुकाबले के पहले दिन खेल से ज्यादा चर्चा भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के नए लुक की हुई.

प्रैक्टिस मुकाबले के लिए मोहम्मद सिराज जब मैदान पर उतरे तो उनके नए हेयरस्टाइल ने तुरंत ध्यान खींचा. सिराज ने अपने बालों को नया लुक दिया है और उस पर हल्की हाइलाइट्स नजर आ रही हैं. टेस्ट जर्सी के साथ सिराज का यह लुक उनके पहले के हेयरस्टाइल से बिल्कुल अलग है. हालांकि हेयरस्टाइल में बदलाव सिराज के लिए कोई नई बात नहीं है. वह पहले भी अपने लुक में बदलाव करते दिखाई दिए हैं. श्रीलंका दौरे पर उनका नया अंदाज एक बार फिर नजर आया है.

मोहम्मद सिराज आक्रामक गेंदबाजी के साथ-साथ मैदान पर जोशीला जश्न मनाने में माहिर हैं. वैसे सिराज के लिए श्रीलंका दौरा सिर्फ उनके नए लुक की वजह से खास नहीं रहने वाला. मैदान पर उनकी जिम्मेदारी कहीं ज्यादा बड़ी होगी. जसप्रीत बुमराह के टेस्ट सीरीज से बाहर होने के कारण सिराज भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण के सबसे अनुभवी चेहरे हैं. ऐसे में नई गेंद संभालने के साथ-साथ उनसे लगातार अंतराल पर विकेट चटकाने की उम्मीद रहेगी.

तेलंगाना पुलिस मे डीएसपी हैं सिराज
मोहम्मद सिराज इससे पहले विदेशी परिस्थितियों में भारत के लिए कई महत्वपूर्ण स्पेल डाल चुके हैं. श्रीलंका में पिचों से स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलने की संभावना रहती है, लेकिन तेज गेंदबाजों के लिए नई गेंद और रिवर्स स्विंग अहम हथियार साबित हो सकते हैं. बता दें कि सिराज तेलंगाना पुलिस में DSP (पुलिस उपाधीक्षक) हैं. उन्हें अक्टूबर 2024 में इस पद पर नियुक्त किया गया था.

श्रीलंका XI के खिलाफ अभ्यास मुकाबला भारत के लिए प्लेइंग कॉम्बिनेशन तय करने के लिहाज से भी अहम है. टीम के सामने तेज गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज के साथ दूसरे पेसर के चयन का सवाल है. बुमराह की गैरमौजूदगी में गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा और औकिब नबी जैसे विकल्प मौजूद हैं. ऐसे में वार्म-अप मैच में गेंदबाजों के प्रदर्शन पर टीम मैनेजमेंट की खास नजर रहेगी.

गौतम गंभीर के सामने सबसे बड़ी चुनौती
प्रैक्टिस मुकाबले से पहले भारतीय टीम को कप्तान शुभमन गिल की फिटनेस को लेकर भी चिंता का सामना करना पड़ा. गुरुवार को प्रैक्टिस के दौरान गिल के दाएं हाथ की रिंग फिंगर में इम्पैक्ट इंजरी लगी. एहतियात के तौर पर उन्हें वार्म-अप मुकाबले के पहले दिन मैदान पर नहीं उतारा गया और उनकी जगह केएल राहुल ने टीम की कमान संभाली.

Related Posts

न्यूजीलैंड सीरीज से पहले BCCI का बड़ा फैसला, आकिब नबी अब शुरुआती 3 वनडे में भी खेलेंगे

नईदिल्ली  न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव किया गया है. चयन समिति ने तेज गेंदबाज आकिब नबी (Auqib Nabi) को शुरुआती तीन…

भारत-पाकिस्तान के बीच 8 नवंबर को होगी भिड़ंत, अंडर-19 एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

नई दिल्ली जूनियर क्रिकेट कमेटी ने 5 से 14 नवंबर तक ओमान के मस्कट में खेले जाने वाले ACC पुरुष अंडर 19 एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय U19…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब पुलिस के ASI का डोप टेस्ट पॉजिटिव, नशा सेवन मामले में केस दर्ज

पंजाब पुलिस के ASI का डोप टेस्ट पॉजिटिव, नशा सेवन मामले में केस दर्ज

चंडीगढ़ में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, आखिरी स्लम कॉलोनी को हटाने की तैयारी

चंडीगढ़ में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, आखिरी स्लम कॉलोनी को हटाने की तैयारी

चुनावी तैयारी में जुटी AAP, पहली सूची में 30 से 35 उम्मीदवारों के नामों का हो सकता है ऐलान

चुनावी तैयारी में जुटी AAP, पहली सूची में 30 से 35 उम्मीदवारों के नामों का हो सकता है ऐलान

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581