श्रीलंका दौरे से पहले शुभमन गिल चोटिल, हालांकि शुरुआती जांच में मिली बड़ी राहत टीम को

नई दिल्ली
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया के लिए एक पल ऐसा आया, जिसने खिलाड़ियों और टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा दी. कप्तान शुभमन गिल को कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान अंगूठे पर गेंद लग गई. चोट लगते ही उन्हें नेट्स छोड़कर मेडिकल स्टाफ के पास जाना पड़ा l  

भारतीय टीम 4 अगस्त को श्रीलंका पहुंची थी. अगले दिन से खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू कर दिया था और गुरुवार (6 अगस्त) को भी टीम ने टेस्ट सीरीज से पहले जमकर तैयारी की. इसी दौरान तेज गेंदबाजों का सामना करते हुए शुभमन गिल के अंगूठे पर गेंद लगी l  

चोट के बाद मेडिकल स्टाफ ने तुरंत गिल का इलाज किया. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, उपचार के बाद भारतीय कप्तान फिर से नेट्स में लौटे और बल्लेबाजी भी जारी रखी. इससे टीम मैनेजमेंट ने राहत की सांस ली. फिलहाल चोट गंभीर नहीं बताई जा रही है,

दूसरी बार चोट उन्हें कैच‍िंग प्रैक्ट‍िस के दौरान लगी. स्लिप में कैच‍िंग की प्रैक्ट‍िस करते हुए फिर से गेंद उनके दाएं हाथ पर लग गई, जिससे वह दर्द से चीख उठे. फिजियो ने आइस पैक लगाया l

टीम इंडिया शुक्रवार (7 अगस्त) से स्थानीय श्रीलंका इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेलेगी. ऐसे में टीम मैनेजमेंट किसी भी खिलाड़ी के साथ जोखिम नहीं लेना चाहेगा, खासकर तब जब स्क्वॉड पहले से चोट की समस्याओं से जूझ रहा है l

भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले ही चोट के कारण इस टेस्ट सीरीज से बाहर हैं. उनकी जगह मोहम्मद सिराज तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे. ऑलराउंडर शिवम दुबे भी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग चोट से उबर नहीं सके और इस दौरे के लिए उपलब्ध नहीं हैं.

भारत के तेज गेंदबाजी विभाग में भी लगातार चोटों ने चिंता बढ़ाई है. हर्षित राणा पहले से बाहर हैं, जबकि टीम नए कॉम्ब‍िनेशन  के साथ श्रीलंका दौरे पर उतरेगी.

शुभमन गिल के लिए भी पिछले कुछ साल चोटों से आसान नहीं रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अंगूठे की चोट के कारण उन्हें सीरीज के एक पार्ट से बाहर रहना पड़ा था. इसके अलावा 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान भी टखने की चोट से उन्हें परेशानी हुई थी. वहीं इंग्लैंड में 3 मैचों की वनडे सीरीज में बर्मिंघम में हुए मुकाबले में भी वो र‍िटायर्ड हर्ट हो गए थे. तब वो 80 रन बनाकर वापस लौटे थे, हालांकि बाद में वो सीरीज के बाकी मुकाबले खेले थे. भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा. उससे पहले होने वाला वॉर्म-अप मैच खिलाड़ियों को स्थानीय परिस्थितियों से तालमेल बैठाने का आखिरी मौका देगा.

 भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन (फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, आकिब नबी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और सारांश जैन.

भारत के श्रीलंका दौरे का पूरा शेड्यूल
7-9 अगस्त: प्रैक्टिस मैच, कोलंबो, सुबह 10 बजे से
15-19 अगस्त: पहला टेस्ट, गॉल, सुबह 10 बजे से
23-27 अगस्त: दूसरा टेस्ट, कोलंबो, सुबह 10 बजे से

Related Posts

भारत-पाकिस्तान के बीच 8 नवंबर को होगी भिड़ंत, अंडर-19 एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

नई दिल्ली जूनियर क्रिकेट कमेटी ने 5 से 14 नवंबर तक ओमान के मस्कट में खेले जाने वाले ACC पुरुष अंडर 19 एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय U19…

IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव, नए हेड कोच के बाद रोहित को कप्तानी सौंपने की तैयारी

मुंबई आईपीएल 2027 के आगामी सीजन के लिए पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अपनी कप्तानी में बड़ा फेरबदल करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581