दौसा में दो सड़क हादसे: कार में 4 की मौत, एक्सप्रेसवे पर टेंपो पलटने से 5 घायल

जयपुर
 राजस्थान में दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे-148 पर रायसर के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार कार सवार सभी श्रद्धालु खाटूश्यामजी के दर्शन कर वापस आगरा लौट रहे थे। तभी सुबह करीब 6.30 बजे रायसर थाना क्षेत्र में दौसा-मनोहरपुर NH 148 पर कार का टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मृतकों के शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

मृतकों की हुई पहचान
रायसर थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि कार का टायर फटने के कारण हादसा हुआ। कार के गहरी खाई में गिरने से आगरा निवासी अतुल, मुकुल, रुपेश और शिवा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, राहुल और अर्पित गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भीषण सड़क हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम
जमवारामगढ़ थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे लंबा जाम लग गया। करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम के हालात बने रहे। हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। ऐसे में वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभाली। क्रेन की मदद से कार को हटवाया गया।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से उतरकर खाई में पलटा लोडिंग टेंपो
इधर, राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से कोटा जा रहा लोडिंग टेंपो एक्सप्रेसवे से उतरकर खाई में पलट गया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायल कोटा के रहने वाले है, ये लोग मेले में झूला लगाने का करते काम है। हादसे में घायल नूरजहां, ज्याकत अली, कुणाल, अजय व चालक विजयपाल का दौसा जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस के मुताबिक चालक को नींद की झपकी आने के कारण सड़क हादसा हुआ।

Related Posts

सावधान! जयपुर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, 48 घंटे में कटे हजारों चालान

जयपुर राजधानी जयपुर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़कों पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। यातायात…

बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और सुरक्षा से जुड़े सूचकांकों के आधार पर तैयार होगा फ्रेमवर्क, पहले एक जिले में होगा पायलट क्रियान्वयन

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए देश में अपनी तरह का पहला बाल कल्याण फ्रेमवर्क तैयार कर रहा छत्तीसगढ़ विकसित छत्तीसगढ़ @2047 के लक्ष्य को साकार करने राज्य नीति आयोग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Jalandhar to Kashi: BJP की 2558 KM समरसता यात्रा का आगाज आज, जानें क्या है इसका उद्देश्य

Jalandhar to Kashi: BJP की 2558 KM समरसता यात्रा का आगाज आज, जानें क्या है इसका उद्देश्य

पंजाब में मौसम का बदलेगा मिजाज, धुंध और प्रदूषण से बढ़ेगी परेशानी, AQI भी बिगड़ा

पंजाब में मौसम का बदलेगा मिजाज, धुंध और प्रदूषण से बढ़ेगी परेशानी, AQI भी बिगड़ा

Punjab News: राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, गेहूं के साथ अब मिलेगी ‘मेरी रसोई किट’

Punjab News: राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, गेहूं के साथ अब मिलेगी ‘मेरी रसोई किट’

पंजाब कैबिनेट की बढ़ी शैक्षणिक ताकत, हरभजन सिंह ईटीओ ने पूरी की डॉक्टरेट की पढ़ाई

पंजाब कैबिनेट की बढ़ी शैक्षणिक ताकत, हरभजन सिंह ईटीओ ने पूरी की डॉक्टरेट की पढ़ाई

Punjab Stubble Burning: पराली के 5,972 मामले दर्ज, अधिकारियों पर भी गिरी गाज

Punjab Stubble Burning: पराली के 5,972 मामले दर्ज, अधिकारियों पर भी गिरी गाज

कनाडा में पंजाबी दंपती की हत्या से हड़कंप, CCTV में कैद हुई वारदात; जली हुई कार बरामद

कनाडा में पंजाबी दंपती की हत्या से हड़कंप, CCTV में कैद हुई वारदात; जली हुई कार बरामद

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581