धौलपुर में रेलवे ट्रैक पर 121 की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, रेलवे ने आम लोगों के लिए जारी की सख्त चेतावनी

धौलपुर
बहुप्रतीक्षित रेल परियोजना धौलपुर-सरमथुरा रेल खंड पर धौलपुर जंक्शन से गढ़ी सांधरा स्टेशन तक नई रेल लाइन का रेल सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) की ओर से 31 अक्टूबर को निरीक्षण प्रस्तावित है। नई रेलवे लाइन के इस सेक्शन के बीच ट्रायल बतौर विशेष ट्रेन 121 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलाई जाएगी। रेलवे ने आमजन से अपील की है कि वह इस दौरान ट्रैक से दूर रहें। उधर, रेलवे स्टेशन पर भी निरीक्षण को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। यहां नवीन प्लेटफार्म के पीछे की तरफ भी इन दिनों जोरों से कार्य हो रहा है और पूर्व में बनाई रोडनुमा जगह के आसपास इन दिनों जमकर मिट्टी डाली जा रही है। माना जा रहा है कि उक्त स्थान को ऊंचा उठा कर यहां से पुरानी भारती टॉकीज की तरफ जा रहे पुराने रास्ते को सीधा कर निकाला जाएगा। वर्तमान में यहां पुरानी लाइन वाले ट्रैक पर घुमाव था और दूसरी तरफ खलतियां थी, जिसमें पानी का भराव रहता है।

समपार फाटक से ही निकलें आमजन
निरीक्षण के दौरान आमजन या वाहन चालक समपार फाटक एवं लिमिटेड हाइट सबवे का उपयोग कर सकते हैं। रेलवे के अनुसार निरीक्षण के दौरान रेलवे ट्रैक एवं उसके आसपास से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। रेलवे ट्रैक पर अनाधिकृत रूप से प्रवेश न करें और न ही ट्रैक को अनधिकृत तरीके से पार करें। रेलवे लाइन पार करने के लिए केवल निर्धारित समपार का उपयोग करें। अनाधिकृत रूप से प्रवेश करना अथवा उसे पार करना जानलेवा हो सकता है। साथ ही, यह दंडनीय अपराध है।

पुलिस लाइन फाटक भी तैयार
धौलपुर जंक्शन से गढ़ी सांधरा स्टेशन के बीच 31 अक्टूबर को ट्रायल प्रस्तावित है। रेलवे की ओर से इन दिनों स्टेशन समेत लाइन पर जोरों शोरों से कार्य हो रहा है। पुलिस लाइन के आगे समपार फाटक करीब-करीब तैयार हो चुका है। यहां पर गत दिनों गिट्टी बिछाकर सीसी किया है, जिससे वाहन आसानी से निकल सकें। इसी तरह जिरौली फाटक के पास भी लिमिटेड हाइट सबवे तैयार किया है, यहां एनएच 44 की सर्विस लेन से जुड़ा है जिस पर ट्रैफिक अधिक है। आने वाले दिनों में फाटक बंद होने पर यहां वाहन चालकों को ट्रेन गुजरने का इंतजार करना पड़ेगा। यहां पर कई दिनों से लाइन के दोनों तरफ गड्ढे हो रहे हैं।

नया रास्ता…और मिट्टी से भराव!
पुरानी भारती टॉकीज से खलतियों की तरफ जा रहे रास्ते पर आगे की तरफ रेलवे की ओर से इन दिनों नया रास्ता तैयार किया जा रहा है। बारिश के दौरान कुछ समय यहां पर कार्य थम गया था लेकिन अब कुछ समय से गति पकड़ा है। यहां पर भारी मात्रा में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए मिट्टी डाली जा रही है। इससे पूर्व यहां खलती के पुराने जलभराव वाले स्थल के बीच नए सड़क के लिए भी गिट्टी और मिट्टी डाली गई थी। लेकिन बीच में अचानक से कार्य बंद हो गया था लेकिन अब फिर से कार्य शुरू हो गया है। वहीं, पीजी कॉलेज की तरफ से बनाए रास्ते पर भी कार्य चल रहा है।

Related Posts

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल से आरंग में सड़क विकास को मिली रफ्तार, 11.69 करोड़ रुपये मंजूर

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल पर आरंग को 11.69 करोड़ रुपये की सड़क विकास की सौगात धमनी-कोटनी पलौद से नवागांव तक 15.50 किलोमीटर सड़क का होगा नवीनीकरण एवं मजबूतीकरण…

उत्तर प्रदेश में धान खरीद की तैयारी पूरी, 1 नवंबर से शुरू होगी सरकारी खरीद प्रक्रिया

पूर्वी उत्तर प्रदेश, लखनऊ- रायबरेली व उन्नाव में पहली नवंबर से होगी धान खरीद  धान (कॉमन)-2441 और (ग्रेड ए) का 2461 रुपये प्रति कुंतल एमएसपी पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

जालंधर में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जालंधर में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581