सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बदले नियम, अब B.Ed कॉलेजों को बतानी होगी भवन, शिक्षक और छात्रों की पूरी जानकारी

पटना
राज्य के सभी 352 निजी बीएड काॅलेजों को अनिवार्य रूप से परफार्मेंस एप्रेजल रिपोर्ट (PAR) देनी होगी।

यह रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के समक्ष हर साल जमा करना होगा। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने बीएड काॅलेजों को रिपोर्ट देना अनिवार्य कर दिया है।

विभाग ने यह कदम सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में उठाया है। वर्ष 2023 में एनसीटीई ने बीएड कालेजों को PAR जमा करना अनिवार्य किया था, जिस पर निजी काॅलेज संचालकों की दलील पर दिल्ली हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी।

हर साल एनसीटीई को देनी होगी रिपोर्ट
तब एनसीटीई ने इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। जो काॅलेज तय समय के भीतर अपनी रिपोर्ट जमा नहीं करेंगे, उनकी मान्यता रद करने या संबंधित सत्र में दाखिले पर रोक लगाने की कार्रवाई की जाएगी।

उच्च शिक्षा विभाग के एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में संबंधित सभी बीएड काॅलेजों को निर्देशित किया गया है।

कोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट कर दिया है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्कूलों में अच्छे शिक्षकों का होना, बच्चों के मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा के अधिकार से जुड़ा हुआ है।

NCTE एक सांविधिक निकाय है और उसे शिक्षा प्रणाली के सुनियोजित विकास के लिए संस्थानों से हर साल परफार्मेंस रिपोर्ट मांगने का पूरा अधिकार है।

कोर्ट के इस आदेश से अब कम संसाधन वाले बीएड काॅलेजों के अस्तित्व पर खतरा पैदा हो गया है, जो केवल बीएड की पढ़ाई के नाम पर छात्रों का आर्थिक शोषण और डिग्रियां बांट रहे हैं।

इन बिंदुओं पर देनी रिपोर्ट
    काॅलेज में उपलब्ध भूमि और भवन की जानकारी
    नियुक्त योग्य शिक्षकों और फैकल्टी का पूरा ब्योरा
    नामांकित छात्रों की संख्या और शिक्षण संसाधनों का विवरण

एनसीटीई के तय मानक
    50 छात्रों के एक बैच के लिए कम से कम तीन हजार वर्ग मीटर का भवन अनिवार्य
    यदि छात्र संख्या 51 से 100 के बीच है तो छह हजार वर्ग मीटर का भवन जरूरी
    संस्थान के पास एक एकड़ भूमि, प्रयोगशाला, पुस्तकालय व खेल मैदान आवश्यक 

 

Related Posts

जैसलमेर में 10 किलोमीटर की सड़क बनी मुसीबत, घटिया निर्माण से जगह-जगह गहरे गड्ढे

लाठी  जैसलमेर का ऐतिहासिक सोनार दुर्ग विश्वभर में अपनी अलग पहचान रखता है, लेकिन इसी सरहदी जिले की एक और ऐतिहासिक धरोहर अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। लाठी…

गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में नंदकुमार साय को लाए मुख्यमंत्री, बालाजी अस्पताल में चल रहा उपचार

पूर्व सांसद नंदकुमार साय  हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने कहा- पैर में चोट लगने से नंदकुमार साय को हो रही थी तकलीफ,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में भ्रष्टाचार नेटवर्क पर ED का शिकंजा, भुल्लर मामले में सात अधिकारी तलब

पंजाब में भ्रष्टाचार नेटवर्क पर ED का शिकंजा, भुल्लर मामले में सात अधिकारी तलब

लुधियाना में महिला थाना प्रभारी की बढ़ेंगी मुश्किलें, अपहरण मामले में FIR दर्ज करने के आदेश

लुधियाना में महिला थाना प्रभारी की बढ़ेंगी मुश्किलें, अपहरण मामले में FIR दर्ज करने के आदेश

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581