जैसलमेर में 10 किलोमीटर की सड़क बनी मुसीबत, घटिया निर्माण से जगह-जगह गहरे गड्ढे

लाठी
 जैसलमेर का ऐतिहासिक सोनार दुर्ग विश्वभर में अपनी अलग पहचान रखता है, लेकिन इसी सरहदी जिले की एक और ऐतिहासिक धरोहर अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। लाठी का प्राचीन कोट कभी रियासतकालीन वैभव, शौर्य और स्थापत्य कला का प्रतीक हुआ करता था। आज वही ऐतिहासिक धरोहर संरक्षण के अभाव, अतिक्रमण और प्रशासनिक अनदेखी के चलते धीरे-धीरे अपना अस्तित्व खो रही है। किले की जर्जर दीवारें और बिखरती शिल्पकला इसके गौरवशाली अतीत और वर्तमान उपेक्षा की कहानी बयां कर रही हैं।

शिल्पकला में आज भी दिखाई देता है स्थापत्य का वैभव
किले की दीवारों और भवनों की हालत लगातार खराब हो रही है। पत्थरों पर की गई बारीक शिल्पकारी, कलात्मक खंभे और बेल-बूटों की नक्काशी आज भी इसकी ऐतिहासिक समृद्धि का परिचय देते हैं। किले के भीतर धार्मिक स्थल और प्राचीन स्थापत्य के अवशेष मौजूद हैं। इनकी सार-संभाल नहीं होने से ऐतिहासिक निर्माण क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। कभी दूर से दिखाई देने वाला कोट आज अपनी पहचान बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है। इतिहास के जानकारों के अनुसार तत्कालीन महारावल बैरीशाल ने विक्रम संवत 1940 में लाठी कोट का निर्माण करवाया था। इसी दौरान जलाशय भी बनवाया गया। किले के भीतर देवी के थान की प्राचीर में जड़े पत्थर पर उत्कीर्ण लेख इस ऐतिहासिक तथ्य की पुष्टि करता है। बताया जाता है कि ठाकर छतरसिंह ने गांव में बस्ती बसाने के उद्देश्य से लोगों को भूमि आवंटित की थी। इसके बदले दस रुपए वार्षिक लेने का प्रावधान था।छतरसिंह के बाद खुशालसिंह ने लाठी की गद्दी संभाली। महारावल बैरीशाल की नि:संतान मृत्यु के बाद खुशालसिंह के पांच वर्षीय पुत्र कुंवर श्यामसिंह को जैसलमेर की गद्दी पर बैठाया गया। उस समय क्षेत्र का नाम शालिवाहन कर दिया गया। बाद में खुशालसिंह के पुत्र दानसिंह ने लाठी की गद्दी संभाली। विक्रम संवत 1979 में उनका निधन हुआ। उनकी छह स्तंभों वाली छतरी आज भी कस्बे के बाहर स्थित है, जहां प्रतिवर्ष मेला भरता है।

छायण-टोटा सड़क निर्माण: एक साल बाद भी राहगीर परेशान
छायण (जैसलमेर). छायण से टोटा तक की सड़क का डामरीकरण निर्माण कार्य एक वर्ष पूर्व स्वीकृत हुआ था। इस पर मुरड़ कंक्रीट का कार्य किया गया, जो घटिया स्तर का रहा। ग्रामीणों के अनुसार, कंक्रीट को वाइब्रेटर से कूटा नहीं गया और बड़े पत्थर इस्तेमाल हुए। घटिया कुटाई के कारण सड़क जगह-जगह से उखड़ गई है और गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। वाहनों के टायर पंचर हो रहे हैं और दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं। 10 किलोमीटर की यह दूरी तय करने में मिनटों के बजाय घंटे लग रहे हैं। सार्वजनिक निर्माण विभाग खंड अधिकारी, पोकरण को इस बारे में अवगत कराया गया है, लेकिन आज तक मुरड़ कंक्रीट की कुटाई नहीं करवाई गई। ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू कर यातायात सुविधा बहाल करने की मांग की है।

Related Posts

गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में नंदकुमार साय को लाए मुख्यमंत्री, बालाजी अस्पताल में चल रहा उपचार

पूर्व सांसद नंदकुमार साय  हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने कहा- पैर में चोट लगने से नंदकुमार साय को हो रही थी तकलीफ,…

पंजाब में भ्रष्टाचार नेटवर्क पर ED का शिकंजा, भुल्लर मामले में सात अधिकारी तलब

चंडीगढ़. निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े रिश्वत मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। केंद्रीय एजेंसी ने पंजाब के पांच प्रशासनिक अधिकारियों और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में भ्रष्टाचार नेटवर्क पर ED का शिकंजा, भुल्लर मामले में सात अधिकारी तलब

पंजाब में भ्रष्टाचार नेटवर्क पर ED का शिकंजा, भुल्लर मामले में सात अधिकारी तलब

लुधियाना में महिला थाना प्रभारी की बढ़ेंगी मुश्किलें, अपहरण मामले में FIR दर्ज करने के आदेश

लुधियाना में महिला थाना प्रभारी की बढ़ेंगी मुश्किलें, अपहरण मामले में FIR दर्ज करने के आदेश

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में एक दिन के लिए बंद रहेंगे आम आदमी क्लीनिक, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

पंजाब में BJP का चुनावी अभियान तेज, संकल्पनामा वैन के जरिए जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

‘कोर्ट की परवाह नहीं’, PM मोदी के भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका का तीखा जवाब

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

गुरुद्वारों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ 1822 श्रद्धालुओं का जत्था, अमृतसर में दिखा उत्साह

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581