एजबेस्टन टेस्ट में टीम इंडिया का दबदबा, 17 ओवर के भीतर इंग्लैंड के 5 बल्लेबाज ढेर

   बर्म‍िंघम

 भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई (मंगलवार) को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में हैं. मुकाबले में टॉस इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।  अभी जो रूट और विल जैक्स इस समय बल्लेबाजी कर रहे हैं. इस मुकाबले की लाइव अपडेट और स्कोरकार्ड के लिए इस पेज को र‍िफ्रेश करते रहें। 

 इंग्लैंड की पारी की हाइलाइट्स 
इस मुकाबले में इंग्लैंड ने सधी शुरुआत की, लेकिन उनका पहला व‍िकेट जैकब बेथेल (14) के रूप में 13वें ओवर ग‍िरा. वो गुरनूर बरार की गेंद पर वॉश‍िंंगटन सुंदर को कैच थमा बैठे. वहीं गुरनूर के इसी ओवर में बेन डकेट (43) भी बाउंड्री लाइन पर जसप्रीत बुमराह को थर्ड मैन पर कैच थमा बैठे। 

गुरनूर के इस ओवर के बाद कप्तान ग‍िल ने अटैकिंंग मूव अपनाया और जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी के लिए लाए, उन्होंने 14वें ओवर की पहली ही गेंद पर हैरी ब्रूक (1) को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट करवाया. जो उनका 150वां वनडे व‍िकेट रहा।    

16.1 ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई. उन्होंने जोस बटलर को 5 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. फुल लेंथ गेंद पर बटलर ने मिड-विकेट की ओर फ्लिक करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर हवा में चली गई. मिड-ऑफ और मिड-ऑन से गुरनूर बरार और शुभमन गिल कैच के लिए दौड़े. दोनों की नजरें गेंद पर थीं और इस दौरान हल्की टक्कर भी हुई, लेकिन गुरनूर बरार ने खुद को संभालते हुए शानदार कैच लपक लिया. बटलर 14 गेंदों में बिना किसी चौके-छक्के के 5 रन बनाकर आउट हुए। 

16.4 ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने सैम करन को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया. प्रसिद्ध ने लेंथ गेंद को बल्लेबाज से दूर बाहर की ओर एंगल करते हुए डाला. गेंद में पर्याप्त चौड़ाई थी और करन शॉट खेलने के लालच में आ गए. उन्होंने बल्ला चलाया, लेकिन गेंद का बाहरी किनारा लग गया. विकेट के पीछे केएल राहुल ने शानदार कैच पकड़कर इंग्लैंड को एक और झटका दे दिया. सैम करन 3 गेंदों का सामना कर बिना रन बनाए आउट हुए। 

इंग्लैंड की प्लेइंग XI: जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल राशिद। 

टीम इंड‍िया की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा

एजबेस्टन की पिच रिपोर्ट
मौसम विभाग के अनुसार मुकाबले के दौरान बारिश की संभावना नहीं है और आसमान साफ रहेगा. एजबेस्टन में पिछला वनडे मई 2025 में खेला गया था, जिसमें इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 400 रन बनाए थे और विपक्षी टीम को सिर्फ 162 रन पर समेट दिया था. हालांकि हाल ही में महिला टी20 विश्व कप के दौरान इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच कम स्कोर वाला मुकाबला भी देखने को मिला था। 

आंकड़ों में मुकाबला
2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद से फुल मेंबर देशों में वनडे जीत प्रतिशत के मामले में इंग्लैंड से खराब रिकॉर्ड सिर्फ जिम्बाब्वे का है.
जसप्रीत बुमराह 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के बाद पहली बार वनडे मैच खेलते नजर आएंगे.
इंग्लैंड इस सीरीज के जरिए वनडे में अपनी खोई हुई लय वापस पाना चाहेगा, जबकि भारत टी20 सीरीज की निराशा को पीछे छोड़ने की कोशिश करेगा.

इंडिया स्क्वॉड: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (व‍िकेटकीपर), ईशान किशन (व‍िकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा
इंग्लैंड स्क्वॉड: बेन डकेट, विल जैक्स, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (व‍िकेटकीपर), जैकब बेथेल, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, जोश टंग, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद

भारत vs इंग्लैंड (वनडे सीरीज का शेड्यूल)
• 14 जुलाई: पहला वनडे, बर्मिंघम, दोपहर 3.30 बजे
• 16 जुलाई: दूसरा वनडे, कार्डिफ, शाम 5.30 बजे
• 19 जुलाई: तीसरा वनडे, लॉर्ड्स, दोपहर 3.30 बजे

Related Posts

पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंकाई बल्लेबाज का कमाल, कामिंडू मेंडिस ने शतक से मचाई सनसनी

लाहौर लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे ट्राई-सीरीज के हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने अपना दमखम दिखाया है. श्रीलंका के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज कामिंदु…

न्यूजीलैंड सीरीज से पहले BCCI का बड़ा फैसला, आकिब नबी अब शुरुआती 3 वनडे में भी खेलेंगे

नईदिल्ली  न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव किया गया है. चयन समिति ने तेज गेंदबाज आकिब नबी (Auqib Nabi) को शुरुआती तीन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581