शेयर बाजार में नवंबर की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग का मिलेगा मौका

मुंबई 

अगर आप शेयर बाजार या कमोडिटी मार्केट में ट्रेडिंग करते हैं, तो नवंबर की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें. नवंबर 2026 में बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर कुल 11 दिन नियमित कारोबार बंद रहेगा. इसमें शनिवार और रविवार की 9 छुट्टियां शामिल हैं. इसके अलावा 10 नवंबर को दिवाली-बलिप्रतिपदा और 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती के अवसर पर बाजार बंद रहेंगे. हालांकि, दिवाली के दिन 8 नवंबर को मुहूर्त ट्रेडिंग का विशेष मौका मिलेगा। 

शेयर बाजार में नवंबर के दौरान दो वीकडे यानी कामकाजी दिनों में ट्रेडिंग हॉलिडे रहेगा. पहली छुट्टी 10 नवंबर को दिवाली-बलिप्रतिपदा के मौके पर होगी. इस दिन बीएसई और एनएसई पर इक्विटी और दूसरे संबंधित सेगमेंट में कारोबार नहीं होगा. इसके बाद 24 नवंबर को गुरु नानक देव की जयंती के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेगा. इन दोनों तारीखों पर निवेशक शेयरों की सामान्य खरीद-बिक्री नहीं कर सकेंगे। 

BSE पर किन सेगमेंट में नहीं होगी ट्रेडिंग?

बीएसई पर 10 और 24 नवंबर को इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में कारोबार बंद रहेगा. इसके अलावा NDS-RST और ट्राई पार्टी रेपो (Tri-party Repo) में भी ट्रेडिंग नहीं होगी. हालांकि, कमोडिटी डेरिवेटिव्स और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट्स (EGR) सेगमेंट में पूरी तरह कारोबार बंद नहीं रहेगा. इन दोनों तारीखों पर सुबह का सेशन बंद रहेगा, जबकि शाम के सेशन में ट्रेडिंग की जा सकेगी। 

सुबह का सेशन: सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद

शाम का सेशन: शाम 5 बजे से रात 11:30/11:55 बजे तक खुला

NSE और MCX पर क्या रहेगा छुट्टियों का शेड्यूल?
एनएसई पर भी 10 और 24 नवंबर को इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स में कारोबार नहीं होगा. इसके अलावा निगोशिएटेड ट्रेड रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म, म्यूचुअल फंड्स, सिक्योरिटी लेंडिंग एंड बॉरोइंग स्कीम्स, कॉरपोरेट बॉन्ड्स और न्यू डेट सेगमेंट भी बंद रहेंगे। 

कमोडिटी डेरिवेटिव्स और EGR सेगमेंट में सुबह के समय कारोबार नहीं होगा, लेकिन शाम का सेशन खुला रहेगा. यानी इन सेगमेंट में ट्रेडिंग करने वाले निवेशक शाम 5 बजे से रात 11:30/11:55 बजे तक कारोबार कर सकेंगे. इसी तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी 10 और 24 नवंबर को सुबह के सेशन में ट्रेडिंग बंद रहेगी. हालांकि, शाम 5 बजे से रात 11:30/11:55 बजे तक कारोबार जारी रहेगा। 

8 नवंबर को होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, जानें पूरा टाइमटेबल
नवंबर में दिवाली के मौके पर निवेशकों को मुहूर्त ट्रेडिंग (Muhurat Trading) का मौका भी मिलेगा. 8 नवंबर को दिवाली लक्ष्मी पूजन के कारण शेयर बाजार में सामान्य कारोबार नहीं होगा, लेकिन बीएसई और एनएसई पर एक घंटे का विशेष ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया जाएगा. मुहूर्त ट्रेडिंग को शेयर बाजार में शुभ माना जाता है. इस दौरान निवेशक परंपरा के तौर पर शेयरों की खरीद-बिक्री करते हैं. इसके लिए अलग-अलग गतिविधियों का शेड्यूल तय किया गया है। 

    ट्रेडिंग मेंबर्स लॉग इन: दोपहर 1:15 से 1:50 बजे तक
    ब्लॉक डील विंडो: दोपहर 1:50 से 2:05 बजे तक
    प्री-ओपन सेशन: दोपहर 2:05 से 2:15 बजे तक
    ट्रेडिंग सेशन: दोपहर 2:20 से शाम 3:30 बजे तक
    पीरियोडिक कॉल ऑक्शन: दोपहर 2:25 से 3:20 बजे तक
    क्लोजिंग ऑक्शन की गतिविधियां: दोपहर 3:15 से 3:35 बजे तक
    नॉन-CAS सिक्योरिटीज का क्लोजिंग सेशन: दोपहर 3:30 से 3:50 बजे तक
    CAS सिक्योरिटीज का क्लोजिंग बफर पीरियड: दोपहर 3:35 से 3:50 बजे तक
    पोस्ट-क्लोजिंग सेशन: दोपहर 3:50 से शाम 4 बजे तक

दिसंबर में कब बंद रहेगा शेयर बाजार?
नवंबर के बाद इस साल शेयर बाजार की अगली प्रमुख सार्वजनिक छुट्टी 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर होगी. इस दिन बीएसई और एनएसई में सामान्य ट्रेडिंग नहीं होगी. अगर आप शेयर बाजार में निवेश या ट्रेडिंग करते हैं, तो 8, 10 और 24 नवंबर की तारीखें अपने कैलेंडर में नोट कर लें. खासकर कमोडिटी मार्केट में कारोबार करने वालों को ध्यान रखना होगा कि 10 और 24 नवंबर को सुबह का सेशन बंद रहने के बावजूद शाम को ट्रेडिंग जारी रहेगी। 

Related Posts

शेयर बाजार में रिलायंस का धमाका, 6 साल की सबसे बड़ी उछाल के साथ मार्केट कैप रिकॉर्ड स्तर पर

मुंबई   रिलायंस समूह ने पिछले सप्ताह शेयर बाजार में धमाका करने के बाद इस सप्ताह की शुरुआत में ही रिकॉर्ड बना दिया. रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 2 नवंबर को…

अंबानी के शेयर ने पकड़ी रफ्तार, शेयर बाजार में शानदार तेजी से निवेशकों की चांदी

मुंबई  शेयर बाजार सप्ताह के पहले दिन बमबम नजर आ रहा है. बीते हफ्ते के उतार-चढ़ाव के बाद सोमवार को खुलने के साथ ही सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स रॉकेट बने हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581