मुरासु तूफान से बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-NCR समेत यूपी और राजस्थान में क्या होगा असर?

नई दिल्ली

बंगाल की खाड़ी में समुद्री सतह का तापमान बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके चलते पहले अर्णब तूफान आया और अब मुरासु। एक हफ्ते के भीतर यह दूसरा तूफान है, जिसने प्रचंड होकर मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया है।

गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील मुरासु तेजी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। यह सोमवार की रात ढाई बजे से मंगलवार की सुबह चार बजे के बीच आंध्र प्रदेश में तट को पार कर सकता है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

तूफान का प्रभाव पूर्वी तट से आगे बढ़कर मध्य भारत के कुछ हिस्सों तक पहुंचेगा। मध्य प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में भी बारिश बढ़ सकती है।

मुरासु का प्रभाव अर्णब से थोड़ा भिन्न होगा। तूफान कमजोर पड़ने के बाद भी अगले कुछ दिनों तक देश के बड़े हिस्से को प्रभावित करता रहेगा। पूर्वी भारत से लेकर मध्य भारत और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों तक बादलों की आवाजाही और बारिश की स्थिति बनी रह सकती है। हालांकि उत्तर भारत में तूफान का सीधा असर नहीं होगा।

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मुरासु तूफान के दौरान हवा की गति अर्णब की तुलना में थोड़ा कम है, लेकिन इसका असर पूरे देश पर पड़ेगा। सबसे गंभीर असर आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु में होगा। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और रायलसीमा में भारी से बेहद भारी बारिश का अनुमान है।

आंध्र प्रदेश के अलावा तमिलनाडु और तेलंगाना में भी तेज हवा के साथ भारी बारिश होगी। हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी तीन नवंबर से अगले दो दिनों तक भारी बारिश की आशंका है। कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में भी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

गिरेगा उत्तर भारत का तापमान

पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हालांकि इस दौरान दिल्ली समेत हिमाचल, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड का मौसम शुष्क रहेगा। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के अधिकतर क्षेत्र शुष्क बने रहेंगे। दिन में तेज धूप रहेगी। सुबह और रात के तापमान में हल्की गिरावट होगी, जिससे सर्दी की शुरुआत हो सकती है।

 

Related Posts

मध्य प्रदेश की सियासत में नया बयान, जीतू पटवारी बोले- मैं दिग्विजय सिंह का राजनीतिक बेटा हूं

भोपाल  मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने खुद को पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का राजनीतिक पुत्र बताया है। उन्होंने कहा कि…

PM मोदी से बांध निर्माण की मांग कर घिरे डीके शिवकुमार, कांग्रेस नेताओं ने ही उठाए सवाल

बेंगलुरु  कावेरी नदी पर प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना को लेकर कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच पुराना विवाद एक बार फिर तेज हो गया है. इस बार मामला सिर्फ दो राज्यों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब को जापानी कंपनी की बड़ी सौगात, 244 करोड़ के निवेश से पराली संकट का होगा समाधान

पंजाब को जापानी कंपनी की बड़ी सौगात, 244 करोड़ के निवेश से पराली संकट का होगा समाधान

अमृतपाल सिंह की गैरमौजूदगी से अंतिम संस्कार पर सस्पेंस, परिवार कर रहा इंतजार

अमृतपाल सिंह की गैरमौजूदगी से अंतिम संस्कार पर सस्पेंस, परिवार कर रहा इंतजार

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581