Tata की नई SUV बिगाड़ेगी बाजार का खेल? शानदार फीचर्स और फैमिली फ्रेंडली डिजाइन के साथ होगी एंट्री

 नई दिल्ली
टाटा मोटर्स एक नई एसयूवी पर काम कर रहा है. रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी एक मिड साइज एसयूवी डेवलप कर रही है, जिसका कोडनेम कुनो (Tata Kuno) है. कंपनी अपने मिडसाइज ईवी पोर्टफोलियो को एक्सपैंड करने में लगी हुई है. टाटा इस कार को एमजी विंडसर (MG Windsor) के कंपटीशन में लाने वाली है। 

ऑटोकार की रिपोर्ट के मुताबिक, ये कार 2027-2028 के बीच लॉन्च हो सकती है. ये एसयूवी 4.3 मीटर लंबी हो सकती है, जिसे कंपनी गुजरात के सानंद प्लांट में तैयार करेगी. मामले से जुड़े लोगों ने बताया है कि कार की 80 हजार से 1 लाख यूनिट्स पूरे साल में बनाने की कंपनी की योजना है। 

कर्व और सिएरा दोनों का मजा मिलेगा
टाटा कुनो का फोकस फैमिली कार बायर्स पर होगा, जो ज्यादा स्पेस, कम्फर्ट और हर दिन की प्रैक्टिकैलिटी पर फोकस करते हैं. इसमें कर्व के कूपे एसयूवी वाला प्रोपोजिशन और सिएरा की लाइफस्टाइल वाली पोजिशनिंग मिलेगी. यानी टाटा एक नई बॉडी स्टाइल वाली कार लाएगी, जो मिड साइज कंज्यूमर्स को टार्गेट करेगी। 

ये कार नेक्स्ट जनरेशन नेक्सॉन (जिसका कोडनेम गरुड़ है), कर्व और सिएरा के साथ टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो का हिस्सा बनेगी. इसके कमर्शियल नाम, फाइनल स्पेसिफिकेशन्स और कीमत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

क्यों खास है टाटा की ये कार?
रिपोर्ट की मानें, तो कुनो (Kuno) को कंपनी उन मिड-साइज एसयूवी चाहने वाले कंज्यूमर्स को ध्यान में रखकर तैयार कर रही है, जो एमजी विंडसर और दूसरी मोनोकॉक इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ जा रहे हैं. चूंकि ये कार पूरी तरह से इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी, तो इसमें इंजीनियर्स के लिए बहुत सा काम आसाना हो जाएगा।  

अब तक टाटा की गाड़ियां ICE और ईवी दोनों ही अवतार में यूज होने वाले प्लेटफॉर्म्स पर तैयार होती रही है. इस कार में हमें इलेक्ट्रिक कार वाला प्लेटफॉर्म देखने को मिलेगा, जो बैटरी, मोटर और केबिन स्पेस तय करने में ज्यादा आजादी देगा. टाटा की इस कार को पैसेंजर्स के लिए स्पेस, सामान रखने की सुविधा और रोजमर्रा के यूज वाली चीजों पर फोकस करके तैयार किया जाएगा। 

टाटा मोटर्स की दूसरी इलेक्ट्रिक कारों से ये कितनी अलग होगी, ये तो वक्त ही बताएगा. कार की कीमत और फीचर्स भी बहुत कुछ तय करेंगे. फिलहाल इसकी बैटरी, ड्राइविंग रेंज, चार्जिंग कैपेसिटी और पावरट्रेन से जुड़ी डिटेल्स नहीं आई हैं. टाटा मोटर्स की इस कार का सीधा मुकाबला एमजी विंडसर है. साथ ही ये कंपनी के मिड-साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी में तीसरा प्रोडक्ट होगा। 

Related Posts

सेंसेक्स की तूफानी तेजी से निवेशकों की चांदी, क्या बाजार में शुरू हुआ तेजी का नया दौर?

मुंबई  शेयर मार्केट में इन दि‍नों रौनक है. होर्मुज का टेंशन वहीं है, तेल की कीमतें अभी भी 100 के आसपास हैं. डोनाल्‍ड ट्रंप के मनमानी फैसले सामने हैं, फ‍िर…

धनतेरस से पहले खरीदारों को राहत, सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी

नई दिल्ली धनतेरस और दिवाली से चंद दिन पहले सोने-चांदी की कीमतें लगातार घटती जा रही हैं, एक तरह से मंगलवार को फिर से सोने-चांदी के भाव बिखर गए हैं.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581