बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज, निशांत कुमार का नाम भी चर्चा में

पटना

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह सवाल बिहार की सियासत का सबसे अहम प्रश्न बन गया है। पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने जो दावा किया है उसके अनुसार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सीएम नहीं बन पाएंगे। बिहार का सीएम वही बनेगा जिसे कोई नहीं जानता हो। उन्हेंने कहा है कि जदयू को निशांत कुमार को सीएम बना देना चाहिए क्योंकि बिहार को एक विनम्र शासक की जरूरत है। पप्पू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार को अभी बिहार नहीं छोड़ना चाहिए।

बेगूसराय में पत्रकारों से बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में अनुकंपा पर ही सीएम बनना है। जिसे कोई नहीं जानता हो उसे ही बीजेपी मुख्यमंत्री बना देगी। जिसका भी नाम आ गया हो उसे भाजपा मौका नहीं देती है। कोई ऐसा व्यक्ति सीएम बनेगा जिसे कोई नहीं जानता होगा। बिहार में मुख्यमंत्री दिल्ली से बनाया जाएगा। पत्रकारों के सवाल के जवाब में यह भी कहा कि नीतीश कुमार को अभी बिहार नहीं छोड़ना चाहिए था। एनडीए को 25 से 30 फिर से नीतीश के नाम पर बहुमत जनता ने दिया।

पप्पू यादव ने यह भी कहा कि बिहार में अनुकंपा पर सीएम बनाया जाएगा। किसी मजबूत आदमी को भाजपा सीएम नहीं बनाएगी। लेकिन, सीएम जनता दल यू से बनाया जाना चाहिए। नीतीश कुमार नहीं रहते हैं तो निशांत को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। बिहार को एक विनम्र व्यक्ति की जरूरत है। निशांत कुमार हिन्दू, मुलमान, जात पात नहीं करेंगे। वे पढ़े लिखे, विनम्र और सरल व समझदार व्यक्ति हैं। सीएम के रूप में वह बिहार को बेहतर नेतृत्व देंगे। कहा कि बीजेपी से मुख्यमंत्री बनते हैं तो दल्ली के आदेश पर बिहार में किसी को सीएम की कुर्सी पर चढ़ा दिया जाएगा। पप्पू यादव पहले भी निशांत कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनाए जाने की वकालत कर चुके हैं।

नई सरकार और सीएम पद से लिए बिहार में कई दिनों से हलचल है। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार 14 अप्रैल को सीएम पद से त्याग पत्र दे देंगे। उससे पहले कैबिनेट की बैठक होगी। 15 अप्रैल को बिहार में नई सरकार का गठन हो सकता है। नए सीएम के साथ कुछ मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना जताई जा रही है। राज्य में बीजेपी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरों को जगह मिल सकती है। कुछ मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं। राज्य में पहली बार बीजेपी के मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। अभी तक सीएम चेहरा तय नहीं किया गया है।

Related Posts

भारतीय नौसेना को बड़ी मजबूती, 40 हजार करोड़ की लागत से तैयार होंगे 8 आधुनिक युद्धपोत

विशाखापट्टनम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) ने भारतीय नौसेना के लिए 8 अगली पीढ़ी के कार्वेट यानी नेक्स्ट जनरेशन कॉरवेट्स बनाने का विशाल प्रोजेक्ट…

बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 31 अक्टूबर को पांचवें शनिवार पर खुलेंगे या बंद रहेंगे बैंक?

मुंबई  कल पांचवें शनिवार के दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल 31 अक्टूबर को बैंक ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581