लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सुरक्षा होगी चाक-चौबंद, तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर कैमरों से नजर

लखनऊ
लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों की मनमानी अब कैमरों की नजर से नहीं बच सकेगी। 124 किलोमीटर लंबे हाईवे पर निगरानी के लिए 140 कैमरे लगाए जाएंगे। इनमें से 20 कैमरे निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने वालों को चिह्नित कर चालान की कार्रवाई के लिए इस्तेमाल होंगे। बाकी कैमरों से हाईवे की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। वाहन चालकों को यातायात संबंधी चेतावनी और जरूरी सूचनाएं देने के लिए 12 एलईडी डिस्प्ले बोर्ड भी लगाए जाएंगे। अगले साल फरवरी तक यह कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।

20 एनपीआर कैमरे करेंगे चालान-
लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर हर छह किलोमीटर पर एक एनपीआर(ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) कैमरे लगाए जाएंगे। जो इसे हाईवे पर निर्धारित गति(छोटे वाहनों के लिए 80 और बड़े वाहनों के लिए 60 किमी प्रति घंटा) से अधिक पर चलने वाले वाले वाहनों का चालान करेंगे। यह हाई रिजॉल्यूशन कैमरे तेज गति से गुजरने वाले वाहनों का नंबर प्लेट को ऑटोमैटिक तरीके से पढ़ लेते हैं और फोटो खींचकर सर्वर को भेजते हैं। वहां से फोटो के आधार पर ओवरस्पीडिंग के लिए चालान के लिए संबंधित ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम को भेज दिया जाता है। एनपीआर कैमरे डाप्लर रडार या लिडार तकनीकि का इस्तेमाल करते हैं जो कि दूर से ही गाड़ी की गति को माप लेते हैं। इन कैमरों के लगने से हाईवे पर तेज गति से चलने वाले वाहनों पर लगाम लगेगी, जिससे हादसों की आशंका कम हो जाएगी।

120 पीटीजेड कैमरे वाहनों पर रखेंगे नजर-
हाईवे पर 120 पीटीजेड(पैन टिल्ट जूम) कैमरे लगाए जाएंगे, यानी कि 124 किमी लंबे हाईवे पर प्रति किमी पर एक होगा। यह कैमरे चारों ओर घूमकर एक बड़े क्षेत्र को कावर करते हैं। इनका जूम दूर की चीजें भी आसानी से देख सकता है। किसी विशेष दिशा में गतिविधि होने पर यह अपने आप उस ओर घूम जाता है। एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार इन कैमरों से हाईवे पर पूरी तरह निगरानी रखी जाएगी। कहीं वाहनों का ज्यादा जमावड़ा होने या या कोई हादसा होने या किसी प्रकार की बाधा आने की सूचना तुरंत मिल जाएगी। जिसे दूर करने में आसानी होगी।

डिस्प्ले एलईडी स्क्रीन देंगे सूचना-
हाईवे पर 12 एलईडी डिस्प्ले स्क्रीन लगाई जाएंगी। इनका इस्तेमाल वाहन चालकों को यातायात संबंधी चेतावनी और जरूरी सूचनाएं देने के लिए किया जाएगा। वाहन चालकों को सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने के संदेश भी दिखाए जाते रहेंगे। जरूरत के मुताबिक मार्ग की स्थिति, संभावित बाधाओं या अन्य जरूरी जानकारियों का प्रसारण भी किया जाएगा। यह संदेश एलईडी स्क्रीन पर दूर से दिखाई ही वाहन चालकों को दिखाई देंगे, जिससे आगे की स्थिति के प्रति सतर्क करने में मदद मिलेगी।

अहमदपुर और रौनाई में बनेंगे कंट्रोल रूम-
एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार अहमदपुर और रौनाई में कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे, जहां से हाईवे पर लगे सारे कैमरों को कंट्रोल किया जाएगा। कैमरों की नजर से पूरे हाईवे पर निगरानी के दौरान कहीं से कोई आपात स्थिति मिलने पर तुरंत पेट्रोलिंग टीम को सूचना दी जाएगी, जिससे कि वह कम से कम समय में मौके पर पहुंच कर समस्या का समाधान करे। कंट्रोल रूम पास के ट्रैफिक कंट्रोल रूम से भी जुड़ा रहेगा, जिससे ओवरस्पीडिंग के चालान किए जा सकें।

Related Posts

132 और 220 केवी बिजली लाइनों के पास निर्माण जानलेवा, 51 इमारतें खतरे की जद में

नरसिंहपुर में ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में बने 51 निर्माण जानलेवा खतरे की जद में 132 केवी लाइनों के दोनों ओर कम से कम 27 मीटर और 220 केवी…

Pushkar Mela 2026: 5 दिन चलेगा धार्मिक मेला, जानें कब और कहां रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

पुष्कर  कार्तिक मास की प्रबोधिनी एकादशी पर 20 नवंबर को हजारों श्रद्धालु मंत्रोच्चार के साथ पुष्कर सरोवर का पूजन कर आस्था की डुबकी लगाएंगे। वहीं संत-महंतों और पुरोहितों के मार्गदर्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

पंजाब चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज, AAP ने शिअद-लक्खोवाल गठबंधन को घेरा

पंजाब चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज, AAP ने शिअद-लक्खोवाल गठबंधन को घेरा

पंजाब में मौसम का दोहरा असर, धुंध का अलर्ट जारी; प्रदूषण से मामूली राहत

पंजाब में मौसम का दोहरा असर, धुंध का अलर्ट जारी; प्रदूषण से मामूली राहत

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581