Pushkar Mela 2026: 5 दिन चलेगा धार्मिक मेला, जानें कब और कहां रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

पुष्कर
 कार्तिक मास की प्रबोधिनी एकादशी पर 20 नवंबर को हजारों श्रद्धालु मंत्रोच्चार के साथ पुष्कर सरोवर का पूजन कर आस्था की डुबकी लगाएंगे। वहीं संत-महंतों और पुरोहितों के मार्गदर्शन में देवी-देवताओं की झांकियों के साथ कस्बे के मुख्य बाजार से आध्यात्मिक पदयात्रा निकाली जाएगी। कार्तिक मास के पहले पंचतीर्थ महास्नान के साथ ही पांच दिवसीय धार्मिक पुष्कर मेला शुरू हो जाएगा, जो पूर्णिमा को संपन्न होगा।

लाखों लोग स्नान करेंगे
पांच दिनों के दौरान लाखों श्रद्धालु पवित्र पुष्कर सरोवर में आस्थापूर्वक स्नान करेंगे। नगर परिषद की ओर से सरोवर के घाटों पर गोताखोरों की तैनाती के साथ ही गहराई के संकेतक के रूप में लाल झंडियां लगाई गई हैं। घाटों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था के साथ ही अधिकारी, सिविल डिफेंस टीम और सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे।

आध्यात्मिक यात्रा निकलेगी
प्रबोधिनी एकादशी पर 20 नवंबर को सुबह 9 बजे गायत्री शक्तिपीठ से आध्यात्मिक पदयात्रा निकाली जाएगी। आध्यात्मिक यात्रा के बेहतर प्रबंधन के लिए स्वयंसेवक व्यवस्थाओं के संचालन में सहयोग करेंगे। इसी क्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बैठक आयोजित कर आध्यात्मिक यात्रा की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

भव्य यात्रा मार्ग
नगर परिषद की ओर से बाजार और यात्रा मार्ग पर भगवा पताकाएं लगाई गई हैं। गायत्री शक्तिपीठ संस्थान पर संत-महंतों का तिलकार्चन कर पूजन और स्वागत किया जाएगा। आध्यात्मिक यात्रा बैंड-बाजों और हुंकियों के साथ वराह घाट चौक, ब्रह्म चौक होते हुए मेला मैदान पहुंचेगी। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा से स्वागत होगा।

पशुओं की रवानगी
पुष्कर मेला मैदान में गत दस दिनों से डटे पशुओं की रवानगी शुरू हो गई है। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. नवीन परिहार के अनुसार, बुधवार तक मेला मैदान में कुल 9,101 पशुओं की आवक दर्ज हुई, जबकि 570 पशुओं की सफेद चिट्ठी काटने के बाद रवानगी हो गई। इनमें 73 पशु राज्य से बाहर गए हैं। मेले में बिके 75 पशुओं में से बकरों की अधिकतम कीमत 52 हजार रुपए रही। वहीं, अश्वों के मामले में प्रदेश के भीतर अधिकतम मूल्य 1 लाख रुपए और प्रदेश के बाहर 2 लाख 92 हजार रुपए रहा।

विदेशियों ने सतोलिया और गिल्ली-डंडा खेला
मेला मैदान में बुधवार को राजस्थान के पारंपरिक खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। देसी और विदेशी पर्यटकों के बीच सतोलिया खेला गया। प्रतियोगिता में सात देसी और सात विदेशी खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता से अनजान होने के बावजूद विदेशी पर्यटकों ने उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। उनकी टीम स्थानीय टीम के सामने हार गई। इसी तरह गिल्ली-डंडा प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें दोनों टीमों की ओर से छह-छह खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें भी स्थानीय टीम जीत गई।

पुष्कर मेला 2026 के लिए यातायात पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया है। गुरुवार रात 12 बजे से पुष्कर में वन-वे यातायात व्यवस्था लागू होगी, जो 24 नवंबर की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान अजमेर से पुष्कर जाने वाले वाहन नौसर घाटी होकर जाएंगे, जबकि पुष्कर से अजमेर लौटने वाले वाहनों को भटभाय गणेशजी, बूढ़ा पुष्कर और कानस होकर नागौर रोड हाईवे से गुजरना होगा।

यातायात निरीक्षक नीतू राठौड़ ने बताया कि अजमेर से पुष्कर मेले में आने वाले सभी वाहन रीजनल तिराहा और नौसर घाटी होते हुए पुष्कर पहुंचेंगे। अजमेर रोड चुंगी नाका से नोखंडी होकर तहसील पार्किंग में वाहन खड़े किए जा सकेंगे। तहसील पार्किंग भरने पर प्रवेश द्वार से भटभाय गणेशजी तिराहे तक सड़क के दोनों ओर बनाई गई पार्किंग का इस्तेमाल किया जाएगा। इस मार्ग से आने वाली बसें भटभाय गणेशजी के पास बस स्टैंड पर सवारियां उतारेंगी। इसके बाद बसें सूधाबाय, बूढ़ा पुष्कर और कानस होते हुए नागौर रोड हाईवे से अजमेर लौटेंगी।

नागौर और पीसांगन से आने वालों के लिए अलग रूट
नागौर की तरफ से आने वाले वाहन तिलोरा होकर पुष्कर पहुंचेंगे। इनके लिए नागौर रोड स्थित कृषि मंडी और आरटीडीसी पार्किंग निर्धारित की गई है। इस मार्ग से आने वाली बसें कृषि मंडी में सवारियां उतारकर तिलोरा होते हुए नागौर रोड हाईवे से नागौर या अजमेर की तरफ जा सकेंगी। पीसांगन की तरफ से आने वाले वाहन युवराज फार्म से गनाहेड़ा होकर पुष्कर पहुंचेंगे। इनके लिए नागौर रोड स्थित आरटीडीसी पार्किंग निर्धारित की गई है।

खरेखड़ी मार्ग से आने वाले वाहनों पर रोक
अजमेर से खरेखड़ी होकर पुष्कर आने वाले वाहन सावित्री माता मंदिर तिराहे से आगे नहीं जा सकेंगे। वाहनों को तिराहे से पहले ही पार्क करना होगा। वापसी भी इसी मार्ग से अजमेर की तरफ होगी।

दो चरणों में बसों का रूट डायवर्ट
यातायात पुलिस के अनुसार, 19 नवंबर शाम 6 बजे से 20 नवंबर शाम 6 बजे तक और 23 नवंबर शाम 4 बजे से 24 नवंबर शाम 6 बजे तक अजमेर से पुष्कर जाने वाली बसें माकड़वाली चौराहे से पंचशील, माकड़वाली गांव और मेगा हाईवे होते हुए पुष्कर पहुंचेंगी। वापसी में बसें भटभाय गणेशजी, बूढ़ा पुष्कर और कानस होते हुए नागौर रोड हाईवे से अजमेर की तरफ आएंगी। गनाहेड़ा फाटक से बांगड़ तिराहे तक आवश्यक सेवाओं और अधिकृत पासधारकों के अलावा अन्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

Related Posts

132 और 220 केवी बिजली लाइनों के पास निर्माण जानलेवा, 51 इमारतें खतरे की जद में

नरसिंहपुर में ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में बने 51 निर्माण जानलेवा खतरे की जद में 132 केवी लाइनों के दोनों ओर कम से कम 27 मीटर और 220 केवी…

छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा बदलाव, दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को मिला प्रमुख सचिव का दर्जा

रायपुर  छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2002 बैच के दो वरिष्ठ अधिकारियों डॉ. रोहित यादव और डॉ. कमलप्रीत सिंह को प्रमुख सचिव वेतनमान (Pay Matrix Level-15) में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

पंजाब चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज, AAP ने शिअद-लक्खोवाल गठबंधन को घेरा

पंजाब चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज, AAP ने शिअद-लक्खोवाल गठबंधन को घेरा

पंजाब में मौसम का दोहरा असर, धुंध का अलर्ट जारी; प्रदूषण से मामूली राहत

पंजाब में मौसम का दोहरा असर, धुंध का अलर्ट जारी; प्रदूषण से मामूली राहत

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581