पंजाब में मौसम का दोहरा असर, धुंध का अलर्ट जारी; प्रदूषण से मामूली राहत

अमृतसर.

मौसम विभाग ने आज व आने वाले कुछ दिनों के लिए धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया है। हिमाचल से सटे जिलों में आज व आने वाले दिनों में राज्स्थान से सटे जिलों में भी धुंध का असर देखने को मिलेगा।

इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों पर हुई ताजा बर्फबारी के बाद पंजाब के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। दिन के तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट सोमवार देंखने को मिली। इसके साथ ही राज्य में हवा का बहाव अधिक होने और पहाड़ों से नीचे की तरफ बहने वाली हवाओं ने जहां ठंड बढ़ाई है, वहीं पंजाब के लोगों की सांसों को भी राहत दी है। राज्य के अधिकतर जिलों में हवा की रफ्तार 4 से 7 किमी प्रति घंटे की रही। जिसके चलते राज्य के लोगों को प्रदूषण से हल्की राहत मिली। केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स जो 200 से ऊपर चल रहा था, सोमवार इससे कम देखने को मिला है।

अमृतसर, होशियारपुर, और रूपनगर में यलो अलर्ट –
पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में यलो अलर्ट ।पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में यलो अलर्ट ।सोमवार जहां लुधियाना में हवा सबसे खराब रही, वहीं रूपनगर में वायु गुणवत्ता सबसे अधिक सुरक्षित रही। प्रदूषण बोर्ड की तरफ से साझा की गई जानकारी के अनुसार बठिंडा और जालंधर से उपयुक्त डाटा न मिलने के कारण इन शहरों का रिकॉर्ड साझा नहीं किया जा सका। मौसम केंद्र चंडीगढ़ में औसतन अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि यह राज्य में सामान्य के करीब बना हुआ है। चंडीगढ़ शहर का तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर का 26.9 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना का 27.8 डिग्री सेल्सियस और पटियाला का 27.3 डिग्री सेल्सियस रहागुरदासपुर का 26.5 डिग्री, फिरोजपुर का 27.5 डिग्री, मोहाली का 27.2 डिग्री, पठानकोट का 27.0 डिग्री, संगरूर का 27.4 डिग्री और रोपड़ का तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। होशियारपुर में 26.4 डिग्री, फतेहगढ़ साहिब में 26.9 डिग्री और रूपनगर में 26.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

Related Posts

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2026) आगामी 26 व 27 फरवरी 2027 को होगी आयोजित

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में पारदर्शी, सुव्यवस्थित और समयबद्ध भर्ती एवं चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 की समय-सारिणी घोषित…

औषधीय पौधों को बचाने की पहल, मोहला-मानपुर में जुटे 88 पारंपरिक वैद्य

पारंपरिक वैद्यों को औषधीय पौधों के संरक्षण और संवर्धन के लिए मिलेगा सहयोग मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में जिला स्तरीय वैद्य सम्मेलन आयोजित, 88 वैद्यों ने लिया हिस्सा रायपुर,   छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में मौसम का दोहरा असर, धुंध का अलर्ट जारी; प्रदूषण से मामूली राहत

पंजाब में मौसम का दोहरा असर, धुंध का अलर्ट जारी; प्रदूषण से मामूली राहत

Punjab Politics: ED के दबाव में कांग्रेस में लौटेंगे कैप्टन अमरिंदर? चन्नी ने बताई वापसी असंभव

Punjab Politics: ED के दबाव में कांग्रेस में लौटेंगे कैप्टन अमरिंदर? चन्नी ने बताई वापसी असंभव

‘देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी’, जालंधर में नितिन नवीन का बड़ा बयान

‘देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी’, जालंधर में नितिन नवीन का बड़ा बयान

Jalandhar to Kashi: BJP की 2558 KM समरसता यात्रा का आगाज आज, जानें क्या है इसका उद्देश्य

Jalandhar to Kashi: BJP की 2558 KM समरसता यात्रा का आगाज आज, जानें क्या है इसका उद्देश्य

पंजाब में मौसम का बदलेगा मिजाज, धुंध और प्रदूषण से बढ़ेगी परेशानी, AQI भी बिगड़ा

पंजाब में मौसम का बदलेगा मिजाज, धुंध और प्रदूषण से बढ़ेगी परेशानी, AQI भी बिगड़ा

Punjab News: राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, गेहूं के साथ अब मिलेगी ‘मेरी रसोई किट’

Punjab News: राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, गेहूं के साथ अब मिलेगी ‘मेरी रसोई किट’

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581