यूपी के संस्कृत विद्यार्थियों को 23 अक्टूबर को मिलेगी छात्रवृत्ति की पहली किस्त, सालाना ₹3,000 तक सहायता

लखनऊ
 संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के संस्कृत विद्यालयों, महाविद्यालयों और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को 600 से तीन हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाती है। इन विद्यार्थियों को 23 अक्टूबर को छात्रवृत्ति की पहली किस्त देने की तैयारी है।

शैक्षिक सत्र 2026-27 में छात्रवृत्ति की राशि दो किस्तों में देने की व्यवस्था की गई है। अगले वर्ष चुनाव को देखते हुए दूसरी किस्त फरवरी से पहले दिसंबर में जारी करने का लक्ष्य है।

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से इसके लिए तैयारी की गई है, जिससे संस्कृत पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता मिलने के साथ योजना के प्रति जागरूकता भी बढ़े।

छात्रवृत्ति की राशि अध्ययन के स्तर के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है। प्रथमा स्तर पर कक्षा छह और सात के विद्यार्थियों को 600 रुपये, कक्षा आठ के विद्यार्थियों को 900 रुपये प्रति वर्ष मिलते हैं।

पूर्व मध्यमा यानी कक्षा नौ और 10 के विद्यार्थियों को 1200 रुपये प्रतिवर्ष दिए जाते हैं। उत्तर मध्यमा यानी कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों के लिए यह राशि 1800 रुपये, शास्त्री स्तर पर 2400 रुपये और आचार्य स्तर पर तीन हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति का प्रविधान है।

 

Related Posts

ठंडा-गर्म खाते ही दांतों में क्यों होती है झनझनाहट? जानें सेंसिटिविटी के कारण और बचाव

कभी आइसक्रीम खाते समय, कभी गर्म चाय पीते हुए या फिर मीठा खाने के बाद दांतों में अचानक झनझनाहट होने लगती है। इस समस्या को टूथ सेंसिटिविटी कहा जाता है।…

अलसी और नींबू से घर पर बनाएं नेचुरल स्किन जेल, झुर्रियों और फाइन लाइन्स से पाएं छुटकारा

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर दिखने वाली झुर्रियां, फाइन लाइन्स और त्वचा का ढीलापन हर महिला की चिंता बढ़ा देता है. बाजार में मिलने वाली एंटी-एंजिंग और कोलेजन बूस्टिंग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

जालंधर में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जालंधर में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581