खलनायक 2 में संजय दत्त की वापसी तय, लेकिन डायरेक्टर की तलाश अब भी जारी

बॉलीवुड स्टार संजय दत्त कितनी भी फिल्में कर डालें, मगर पक्के इंडियन सिनेमा फैंस के लिए वो हमेशा ओरिजिनल खलनायक (1993) ही रहेंगे. सुभाष घई की इस फिल्म का जनता पर ऐसा असर पड़ा कि लोग संजय को 'खलनायक' ही बुलाने लगे और आज भी बुलाते हैं. इसलिए अप्रैल के अंत में जब इसका सीक्वल खलनायक 2 अनाउंस हुआ तो फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई. संजय दत्त तो खलनायक के रोल में लौट रहे हैं, मगर सबसे बड़ा सवाल ये है कि फिल्म को डायरेक्ट कौन करेगा? क्योंकि खलनायक 2 की अनाउंसमेंट बिना किसी डायरेक्टर के नाम के हुई थी.

फिल्म अनाउंस होने के कुछ दिन बाद ही ओरिजिनल फिल्म के डायरेक्टर सुभाष घई ने साफ कर दिया था कि वो बतौर 'मेंटर' ही इस फिल्म के साथ जुड़ेंगे, लेकिन इसे डायरेक्ट नहीं करेंगे. अब सामने आया है कि 90 के दशक के एक और धमाकेदार मसाला एंटरटेनर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने भी खलनायक 2 का निर्देशन करने से इनकार कर दिया है.

राजकुमार संतोषी भी नहीं डायरेक्ट करना चाहते खलनायक 2
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट बताती है कि संजय दत्त को ये फिल्म राजकुमार संतोषी के हाथों में सौंपने की बड़ी इच्छा थी. एक सूत्र ने बताया, 'संजय को लगता है कि राज जी को कमर्शियल सिनेमा की बहुत शानदार समझ है, इसलिए वो इस कहानी के साथ पूरा न्याय कर सकते हैं. दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों दिग्गजों ने कभी साथ काम भी नहीं किया है. संजय दत्त को लगा कि अगर फाइनली वो और राजकुमार साथ आ जाएं, वो भी इतने स्पेशल प्रोजेक्ट के लिए, तो स्क्रीन पर मजा आ जाएगा.'

इसी उम्मीद के साथ संजय दत्त ने राजकुमार संतोषी के साथ मुलाकात की थी, लेकिन संतोषी ने पूरे सम्मानजनक तरीके से फिल्म डायरेक्ट करने से मना कर दिया. सूत्र ने आगे बताया, 'वो आजकल सनी देओल स्टारर अपनी फिल्म लाहौर 1947 को फाइनल टच देने में काफी व्यस्त हैं. इसके अलावा उन्होंने कुछ नई स्क्रिप्ट भी लिखी हैं, जो वो सनी देओल और आमिर खान को पिच करने वाले हैं. इसलिए उन्होंने संजय को साफ बता दिया कि उनके पास समय की काफी कमी है.' हालांकि, संतोषी ने संजय दत्त को इस फिल्म के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं और संजू बाबा को उनका यह जेस्चर बहुत पसंद आया.

संजय दत्त को जेल में आया था खलनायक रिटर्न्स का आइडिया
इससे पहले खलनायक के ओरिजिनल डायरेक्टर सुभाष घई ने यह कहते हुए फिल्म डायरेक्ट करने से इनकार कर दिया था कि वो अपनी ही फिल्म का सीक्वल नहीं बनाना चाहते. उनका मानना था कि 80 साल की उम्र में इस तरह की कड़क एक्शन-मसाला फिल्म संभालना उनके लिए थोड़ा मुश्किल होगा.

मजेदार बात यह है कि खलनायक रिटर्न्स के लॉन्च इवेंट में संजय दत्त ने खुद खुलासा किया था कि उन्हें इस फिल्म का आइडिया जेल में आया था. जेल के दिनों को याद करते हुए उन्होंने बताया था कि जब वो वहां गाने बजाते थे, तो उनके साथी कैदी उनसे बार-बार खलनायक के गाने लगाने की फरमाइश करते थे.

रिपोर्ट्स के अनुसार संजय ने बताया था, 'जब मैंने कैदियों से पूछा कि अगर खलनायक फिर से बनाएं तो कौन-कौन देखना चाहेगा? तो वहां मौजूद सारे 4000 कैदियों ने एकसाथ हाथ उठाकर कहा कि वो ये फिल्म जरूर देखना चाहेंगे. इसके बाद मैंने उन सबसे फिल्म के लिए एक-एक पेज का आइडिया भेजने को कहा. मुझे वो 4000 पन्ने पढ़ने में काफी समय लगा, लेकिन उनमें से एक आइडिया मुझे बेहद पसंद आया.'

अब कहानी तो संजू बाबा के पास रेडी है, लेकिन देखना यह है कि ओरिजिनल 'खलनायक' की इस विरासत को आगे बढ़ाने की कमान बॉलीवुड का कौन सा डायरेक्टर थामता है.

Related Posts

‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर

आख‍िरकार मार्वल स्टूडियोज ने 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का फाइनल ट्रेलर जारी कर दिया है। यह 3:15 मिनट का वीडियो एक ऐसा क्रॉसओवर है, जिसमें फ्रेंचाइज के इतिहास में पहली बार 'एवेंजर्स',…

मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत की काजिया लिज मेजो पर टिकी निगाहें

खूबसूरती, ग्लैमर, आत्मविश्वास और अदाओं का ऐसा जलवा, जहां हर किसी की नजरें बस एक ही ताज पर टिकी होंगी. जी हां, दुनिया के सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट्स में से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581