‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर

आख‍िरकार मार्वल स्टूडियोज ने 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का फाइनल ट्रेलर जारी कर दिया है। यह 3:15 मिनट का वीडियो एक ऐसा क्रॉसओवर है, जिसमें फ्रेंचाइज के इतिहास में पहली बार 'एवेंजर्स', 'फैंटास्टिक फोर' और 'एक्स-मैन' सब एकसाथ एक ही फिल्म में नजर आएंगे। वो भी MCU के अब तक के सबसे खतरनाक विलेन डॉक्‍टर डूम के सामने, जो थॉर के हथौड़े को अपनी दो उंगलियों से उड़ा सकता है। ट्रेलर अपने शुरुआत से ही जहां स्‍टीव रॉजर्स के नाम है, वहीं आख‍िर में साइक्लोप्स का 'टू मी, माई एक्स-मेन!' कहना, 'एडंगेम' की याद दिलाता है।

मार्वल के सभी फैंस के लिए ट्रेलर में रॉबर्ट डाउनी जूनियर का 'डॉ. डूम' अवतार रोंगटे खड़े करने वाला है। एक दशक तक टोनी स्टार्क का किरदार निभाने के बाद RDJ अब डॉ. विक्‍टर डूम बने हैं। साल 2019 की 'एवेंजर्स: एंडगेम' में थानोस को हराने के लिए उनके किरदार ने कुर्बानी दे दी थी। कहना होगा कि रॉबर्ट डाउनी जूनियर इस बार भी जम रहे हैं।
फाइनल ट्रेलर में स्‍टीव रोजर्स और पैगी को लेकर अहम खुलासा
'एवेंजर्स: डूम्सडे' की रिलीज से पहले इस फाइनल ट्रेलर में एक अहम जानकारी सामने आई है कि क्रिस इवांस के स्टीव रोजर्स और हेले एटवेल की पैगी कार्टर ने 'अर्थ-282' पर एक साथ अपना जीवन बसाया है। यह वही यूनिवर्स है जिसमें 'फैंटास्टिक फोर' मौजूद हैं। फुटेज में उनका बेटा भी दिखता है, जिसका किरदार वेस्ली होलोवे ने निभाया है।

MCU की अब तक की सबसे बड़ी स्‍टारकास्‍ट
'एवेंजर्स डूम्‍सडे' की कास्ट मार्वल की किसी भी फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी है। इसमें क्रिस इवांस जहां 'स्टीव रोजर्स' के रूप में वापस आ रहे हैं, वहीं क्रिस हेम्सवर्थ 'थॉर' के अपने किरदार में नजर आएंगे। एंथनी मैकी 'सैम विल्सन' के रूप में लौट रहे हैं। उनके साथ सेबेस्टियन स्टेन 'बकी बार्न्स' के रूप में, पॉल रड 'स्कॉट लैंग' के रूप में, लेटिशिया राइट 'शूरी' के किरदार में और टॉम हिडलेस्टन 'लोकी' के रोल में दिखाई देंगे।

'एक्स-मेन' साइक्लोप्स ने संभाली युद्ध की कमान, आई 'एंडगेम' की याद
ट्रेलर का सबसे बड़ा सरप्राइज 'एक्स-मेन' की एंट्री है। हम ट्रेलर के आख‍िर में साइक्लोप्स (जेम्स मार्सडेन) को कमान संभालते देखते हैं। वह अपनी टीम को एक जाने-पहचाने अंदाज में बुलाते हैं – 'टू मी, माई एक्स-मेन!' इस पल में पुरानी एक्स-मेन फिल्मों के कई चेहरे वापस आते हैं, जिनमें नाइटक्रॉलर (एलन कमिंग), गैम्बिट (चैनिंग टेटम), मिस्टिक (रेबेका रोमिजन) और बीस्ट (केल्सी ग्रामर) शामिल हैं। वैसे, इस सीन को देखकर 'एंडगेम' में कैप्‍टन अमेरिका का 'एवेंजर्स असेम्‍बल' कहना याद आ जाता है।

प्रोफेसर चार्ल्‍स और मैग्‍नेटो भी आए नजर
इस फिल्‍म के साथ अब एक्स-मेन की क्लासिक टीम MCU की मुख्‍य 'एवेंजर्स' कहानी से जुड़ गई है। पैट्रिक स्टीवर्ट 'प्रोफेसर चार्ल्स जेवियर' के रोल में लौट रहे हैं। उनके साथ इयान मैककेलेन 'मैग्नेटो' भी हैं। यदि याद हो, तो 2024 में 'डेडपूल एंड वुल्वरिन' के जरिए एक्स-मेन के किरदारों को MCU में लाया गया था, लेकिन 'एवेंजर्स: डूम्सडे' पहली ऐसी फिल्म होगी, जिसमें फॉक्स-युग की क्लासिक एक्स-मेन टीम, एवेंजर्स और फैंटास्टिक फोर के साथ स्क्रीन शेयर करेगी।

'फैंटास्टिक फोर' और 'थंडरबोल्‍ट्स' के सुपरहीरोज
ट्रेलर की शुरुआत में ही हमारी मुलाकात 'फैंटास्टिक फोर' से भी होती है। ये ही वो लोग हैं, जो स्‍टीव रोजर्स को बीते हुए कल से वापस लाते हैं। जहां स्‍टीव अपने कैप्‍टन अमेरिका अवतार से उलट एक आम जिंदगी जी रहे थे। खैर, 'द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स' से MCU में कदम रखने वाले सुपरहीरो रीड रिचर्ड्स के रोल में पेड्रो पास्कल फिल्‍म का हिस्‍सा हैं। उनके साथ सू स्टॉर्म के रोल में वैनेसा किर्बी, जॉनी स्टॉर्म के रूप में जोसेफ क्विन और बेन ग्रिम की भूमिका में एबॉन मॉस-बैचराच नजर आएंगे। 'एवेंजर्स: डूम्‍सडे' के ट्रेलर में फ्लोरेंस प्यू (येलेना बेलोवा), सिमु लियू (शांग-ची) के अलावा डेविड हार्बर, वायट रसेल, चैनिंग टेटम, डैनी रामिरेज, विंस्टन ड्यूक, हैना जॉन-केमेन, केल्सी ग्रामर, लुईस पुलमैन, टेनोच ह्यूर्टा मेजिया, कैथरीन न्यूटन और मेबेल कैडेना भी शामिल हैं।

'एवेंजर्स: डूम्सडे' रिलीज डेट, भारत में अमेरिका से 1 दिन पहले
'एवेंजर्स: डूम्सडे' का निर्देशन एंथनी और जो रूसो ने किया है। इससे पहले यह जोड़ी 'कैप्टन अमेरिका: द विंटर सोल्जर', 'कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर', 'एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर' और 'एवेंजर्स: एंडगेम' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। यह फिल्म भारत में 17 दिसंबर को और अमेरिका समेत बाकी देशों में 18 दिसंबर को रिलीज होगी।

'एवेंजर्स: डूम्सडे' की भारत में एडवांस बुकिंग
भारत में 'एवेंजर्स: डूम्सडे' की एडवांस बुकिंग अलग कोहराम मचा रही है। रिलीज में अभी 23 दिन बचे हैं और मंगलवार सुबह 9:00 बजे तक इसकी 9.10 लाख टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। यह चार दिनों की प्री-सेल्‍स बुकिंग के आंकड़े हैं। यानी 17 दिसंबर से 20 दिसंबर तक के शोज के लिए। इन टिकटों से फिल्‍म ने अभी ही ₹57.57 करोड़ की ग्रॉस कमाई कर ली है। सबसे तगड़ी डिमांड महाराष्‍ट्र और दिल्‍ली-एनसीआर में है। उसमें भी अंग्रेजी वर्जन के टिकट सबसे अध‍िक बिक रहे हैं। उसके बाद हिंदी और तमिल वर्जन की बुकिंग भी लगातार बढ़ रही है।

 

Related Posts

मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत की काजिया लिज मेजो पर टिकी निगाहें

खूबसूरती, ग्लैमर, आत्मविश्वास और अदाओं का ऐसा जलवा, जहां हर किसी की नजरें बस एक ही ताज पर टिकी होंगी. जी हां, दुनिया के सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट्स में से…

सलमान खान की ‘प्रेम की शादी’ में लगेगा और इंतजार, सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट

 सलमान खान को फिर से 'प्रेम' के रोल में देखने के लिए उनके चाहने वाले बेताब हैं। चार साल पहले सूरज बड़जात्या ने ऐलान किया था कि वह फिर से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

AAP के बागी विधायकों पर BJP की नजर, पंजाब चुनाव में संदीप पाठक की भूमिका अहम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581