केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग में ₹69,000 बेसिक सैलरी का प्रस्ताव चर्चा में

 नई दिल्ली

केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के लागू होने का बेसब्री से इंतजार है. इसे लेकर कई बैठकें हो चुकी हैं और कमीशन को अपनी रिपोर्ट पेश करने के लिए दिए गए 18 महीने में से अब सिर्फ छह महीने बचे हैं. यानी नए वेतन आयोग के लागू होने का समय नजदीक आ रहा है. हालांकि, इसे लागू किए जाने की तारीख का आधिकारिक ऐलान होने में अभी समय बाकी है। 

आठवें वेतन आयोग से की जा रहीं डिमांड में सबसे ऊपर फिटमेंट फैक्टर हाइक है. इसे बढ़ाकर 3.83 करने की मांग की जा रही है. अगर सरकार इस डिमांड को मान लेती है, तो कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में जोरदार इजाफा होगा और एक झटके में ये करीब 51000 रुपये बढ़ जाएगी. Fitment Factor ये कमाल करेगा, जो सैलरी हाइक में बड़ा रोल निभाता है. आइए जानते हैं पहले से लेकर 7वें वेतन आयोग तक इस आंकड़े ने कैसे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले कराई है? 

8वें वेतन आयोग से सबसे बड़ी डिमांड
8th Pay Commission को लेकर आयोग देश के तमाम शहरों में कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें कर चुका है और उनके सुझाव ले चुका है. संगठनों की ओर से वेतन, पेंशन, भत्तों में संशोधन से जुड़ी कई मांगें रखी गई हैं. इनमें एक प्रमुख डिमांड फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.83 करने की है, जिसका सीधा असर Salary Hike के रूप में दिखता है. दरअसल, फिटमेंट फैक्टर वह आंकड़ा है, जिसका यूज केंद्रीय वेतन आयोग कर्मचारी के पूर्व-संशोधित मूल वेतन (या पेंशन) को नए, संशोधित मूल वेतन में बदलने के लिए करता है. इसमें बदलाव बेसिक सैलरी, पेंशन में बड़ा उतार-चढ़ाव लाता है।

मांग पूरी होती ही 51000 बढ़ेगी सैलरी
Fitment Factor का फॉर्मूला बेहद आसान है. 'नया मूल वेतन: वर्तमान मूल वेतन x FF'. 7th Pay Commission के तहत केंद्रीय कर्मचारियों के लिए फिटमेंट फैक्टर 2.57 लागू है और इसके चलते कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 6वें वेतन आयोग के 7,000 रुपये से बढ़कर 18,000 हुई थी. अब अगर इसे बढ़ाकर 3.83 किया जाता है, तो ये 18,000 रुपये की न्यूनतम बेसिक-पे (₹18000 x 3.83 = ₹68,940) हो जाएगी यानी एक झटके में करीब 51000 रुपये सैलरी हाइक मिलेगा. पहले वेतन आयोग के लागू होने से लेकर 7वें वेतन आयोग तक फिटमेंट फैक्टर और सैलरी हाइक का डेटा देखें, तो…

1st Pay Commission: आजादी से पहले 1946 में प्रथम वेतन आयोग लागू किया गया था. सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर इसने सरकारी कर्मचारियों के लिए न्यूनतम मूल वेतन 55 रुपये प्रति माह और अधिकतम मूल वेतन 2,000 रुपये निर्धारित था। 

2nd Pay Commission: दूसरा वेतन आयोग 1959 से लागू हुआ था और इससे 55 रुपये की न्यूनतम बेसिक-पे बढ़कर 80 रुपये प्रति माह हो गई थी. मैक्सिमम बेसिक सैलरी की बात करें, तो ये 1000 रुपये के इजाफे के साथ बढ़कर 3,000 रुपये हो गई थी। 

3rd Pay Commission: तीसरे वेतन आयोग ने 1973 में दस्तक दी थी और कर्मचारियों के लिए जब इसे लागू किया गया, तो उनका न्यूनतम मूल वेतन बढ़कर 196 रुपये प्रति माह हो गया था, जबकि अधिकतम मूल वेतन में फिर से इजाफा हुआ था और ये 3,500 रुपये कर दिया गया था। 

4th Pay Commission: 1986 में लागू होने वाले चौथे वेतन आयोग ने कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक-पे को बढ़ाकर 750 रुपये प्रति माह कर दिया था. इसके अलावा सरकार ने मैक्सिमम बेसिक सैलरी 8,000 रुपये महीने कर दी थी। 

5th Pay Commission: देश में पांचवां वेतन आयोग साल 1996 में आया और इसके तक फिटमेंट फैक्टर 1.74 लागू किया गया. इसका असर ये हुआ कि कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी सीधे 1800 रुपये की उछाल के साथ 2,550 रुपये मंथली हो गई. वहीं अधिकतम बेसिक-पे 26,000 रुपये पर पहुंच गई। 

6th Pay Commission: छठा वेतन आयोग 10 साल 2006 में लागू हुआ. इसमें सरकार ने फिटमेंट फैक्टर बढ़ाकर 1.86 किया और इससे मिनिमम बेसिक पे 7,000 रुपये हो गई. Maximum Basic Salary केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बढ़कर 80,000 रुपये हो गई थी। 

7th Pay Commission: 2016 में लाया गया सातवां वेतन आयोग कर्मचारियों पर पैसों की बारिश करने वाला साबित हुआ, क्योंकि सरकार ने इसके तहत फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 2.57 कर दिया. इसका असर ये हुआ कि न्यूनतम बेसिक सैलरी 7000 रुपये से सीधे 18,000 रुपये पर पहुंच गई, जबकि अधिकतम बेसिक सैलरी 2.5 लाख रुपये हो गई। 

कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग
बता दें कि बीते साल 3 नवंबर 2025 को 8वां वेतन आयोग गठित किया गया था और इसे अपनी सिफारिशें सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है, यानी करीब 12 महीने से ज्यादा समय बीत गया है. डेडलाइन के मुताबिक, लगभग मई-जून 2027 में रिपोर्ट पेश की जानी है. इसके बाद सरकार के फैसले के आधार पर इसे लागू किया जाएगा। 

 

Related Posts

मुफ्त राशन योजना में अपात्र लाभार्थियों का खुलासा, 13.5 प्रतिशत लोग ले रहे सरकारी सुविधा

नई दिल्ली केंद्र सरकार की मुफ्त राशन योजना का फायदा कुछ ऐसे परिवार भी उठा रहे हैं, जो इसके लिए हकदार नहीं हैं. केंद्र सरकार की ओर से कराए गए…

PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी, UPI से निकासी की तैयारी पूरी, जानें कब मिलेगी सुविधा

 नई दिल्ली    कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के करोड़ों मेंबर्स के लिए गुड न्यूज आई है. हाल ही में EPFO WhatsApp Service शुरू किए जाने के बाद अब ईपीएफओ उन्हें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कब-कब साथ आए BJP और अकाली दल, जानिए गठबंधन की चुनावी कहानी और इतिहास

कब-कब साथ आए BJP और अकाली दल, जानिए गठबंधन की चुनावी कहानी और इतिहास

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581