आम लोगों को स्वास्थ्य खर्च में राहत, सरकारी हिस्सेदारी बढ़ी; 10 साल में बदली तस्वीर

नई दिल्ली
देश में स्वास्थ्य सेवाओं पर होने वाले कुल खर्च में सरकार की हिस्सेदारी बढ़ी है, जबकि कुल खर्च में लोगों को अपनी जेब से इलाज पर खर्च होने वाली हिस्सेदारी पहले के मुकाबले कम ही है। पिछले दस साल में कुल स्वास्थ्य खर्च में लोगों की जेब से सीधे किए जाने वाले भुगतान की हिस्सेदारी 64.2 फीसदी से घटकर 42.7 फीसदी रह गई है। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार का खर्च तीन गुना से अधिक बढ़कर 4.14 लाख करोड़ रुपये हो गया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को नेशनल हेल्थ अकाउंट्स (एनएचए) 2023-24 की रिपोर्ट जारी की।

रिपोर्ट के मुताबिक, 2013-14 में देश के कुल स्वास्थ्य खर्च का 64.2 फीसदी हिस्सा लोगों को अपनी जेब से देना पड़ता था। 2023-24 में यह घटकर 42.7 फीसदी रह गया। 2022-23 में लोगों की जेब से होने वाले खर्च की हिस्सेदारी 43.4 फीसदी थी, जो 2023-24 में घटकर 42.7 फीसदी रह गई।

सरकारी खर्च 1.30 लाख करोड़ से बढ़कर 4.14 लाख करोड़
स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार का खर्च 2013-14 में 1,29,778 करोड़ रुपये था, जो 2023-24 में बढ़कर 4,14,196 करोड़ रुपये हो गया। यानी दस साल में सरकारी स्वास्थ्य खर्च तीन गुना से अधिक बढ़ा। कुल स्वास्थ्य खर्च में सरकार की हिस्सेदारी भी इस अवधि में 14.9 प्रतिशत अंक बढ़ी है।

हर व्यक्ति पर सरकारी खर्च 1,042 से बढ़कर 2,959 रुपये
प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार के खर्च में भी करीब तीन गुना बढ़ोतरी हुई है। 2013-14 में सरकार प्रति व्यक्ति औसतन 1,042 रुपये खर्च कर रही थी। 2023-24 में यह बढ़कर 2,959 रुपये हो गया। यानी दस साल में प्रति व्यक्ति सरकारी स्वास्थ्य खर्च करीब 2.8 गुना बढ़ा।

प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं पर 1.53 लाख करोड़ रुपये खर्च
सरकार ने 2023-24 में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं पर करीब 1.53 लाख करोड़ रुपये खर्च किए। इसका मकसद लोगों को घर के नजदीक ही बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के जरिये बीमारियों की शुरुआती पहचान, गैर-संचारी रोगों की जांच, जरूरी दवाएं और जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

कुल खर्च का अब भी 42.7 फीसदी लोग अपनी जेब से दे रहे
सरकारी खर्च में बढ़ोतरी के बावजूद इलाज का आर्थिक बोझ पूरी तरह कम नहीं हुआ है। 2023-24 में भी देश के कुल स्वास्थ्य खर्च का 42.7 फीसदी हिस्सा लोगों ने अपनी जेब से चुकाया। यानी स्वास्थ्य सेवाओं पर होने वाले कुल खर्च का बड़ा हिस्सा अब भी आम लोगों को खुद उठाना पड़ रहा है।

नेशनल हेल्थ अकाउंट्स की यह 11वीं रिपोर्ट है। इसे स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत नेशनल हेल्थ सिस्टम्स रिसोर्स सेंटर ने तैयार किया है। रिपोर्ट तैयार करने में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सिस्टम ऑफ हेल्थ अकाउंट्स-2011 के मानकों का इस्तेमाल किया गया है।

Related Posts

संसद में NDA की ताकत बढ़ी, 361 सांसदों के साथ मंत्री ने किया अहम ऐलान

 नई दिल्ली NDA को संसद में दो तिहाई बहुमत मिलने के संकेत मिल रहे हैं। हाल ही में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि महिला आरक्षण बिल और…

300 मीटर रेंज और तेज फायरिंग क्षमता, जानिए कितनी खास है अमित शाह की CQB कार्बाइन

नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की यह तस्वीर रक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता की कहानी कहती है. शाह एक अत्याधुनिक राइफल को हाथ में लेकर परखते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में पराली प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 5,972 घटनाएं दर्ज; 2,219 मामलों में लगाया मुआवजा

पंजाब में पराली प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 5,972 घटनाएं दर्ज; 2,219 मामलों में लगाया मुआवजा

धान कटाई लगभग पूरी, पराली प्रदूषण पर पंजाब सरकार सख्त, हजारों मामलों में कार्रवाई तेज

धान कटाई लगभग पूरी, पराली प्रदूषण पर पंजाब सरकार सख्त, हजारों मामलों में कार्रवाई तेज

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

लाउड म्यूजिक बजाना पड़ेगा महंगा, चंडीगढ़ में उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना

लाउड म्यूजिक बजाना पड़ेगा महंगा, चंडीगढ़ में उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना

चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान पर राहत, 100 रुपये में केस निपटाने की मिल रही सुविधा

चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान पर राहत, 100 रुपये में केस निपटाने की मिल रही सुविधा

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप, शव के पास गोली लगने के मिले संकेत

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप, शव के पास गोली लगने के मिले संकेत

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581