पंजाब में पराली प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 5,972 घटनाएं दर्ज; 2,219 मामलों में लगाया मुआवजा

पटियाला 
 पंजाब में धान की कटाई के बाद पराली जलाने की घटनाओं का सिलसिला जारी है। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) की 15 नवंबर तक की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में पराली जलाने की कुल 5,972 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनमें से 5,616 खेतों का निरीक्षण किया जा चुका है, जबकि 2,478 स्थानों पर पराली जलाने की घटनाओं की भौतिक रूप से पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, पराली जलाने के मामलों में 2,219 स्थानों पर पर्यावरण मुआवजा (ईसी) लगाया गया है। इन मामलों में कुल 1 करोड़ 11 लाख 85 हजार रुपये का मुआवजा निर्धारित किया गया, जबकि अब तक 40 लाख 55 हजार रुपये की वसूली की गई है। इसके अलावा, 1,859 मामलों में बीएनएस की धारा 223 के तहत एफआईआर दर्ज की गई हैं और 2,046 मामलों में फार्म रिकॉर्ड में रेड एंट्री की गई है। फिरोजपुर में सबसे अधिक 817 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज की गई हैं। तरनतारन में 700 और संगरूर में 689 मामले सामने आए हैं। वहीं, पटियाला जिले में पराली जलाने की 396 घटनाएं दर्ज की गई हैं।

पटियाला जिले में 396 घटनाओं की रिपोर्ट मिली, जिनमें से 360 खेतों का निरीक्षण किया गया और 227 स्थानों पर पराली जलाने की पुष्टि हुई। जिले में 167 मामलों में पर्यावरण मुआवजा लगाया गया। इसके तहत कुल 8 लाख 40 हजार रुपये का मुआवजा निर्धारित किया गया, जिसमें से 3 लाख 10 हजार रुपये की वसूली की जा चुकी है।

पटियाला में 219 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई हैं, जबकि 140 मामलों में फार्म रिकॉर्ड में रेड एंट्री की गई। रिपोर्ट में जिले में 390 कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने का भी उल्लेख है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब में पराली जलाने के मामलों को लेकर निगरानी और कार्रवाई के तहत 264 ऐसे खेत भी पाए गए, जहां पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की ओर से जलने के निशान की पुष्टि नहीं की गई। वहीं, पर्यावरण मुआवजे की वसूली में जिलों के बीच अंतर देखने को मिला है।

पूरी रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब में अब तक 35 मामलों में पर्यवेक्षी अधिकारियों के खिलाफ सीएक्यूएम अधिनियम की धारा 14 के तहत अभियोजन की कार्रवाई शुरू की गई है। हालांकि, नोडल और पर्यवेक्षी अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट तथा निलंबन के आंकड़े शून्य दर्ज किए गए हैं।

Related Posts

हौसले की मिसाल बनी सुकमा की दीपिका, गंभीर बीमारी को हराकर भरी सपनों की उड़ान

सफलता की कहानी घुटनों के बल चलने वाली सुकमा की बेटी दीपिका ने भरी सपनों की उड़ान बोन टीबी को मात देकर बनी नवोदय विद्यालय की छात्रा रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव…

नदी की सफाई के बावजूद नहीं थमी गंदगी, लोगों की लापरवाही से बीमार पड़े बिट्टू तबाही

ब्यावरा सुरेंद्र सिंह चौधरी, जिन्हें लोग बिट्टू तबाहि के नाम से जानते हैं, मध्य प्रदेश की प्रदूषित अजनार नदी की सफाई करने के बाद बीमार पड़ गए। उन्होंने एक वीडियो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में पराली प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 5,972 घटनाएं दर्ज; 2,219 मामलों में लगाया मुआवजा

पंजाब में पराली प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 5,972 घटनाएं दर्ज; 2,219 मामलों में लगाया मुआवजा

धान कटाई लगभग पूरी, पराली प्रदूषण पर पंजाब सरकार सख्त, हजारों मामलों में कार्रवाई तेज

धान कटाई लगभग पूरी, पराली प्रदूषण पर पंजाब सरकार सख्त, हजारों मामलों में कार्रवाई तेज

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

लाउड म्यूजिक बजाना पड़ेगा महंगा, चंडीगढ़ में उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना

लाउड म्यूजिक बजाना पड़ेगा महंगा, चंडीगढ़ में उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना

चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान पर राहत, 100 रुपये में केस निपटाने की मिल रही सुविधा

चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान पर राहत, 100 रुपये में केस निपटाने की मिल रही सुविधा

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप, शव के पास गोली लगने के मिले संकेत

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप, शव के पास गोली लगने के मिले संकेत

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581