बिहार में छात्रों-युवाओं को राहत: कर्मचारियों की हड़ताल के बीच भी बनेंगे जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र

 भभुआ
 राजस्व कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के बावजूद जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र बनवाने वाले आवेदकों को परेशानी न हो इसके लिए अंचल प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था शुरू की है।

आवेदनों की जांच के लिए अमीनों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि पंचायत स्तर पर प्रमाण पत्रों से संबंधित कार्यों के लिए पंचायत सचिवों को नामित करने की तैयारी है।

इस पहल का उद्देश्य प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को जारी रखना और आवेदकों को समय पर जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराना है।

राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल के कारण प्रमाण पत्रों से जुड़े कार्य प्रभावित होने की आशंका के बीच प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

खासकर प्रतियोगी परीक्षाओं, सरकारी नौकरी की बहाली, नामांकन और अन्य जरूरी कार्यों के लिए जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र की जरूरत होती है। ऐसे में आवेदन लंबित रहने से छात्रों और युवाओं को परेशानी हो सकती है।

इसे देखते हुए आवेदनों की जांच और प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को सुचारु रखने का प्रयास किया जा रहा है। अंचल कार्यालय के साथ पंचायत भवनों में प्रमाण पत्रों से संबंधित कार्य प्रभावित न हों, इसके लिए पंचायत सचिवों को जिम्मेदारी देने की तैयारी है।

इससे पंचायत स्तर पर आने वाले आवेदनों के निपटारे में मदद मिलेगी और लोगों को अपने जरूरी दस्तावेजों के लिए बार-बार अंचल कार्यालय का चक्कर लगाने से राहत मिल सकती है।

इस संबंध में भभुआ अंचल के राजस्व पदाधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि राजस्व कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के बाद प्रमाण पत्र बनाने के कार्य में बाधा न आए, इसके लिए अमीनों को आवेदनों की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, पंचायत स्तर पर प्रमाण पत्रों से जुड़े कार्यों के लिए पंचायत सचिवों को भी जिम्मेदारी दी जाएगी।

 

Related Posts

WhatsApp Profile में जुड़ा नया फीचर, फेसबुक की तरह लगा सकेंगे Cover Photo

नई दिल्ली WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म को तेजी से नए-नए फीचर्स के साथ अपडेट कर रहा है। खबर है कि वॉट्सऐप अब एक ऐसा फीचर ला रहा है, जिससे यूजर्स अपनी…

1 नवंबर को बन रहा रवि पुष्य योग, प्रॉपर्टी और बिजनेस में निवेश के लिए खास संयोग

भोपाल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर रविवार, एक नवंबर को रवि पुष्य नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581