Akshaya Navami 2026: कब मनाई जाएगी आंवला नवमी? जानें महात्म्य और धार्मिक महत्व

 सनातन धर्म में प्रकृति व अध्यात्म के समन्वय का महापर्व अक्षय नवमी या आंवला नवमी 18 नवंबर, बुधवार को मनायी जाएगी। इस दिन किया गया जप, तप, दान और तर्पण कभी नष्ट नहीं होता, बल्कि जन्म-जन्मांतर तक अक्षय पुण्य प्रदान करता है। आंवले के वृक्ष की छाया में बैठकर सात्विक भोजन ग्रहण करने और ब्राह्मणों को भोजन कराने से अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य फल मिलता है।

 कार्तिक शुक्ल नवमी तिथि 17 नवंबर की रात्रि एक बजकर 21 मिनट पर आरंभ होगी और 18 नवंबर की रात्रि दो बजकर 12 मिनट तक व्याप्त रहेगी। उदया तिथि की मान्यता के अनुसार बुधवार को ही यह पावन पर्व मनाया जाएगा।

इस दिन प्रातः काल से लेकर दोपहर एक बजकर 46 मिनट तक आंवला पूजन करना विशेष रूप से फलदायी रहेगा। धार्मिक और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय नवमी को त्रेतायुग के आरंभ की तिथि माना जाता है। पद्मपुराण और स्कंद पुराण के अनुसार आंवले के वृक्ष की जड़ में स्वयं भगवान विष्णु का वास होता है, जबकि इसमें तुलसी और बेल दोनों के दिव्य गुण समाहित हैं।

मान्यता है कि माता लक्ष्मी ने जब भगवान विष्णु और भगवान शिव की एक साथ आराधना करने की इच्छा की थी, तब आंवला वृक्ष की उत्पत्ति हुई थी। इस दिन आंवले के वृक्ष की 108 बार परिक्रमा कर जल अर्पित करने और षोडशोपचार विधि से पूजन करने से समस्त पापों का नाश होता है और पितरों को मुक्ति मिलती है। पूजन के उपरांत कुष्मांड यानी पेठे में स्वर्ण, रजत या द्रव्य रखकर गुप्त दान करने से वंश वृद्धि और आरोग्य की प्राप्ति होती है।

Related Posts

रेलवे भर्ती में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जानें कितनी मिलेगी सैलरी और कैसे होगा चयन

भोपाल   रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने स्टेशन मास्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया…

Apple की AI हेल्थ सर्विस लॉन्च, बीमारी और सेहत से जुड़े सवालों के जवाब देगा नया ऐप

 नई दिल्ली  Apple ने एक नया आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) ऐप लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Apple Health AI Usage Study है. इसके लिए AI हेल्थकेयर कंपनी OpenEvidence के साथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में धान घोटाले का शक, रिकॉर्ड में करोड़ों की खरीद लेकिन फर्म का कोई अता-पता नहीं

पंजाब में धान घोटाले का शक, रिकॉर्ड में करोड़ों की खरीद लेकिन फर्म का कोई अता-पता नहीं

पंजाब की पारंपरिक खेल विरासत को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, गणतंत्र दिवस 2027 के लिए थीम का ऐलान

पंजाब की पारंपरिक खेल विरासत को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, गणतंत्र दिवस 2027 के लिए थीम का ऐलान

लुधियाना में बेकाबू बस का कहर, सड़क पर मदद कर रहे चार लोग हुए हादसे का शिकार

लुधियाना में बेकाबू बस का कहर, सड़क पर मदद कर रहे चार लोग हुए हादसे का शिकार

कनाडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 37 करोड़ की चोरी की गाड़ियां बरामद, दो पंजाबी युवक भी गिरफ्तार

कनाडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 37 करोड़ की चोरी की गाड़ियां बरामद, दो पंजाबी युवक भी गिरफ्तार

पंजाब में पराली प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 5,972 घटनाएं दर्ज; 2,219 मामलों में लगाया मुआवजा

पंजाब में पराली प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 5,972 घटनाएं दर्ज; 2,219 मामलों में लगाया मुआवजा

धान कटाई लगभग पूरी, पराली प्रदूषण पर पंजाब सरकार सख्त, हजारों मामलों में कार्रवाई तेज

धान कटाई लगभग पूरी, पराली प्रदूषण पर पंजाब सरकार सख्त, हजारों मामलों में कार्रवाई तेज

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581