पहला गेम हारकर भी नहीं मानी हार, त्रिसा-गायत्री की शानदार वापसी से भारत को मिला मेडल

नई दिल्ली
भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने दुनिया में 39वें नंबर पर रहते हुए BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में देश के लिए एक पदक पक्का कर लिया है। उन्होंने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी एरिना में शुक्रवार को खेले गए महिला युगल के क्वार्टर फाइनल मैच में चीन की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी जिया यिफान और झांग शू जियान को हरा दिया। इस शानदार जीत के साथ ही उन्होंने भारत के लिए कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित कर इतिहास रच दिया है।

पहला सेट हारने के बाद त्रिसा और गायत्री की शानदार वापसी
इस मुकाबले में भारतीय जोड़ी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और वे पहला गेम 16-21 से हार गए। लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए दूसरा गेम 21-15 से अपने नाम किया। इसी लय को बनाए रखते हुए उन्होंने तीसरे और आखिरी गेम में 21-13 से एकतरफा जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही भारत ने वर्ल्ड चैंपियनशिप के वुमेंस डबल्स में कम से कम एक पदक पक्का कर लिया है। साल 2011 में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा द्वारा कांस्य पदक जीतने के बाद इस कैटेगरी में भारत का यह पहला पदक है।

पीवी सिंधु को राउंड ऑफ 16 में मिली हार
यह जीत भारत के लिए बहुत बड़ी बात है क्योंकि इस टूर्नामेंट में अब तक यही एक पदक है जो पक्का हो पाया है। इससे पहले कई बड़े खिलाड़ी, जैसे पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, उन्नति हुड्डा और आयुष शेट्टी जिनसे मेडल की उम्मीद थी वे हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुके थे। पीवी सिंधु को प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ 16) मुकाबले में चीन की तीसरी वरीयता प्राप्त वांग झी ई से हार का सामना करना पड़ा। सिंधु पिछले साल भी BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।

सात्विक-चिराग से भी मेडल की उम्मीद
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की मेंस डबल्स जोड़ी भी भारत के लिए एक और मेडल जीतने की रेस में बनी हुई है। पांचवीं वरीयता प्राप्त यह भारतीय जोड़ी शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीन की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी लियांग वेई केंग और वांग चांग से भिड़ेगी। अगर सात्विक और चिराग यह मैच जीत जाते हैं, तो विश्व चैंपियनशिप में भारत का दूसरा पदक भी पक्का हो जाएगा।

Related Posts

पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंकाई बल्लेबाज का कमाल, कामिंडू मेंडिस ने शतक से मचाई सनसनी

लाहौर लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे ट्राई-सीरीज के हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने अपना दमखम दिखाया है. श्रीलंका के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज कामिंदु…

न्यूजीलैंड सीरीज से पहले BCCI का बड़ा फैसला, आकिब नबी अब शुरुआती 3 वनडे में भी खेलेंगे

नईदिल्ली  न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव किया गया है. चयन समिति ने तेज गेंदबाज आकिब नबी (Auqib Nabi) को शुरुआती तीन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581