बारिश ने बिगाड़ा सब्जियों का बजट, प्याज-चीनी भी महंगी; त्योहारों से पहले बढ़ी चिंता

नई दिल्ली
चाय की चुस्कियों में चीनी जहां कड़वाहट घोल रही है वहीं, प्याज आंसू निकालने को तैयार है। दूसरी ओर सावन की कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश भले ही आपको सूकून दे रही हो, लेकिन इसने हरी सब्जियों की कीमतों में आग लगा दी है। अभी महंगाई की चौतरफा मार पड़ रही है।

बारिश ने लगाई हरी सब्जियों के दाम में आग: अभी दो महीने पहले तक फुटकर में 10 रुपये किलो बिकने वाली भिंडी के भाव 60 रुपये पर पहुंच गए है। लौकी, नेनुआ, तोरोई से लेकर बैगन, गोभी तक आंखें तरेर रहे हैं। सेफ लोग जिस धनिया की पत्तियों को रेसिपी श्रद्धानुसार डालने को कहते हैं , उसके प्रति अब श्रद्धा ही नहीं रही।

फ्री मिलने वाला धनिया दिल्ली में 200 रुपये किलो तक पहुंच गया है। जबकि, मुंबई में यह करीब 60 रुपये किलो है। गांव-देहात के बाजारों में भी धनिया-अदरक ही सबसे महंगे बिक रहे हैं। पुराना अदरक 300 से 400 रुपये किलो है।

अधिकतर हरी सब्जियां 60 रुपये के पार
दीनानाथ रस्तोगी रहने वाले तो कुशीनगर के हैं, लेकिन मुंबई में उनका सब्जियों का कारोबार है। आज हिन्दुस्तान से उन्होंने वहां के रेट साझा किया। रस्तोगी के मुताबिक आज फुटकर में लौकी 60 रुपये किलो बिक रहा है। नेनुआ भी मंडी में 40 रुपये मिला तो फुटकर में 60 से 60 रुपये बिक रहा है।

मुंबई में अधिकतर हरी सब्जियों के रेट 60 रुपये किलो हैं।
बैंगन, शिमला मिर्च, करेला, परवल, भिंडी लगभग सब एक ही रेट 60 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहे हैं। बोड़ो वैसे तो कुशीनगर में 10 से 15 रुपये किलो बिक रहा है, लेकिन मुंबई में यह भी 60 रुपये किलो है।

प्याज की कीमतों में उछाल जारी
बीते कुछ महीनों से प्याज की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है लेकिन बीते एक महीने के दौरान प्याज की कीमतों में औसतन 25 से 30 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई है। प्याज की थोक कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर खुदरा बाजार में भी देकने को मिल रहा है। खुदरा बाजार में प्याज एक महीने पहले तक 40-45 रुपये किलोग्राम थी जो अब बढ़कर 50 से 55 रुपये प्रतिकिलोग्राम तक पहुंच गई है।

चीनी के दाम 7वें आसमान पर
चीनी के दाम बेहताशा बढ़ रहे हैं। बीते एक सप्ताह के अंदर ही चीनी की कीमतों में करीब 22 फीसदी का उछाल आया है। जुलाई में चीनी की कीमतें 45 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास थी, जो देश के की हिस्सों में बढ़कर 69 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई हैं। दो महीने में ही होलसेल रेट 48 प्रतिशत से अधिक बढ़ गए। जून में 4440 रुपये क्विंटल बिकने वाली चीनी 20 अगस्त तक आते-आते 6600 रुपये क्विंटल हो गई।

सब्जियों की कीमतों में क्यों आई तेजी
यह वही लौकी, नेनुआ, करेला हैं जो कुछ हफ्ते पहले कुशीनगर की लोकल मंडियों में 10 रुपये पर भी कोई पूछ नहीं रहा था। दरअसल बारिश अधिक होने से निचले इलाकों में लगी हुई सब्जियां खराब हो गईं। कई जगह फसलें नस्ट हो गईं हैं। इससे आवक कम हुई और सावन में मांसाहार वर्जित होने की वजह से डिमांड बढ़ी तो सब्जियों के रेट आसमान छूने लगे।

महंगाई 6 फीसदी के ऊपर जा सकती है
एसबीआई रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर-नवंबर में भारत की खुदरा महंगाई दर कुछ समय के लिए 6 फीसदी से ऊपर जा सकती है, लेकिन वित्त वर्ष 2026-27 की चौथी तिमाही में यह घटकर करीब 5 फीसदी पर आ जाएगी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जुलाई में 4.45 फीसदी रही महंगाई अगस्त में बढ़कर 4.7 फीसदी हो सकती है। इसमें अनुमान लगाया गया है कि अक्टूबर-नवंबर में महंगाई 6 फीसदी के स्तर को छू सकती है, लेकिन साल की आखिरी तिमाही में यह घटकर करीब 5 फीसदी पर आ जाएगी।

Related Posts

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से शेयर बाजार दबाव में, शुरुआती तेजी के बाद धड़ाम हुए सेंसेक्स-निफ्टी

  मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुरुआत सुस्त रही. पहले कारोबारी घंटे में बाजार में उतार-चढ़ाव रहा. शुरुआत मामूली तेजी के साथ हुई. निफ्टी 50…

इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में बड़ा उलटफेर, Tata Punch EV बनी नंबर-1; जानें टाटा, महिंद्रा और MG का प्रदर्शन

मुंबई  सितंबर 2026 में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार का खिताब Tata Punch EV के नाम रहा. AutoPunditz के अनुसार, कंपनी ने इस महीने डीलरशिप पर इसकी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्या पंजाब में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा, भाजपा की सीटें बढ़ने के संकेत

क्या पंजाब में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा, भाजपा की सीटें बढ़ने के संकेत

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581