यूपी PET 2026: 37 लाख उम्मीदवार दे रहे परीक्षा, सॉल्वर और पेपर लीक पर AI की नजर

 लखनऊ
उत्तर प्रदेश में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का प्रिलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 शुक्रवार को शुरू हो गई है. यह परीक्षा 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी. इसमें करीब 37 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। 

इसके लिए राज्य के 60 जिलों में 1,372 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जानकारी के मुताबिक, परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जा रही है. पहली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक। 

जिन 60 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, वहां प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, जबकि बिना परीक्षा केंद्र वाले जिलों में स्कूल सामान्य रूप से खुले रहेंगे। 

सुरक्षा के दृष्टिकोण से लखनऊ सहित सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़े इंतजाम किए गए हैं. लखनऊ में 45 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। 

हर परीक्षा केंद्र पर 1 सब-इंस्पेक्टर, 2 पुरुष कांस्टेबल और 2 महिला कांस्टेबल तैनात किए गए हैं. लखनऊ में कुल 45 सब-इंस्पेक्टर, 90 हेड कांस्टेबल, 90 महिला कांस्टेबल और PAC के 92 जवान सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। 

प्रदेश भर की पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है. सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने कड़े निर्देश दिए हैं. UPSSSC ने एक स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया है,  AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से सॉल्वर और पेपर लीक करने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है. साथ ही, यूपी एसटीएफ (STF) की टीमें भी पूरी प्रक्रिया पर सतर्कता से निगरानी रख रही हैं। 

बता दें, अंबेडकरनगर, अमेठी, बलिया, बलरामपुर, चंदौली, चित्रकूट, कासगंज, कुशीनगर, ललितपुर, महोबा, संभल, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सुल्तानपुर और वाराणसी में यह परीक्षा आयोजित नहीं होगी। 

Related Posts

चरस तस्करी में खपाए जा रहे नकली नोट, मधुबनी की ‘चाची’ के नेटवर्क की जांच कर रही NIA

 मुजफ्फरपुर  नेपाल से भारी मात्रा में ओएसएस सीरीज के 500 रुपये के नकली नोट बिहार में लाए जा रहे हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) उत्तर बिहार के बाजारों में इस…

मध्य प्रदेश में कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोहन सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

भोपाल  मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने सुबह-सुबह कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है। सीएम मोहन यादव ने सरकारी कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की घोषणा की है। उन्होंने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्या पंजाब में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा, भाजपा की सीटें बढ़ने के संकेत

क्या पंजाब में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा, भाजपा की सीटें बढ़ने के संकेत

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581