मध्य प्रदेश में कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोहन सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

भोपाल
 मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने सुबह-सुबह कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है। सीएम मोहन यादव ने सरकारी कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की घोषणा की है। उन्होंने महंगाई भत्ते में दो फीसदी की वृद्धि का ऐलान किया है। राज्य के सरकारी कर्मियों को इसका लाभ जनवरी महीने से मिलेगा।

दो फीसदी डीए बढ़ा
राज्य सरकार ने कर्मचारियों और अधिकारियों के महंगाई भत्ते में दो फीसदी की वृद्धि की है। यह जनवरी महीने से देय होगा। सीएम मोहन यादव ने एक्स पर लिखा है कि जनवरी से सितंबर, नौ माह के एरियर्स का भुगतान तीन सामान मासिक किश्तों में किया जाएगा।

60 फीसदी हो गया महंगाई भत्ता
अब मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को 58 प्रतिशत के बजाय 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) मिलेगा। वहीं, अक्टूबर महीने के वेतन, जो नवंबर में मिलेगी, उसके साथ बढ़े हुए डीए का सीधा नगद भुगतान किया जाएगा। कर्मचारियों के साथ-साथ सरकार ने पेंशनरों की भी सुध ली है। पेंशनरों की महंगाई राहत (डीआर) में भी 1 जुलाई 2026 से 2 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की गई है।

केंद्र और राज्य कर्मचारियों के बीच अंतर होगा कम
केंद्र सरकार की ओर से अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 63 प्रतिशत हो गया है। इसके मुकाबले मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को अभी 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था। जनवरी से लंबित 2 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा के बाद राज्य कर्मचारियों का डीए बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा। हालांकि, केंद्रीय कर्मचारियों और प्रदेश के कर्मचारियों के बीच तीन प्रतिशत का अंतर बना रहेगा।

पेंशनर्स की महंगाई राहत भी बढ़ेगी
राज्य सरकार ने पेंशनर्स के लिए भी महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि का फैसला किया है। यह बढ़ोतरी जुलाई 2026 से लागू होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है और उनके साथ खड़ी है। 

अब तीन फीसदी का रह गया है अंतर
वहीं, अगर केंद्र सरकार के कर्मचारियों से तुलना करें तो केंद्र अपने कर्मचारियों को फिलहाल 63 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता दे रहा है। केंद्र ने 1 जुलाई 2026 से अपने कर्मचारियों का डीए 60 फीसदी से बढ़ाकर 63 फीसदी किया था। इससे पहले मार्च 2026 में मध्य प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों का डीए 55 से बढ़ाकर 58 फीसदी किया था। अब राज्य सरकार द्वारा 2 फीसदी डीए और बढ़ाने के बाद प्रदेश के कर्मचारियों का भत्ता 60 फीसदी पर पहुंच गया है, जिससे केंद्र और राज्य के भत्ते का अंतर अब सिर्फ 3 फीसदी रह गया है।

दिवाली से पहले बड़ा तोहफा
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के कर्मचारी और अधिकारी लंबे समय से डीए में बढ़ोतरी की घोषणा का इंतजार कर रहे थे। सरकार ने दिवाली से पहले कर्मचारियों की मुराद पूरी कर दी है। डीए में बढ़ोतरी के बाद राज्य के कर्मचारियों की सैलरी बढ़ जाएगी।

Related Posts

त्यौहारों के मौसम में बांधवगढ़ के वन्यप्राणी भी मना रहे उत्सव

वन्यजीवों की बढ़ती आमद से समृद्ध हो रही बांधवगढ़ की जैव विविधता भोपाल शरद ऋतु के आगमन के साथ ही नागरिकों के साथ ही वन्य प्राणियों के लिये भी त्यौहारों…

दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अवैध शराब कतई नही बिकने पाए प्रतिबंधित पटाखों, कार्बाइड गन और कार्बाइड लैंप का उपयोग नही होने पाए मादक पदार्थों की अवैध खेती और इनके उपयोग पर लगाएं रोक धनतेरस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581