झटपट बनाएं कुरकुरा प्याज का चीला, नाश्ता होगा स्वादिष्ट और हेल्दी

सुबह की भागदौड़ में अक्सर समझ नहीं आता कि नाश्ते में ऐसा क्या बनाया जाए जो जल्दी भी तैयार हो जाए और टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी हो. ऐसे में प्याज का चीला एक बेहतरीन ऑप्शन है. बेसन, प्याज और कुछ आसान मसालों से बनने वाला यह चीला मिनटों में तैयार हो जाता है और हरी चटनी, दही या टमाटर की चटनी के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. आइए जानते हैं प्याज का चीला कैसे बनाते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इनग्रेडिएंट्स (Ingredients)
1 कप बेसन
1 बारीक कटा प्याज
1-2 बारीक कटी हरी मिर्च
2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 इंच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
स्वादानुसार नमक
जरूरत के अनुसार पानी
सेंकने के लिए तेल

प्याज का चीला कैसे बनाएं?
    सबसे पहले एक बड़े बाउल में बेसन डालें और उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए गाढ़ा और चिकना घोल तैयार कर लें. ध्यान रखें कि घोल में गांठें न रहें.
    अब इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, कद्दूकस किया हुआ अदरक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
    इसके बाद गैस पर तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा सा तेल लगाएं. जब तवा गर्म हो जाए, तो एक करछी घोल डालकर उसे गोल आकार में समान रूप से फैला दें.
    चीले को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से थोड़ा-थोड़ा तेल लगाते हुए सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें.
    जब चीला अच्छी तरह पक जाए, तो इसे प्लेट में निकालें और हरी चटनी, टमाटर की चटनी या दही के साथ गरमा-गरम परोसें.

प्याज का चीला बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
    घोल ज्यादा पतला या ज्यादा गाढ़ा न रखें.
    तवा अच्छी तरह गर्म करें लेकिन बहुत ज्यादा तेज आंच न रखें.
    चीला पतला फैलाएं, इससे यह अच्छी तरह पकता है और कुरकुरा बनता है.
    दोनों तरफ थोड़ा-थोड़ा तेल लगाएं, इससे चीला सुनहरा और क्रिस्पी बनेगा.
    पलटने से पहले एक तरफ अच्छी तरह पकने दें, वरना चीला टूट सकता है.
    ताजा प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया इस्तेमाल करें, इससे स्वाद और खुशबू बेहतर आते हैं.

 

Related Posts

1 नवंबर को बन रहा रवि पुष्य योग, प्रॉपर्टी और बिजनेस में निवेश के लिए खास संयोग

भोपाल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर रविवार, एक नवंबर को रवि पुष्य नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के…

6 नवंबर से शुरू होगा दीपावली का पांच दिवसीय पर्व, जानें किस दिन कौन सा त्योहार और पूजा मुहूर्त

दिवाली 2026 : दिवाली का पावन पर्व आने वाला है। यह हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है और समापन भैया दूज पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581