6 नवंबर से शुरू होगा दीपावली का पांच दिवसीय पर्व, जानें किस दिन कौन सा त्योहार और पूजा मुहूर्त

दिवाली 2026 : दिवाली का पावन पर्व आने वाला है। यह हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है और समापन भैया दूज पर होता है। चलिए जानते हैं इस साल धनतेरस, नरक चतुर्दशी, बड़ी दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की डेट क्या रहेगी।

दिवाली के त्योहार को दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। यह कोई एक दिवसीय त्योहार नहीं है बल्कि पूरे 5 दिनों तक चलने वाला महापर्व है। इस पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है। इस दिन लोग माता लक्ष्मी, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि की पूजा करते हैं। साथ ही यह दिन बर्तनों और गहनों की खरीदारी के लिए भी शुभ माना जाता है। फिर दूसरे दिन नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली मनाई जाती है। इसके बाद तीसरे दिन बड़ी दिवाली यानी लक्ष्मी पूजा का पावन पर्व मनाया जाता है। चौथे दिन गोवर्धन पूजा तो पांचवें दिन भाई दूज मनाई जाती है। चलिए जानते हैं दिवाली का कौन सा त्योहार किस दिन पड़ रहा है।

दिवाली कैलेंडर 2026
तारीख                          त्योहार
6 नवंबर 2026,           शुक्रवार     धनतेरस, यम दीपम
7 नवंबर 2026,          शुक्रवार     काली चौदस, हनुमान पूजा
8 नवंबर 2026,           शुक्रवार     दिवाली, लक्ष्मी पूजा, नरक चतुर्दशी, चोपड़ा पूजा, शारदा पूजा और काली पूजा
9 नवंबर 2026,            शुक्रवार     कार्तिक अमावस्या
10 नवंबर 2026,          शुक्रवार     गोवर्धन पूजा, अन्नकूट
11 नवंबर 2026,          शुक्रवार     भाई दूज
धनतेरस पूजा मुहूर्त 2026

6 नवंबर 2026 को धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06:02 से 07:57 बजे तक रहेगा। इस दिन प्रदोष काल 05:33 PM से 08:09 PM तक रहेगा।
काली चौदस मुहूर्त 2026

7 नवंबर 2026 को काली चौदस का शुभ मुहूर्त रात 11:39 से 12:31 बजे तक रहेगा।
हनुमान पूजा मुहूर्त 2026

7 नवंबर 2026 को  हनुमान पूजा मुहूर्त रात 11:39 से 12:31 बजे तक रहेगा।
लक्ष्मी पूजन मुहूर्त 2026

8 नवंबर 2026 को लक्ष्मी पूजा मुहूर्त 05:54 PM से 07:50 PM तक रहेगा।
नरक चतुर्दशी मुहूर्त 2026

नरक चतुर्दशी पर अभ्यङ्ग स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। जिसका शुभ मुहूर्त 8 नवंबर 2026 की सुबह 05:41 से 06:38 बजे तक रहेगा।

दिवाली चोपड़ा पूजा शुभ चौघड़िया मुहूर्त
    प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) – 11:27 AM से 12:05 PM
    अपराह्न मुहूर्त (शुभ) – 01:26 PM से 02:48 PM
    सायाह्न मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) – 05:31 PM से 10:27 PM
    रात्रि मुहूर्त (लाभ) – 01:43 AM से 03:22 AM, नवम्बर 09
    उषाकाल मुहूर्त (शुभ) – 05:00 AM से 06:39 AM, नवम्बर 09

गोवर्धन पूजा मुहूर्त 2026
गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त 10 नवंबर की सुबह 06:40 से 08:50 बजे तक रहेगा।

भाई दूज मुहूर्त 2026
11 नवंबर 2026 को भाई दूज पूजा का मुहूर्त दोपहर 01:10 से 03:20 बजे तक रहेगा।

Related Posts

WhatsApp Profile में जुड़ा नया फीचर, फेसबुक की तरह लगा सकेंगे Cover Photo

नई दिल्ली WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म को तेजी से नए-नए फीचर्स के साथ अपडेट कर रहा है। खबर है कि वॉट्सऐप अब एक ऐसा फीचर ला रहा है, जिससे यूजर्स अपनी…

1 नवंबर को बन रहा रवि पुष्य योग, प्रॉपर्टी और बिजनेस में निवेश के लिए खास संयोग

भोपाल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर रविवार, एक नवंबर को रवि पुष्य नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब पुलिस के ASI का डोप टेस्ट पॉजिटिव, नशा सेवन मामले में केस दर्ज

पंजाब पुलिस के ASI का डोप टेस्ट पॉजिटिव, नशा सेवन मामले में केस दर्ज

चंडीगढ़ में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, आखिरी स्लम कॉलोनी को हटाने की तैयारी

चंडीगढ़ में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, आखिरी स्लम कॉलोनी को हटाने की तैयारी

चुनावी तैयारी में जुटी AAP, पहली सूची में 30 से 35 उम्मीदवारों के नामों का हो सकता है ऐलान

चुनावी तैयारी में जुटी AAP, पहली सूची में 30 से 35 उम्मीदवारों के नामों का हो सकता है ऐलान

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581