Punjab Government: दिव्यांगों की शिकायतों के त्वरित निपटारे के निर्देश, 3 महीने में कार्रवाई रिपोर्ट अनिवार्य

 होशियारपुर
पंजाब सरकार ने दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा और उनकी शिकायतों के समयबद्ध निपटारे को लेकर सख्त रुख अपनाया है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग (डिसेबिलिटी सेल) द्वारा जारी महत्वपूर्ण निर्देशों के बाद जिला प्रशासन ने सभी सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक संस्थानों और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि दिव्यांगों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जारी पत्र के अनुसार राइट्स आफ पर्सन्स विद डिसेबिलिटी एक्ट, 2016 (आरपीडब्ल्यूडी एक्ट-2016) के तहत राज्य दिव्यांगजन कमिश्नर द्वारा जारी किए गए आदेशों, सिफारिशों और नोटिसों का निर्धारित समय सीमा के भीतर पालन करना सभी विभागों के लिए अनिवार्य होगा। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के प्रमुखों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

कार्रवाई रिपोर्ट भेजना अब जरूरी
सरकारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यदि राज्य दिव्यांगजन कमिश्नर किसी विभाग, बोर्ड, कारर्पोरेशन, विश्वविद्यालय या अन्य सरकारी संस्था को किसी शिकायत अथवा मामले के संबंध में सिफारिश या निर्देश जारी करता है, तो संबंधित प्राधिकरण को तीन महीने के भीतर उस पर की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।

यह रिपोर्ट सीधे राज्य कमिश्नर कार्यालय को भेजी जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा के लिए उठाए गए कदम प्रभावी रूप से लागू हो रहे हैं। निर्देशों में यह भी कहा गया है कि यदि किसी विभाग को किसी विशेष कारणवश कमिश्नर की सिफारिश स्वीकार करने में कठिनाई होती है या वह उस पर अमल नहीं कर सकता, तो ऐसी स्थिति में संबंधित विभाग को तीन महीने की निर्धारित अवधि के भीतर अपना पक्ष लिखित रूप से स्पष्ट करना होगा।

लापरवाही पर विभागों की बढ़ेगी जवाबदेही
इसके साथ ही सिफारिश न मानने के कारणों की जानकारी राज्य कमिश्नर और शिकायतकर्ता अथवा प्रभावित दिव्यांग व्यक्ति दोनों को उपलब्ध करवानी होगी।
पंजाब सरकार ने सभी विभागों को यह भी निर्देश दिया है कि दिव्यांगजनों से जुड़े मामलों को केवल औपचारिकता के तौर पर न देखा जाए, बल्कि उन्हें संवेदनशीलता, गंभीरता और प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए।

सरकार का मानना है कि दिव्यांगजन समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उन्हें कानून द्वारा प्रदत्त सभी अधिकारों का लाभ समय पर मिलना चाहिए। किसी भी पात्र व्यक्ति को प्रशासनिक देरी, उदासीनता या प्रक्रियागत बाधाओं के कारण उसके अधिकारों से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

समयबद्ध कार्रवाई अब सभी पर अनिवार्य
विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से राज्य में दिव्यांगजनों की शिकायतों के निपटारे की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनेगी। साथ ही विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी भी तय होगी, जिससे शिकायतों को लंबे समय तक लंबित रखने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी।

सरकार ने अपने निर्देशों में यह भी स्पष्ट कर दिया है कि राज्य दिव्यांगजन कमिश्नर के आदेशों और सिफारिशों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों या विभागों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। ऐसे में अब सभी विभागों के लिए यह आवश्यक होगा कि वे दिव्यांगजनों से संबंधित मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें और तीन महीने के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने की प्रक्रिया का कड़ाई से पालन करें।

Related Posts

उत्तर प्रदेश बनेगा क्वांटम टेक्नोलॉजी का नया हब! सरकार की बड़ी तैयारी, नोएडा और लखनऊ में खुलेंगे सेंटर

नोएडा उत्तर प्रदेश उभरती हुई तकनीकों के क्षेत्र में अपनी उपस्थिति मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है, इसी कड़ी में राज्य सरकार एक समर्पित राज्य स्तरीय क्वांटम…

मध्यप्रदेश को मिलेगी 11,500 करोड़ की सौगात! गांधीसागर में 18 नवंबर को होगी डेस्टिनेशन कैबिनेट

भोपाल  एमपी कैबिनेट की मीटिंग अलग-अलग जगहों पर होती रही है। इस बार 18 नवंबर को गांधी सागर में डेस्टिनेशन कैबिनेट होगी। डेस्टिनेशन कैबिनेट के दौरान 11500 करोड़ रुपए का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Parali Burning: पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़े, 94 लाख जुर्माने के बावजूद नहीं थम रही आग

Parali Burning: पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़े, 94 लाख जुर्माने के बावजूद नहीं थम रही आग

Haryana High Court: मुआवजे की गणना में टिप को भी मिलेगी जगह, कोर्ट ने स्पष्ट किया आय का आधार

Haryana High Court: मुआवजे की गणना में टिप को भी मिलेगी जगह, कोर्ट ने स्पष्ट किया आय का आधार

Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581