Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

चंडीगढ़.

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने महिला अकाली दल के ऑर्गनाइजेशनल स्ट्रक्चर की पहली लिस्ट जारी की। ये लिस्ट महिला अकाली दल की प्रधान बीबी हरगोबिंद कौर से सलाह-मशविरा करने के बाद जारी की गई है। आज पार्टी मुख्यालय ने इस बारे में जानकारी साझा की गई है।

पार्टी के सीनियर वाइस प्रधान और सेक्रेटरी डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि महिला अकाली दल के ऑर्गनाइजेशनल स्ट्रक्चर की पहली लिस्ट आज जारी की जा रही है जिसमें मेहनती, अनुभवी और लंबे समय से जुड़ी महिलाओं को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। जिन महिलाओं को अकाली दल का सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया है, उनमें बीबी कंचनप्रीत कौर तरनतारन, बीबी रमनदीप कौर शेरों खडूर साहिब, बीबी परमजीत कौर विर्क संगरूर, बीबी तजिंदर कौर संधू लुधियाना, बीबी कश्मीर कौर गुरु हरसहाय, बीबी शरणजीत कौर जिंदर गुरदासपुर, बीबी किरणदीप कौर कादियान लुधियाना, बीबी दविंदर कौर खालसा बठिंडा, बीबी पालो कौर मलौट और बीबी अमरजीत कौर पंजग्रायन शामिल हैं।

इन महिलाओं को बनाया गया वाइस प्रेसिडेंट 
बीबी राजिंदर कौर बठिंडा, बीबी तेज कौर बठिंडा, बीबी बलजिंदर कौर कपूरथला, बीबी हरकिरनजीत कौर होशियारपुर, बीबी पवनदीप कौर गिल लुधियाना, बीबी सतवंत कौर जालंधर, बीबी दलजीत कौर पठानकोट, बीबी जसप्रीत कौर पायल, बीबी करमदीप कौर ढिल्लों अबोहर, बीबी शेरी गोयल बठिंडा, बीबी हरमन शर्मा बठिंडा, बीबी हरप्रीत कौर नाभा, बीबी बलजिंदर कौर कलमन रोपड़ और बीबी जसविंदर कौर जालंधर शामिल हैं।

रचना ओबराय को बनाया जनरल सेक्रेटरी
बीबी रचना उबराव महिला अकाली दल की जनरल सेक्रेटरी होंगी। जिन महिलाओं को महिला अकाली दल का सेक्रेटरी बनाया गया है, उनमें बीबी तरसेम कौर फिल्लौर, बीबी दलजीत कौर लहरागागा, डॉ. संदीप कौर लहरा, बीबी डिंपी बठिंडा, श्रीमती नीति तलवार होशियारपुर शामिल हैं। इसके अलावा बीबी दलजीत कौर फगवाड़ा, बीबी बलविंदर कौर जालंधर, बीबी गुरप्रीत कौर मूसा मानसा, बीबी मीरा कपूरथला, बीबी रजनी कपूरथला, बीबी चरणजीत कौर शामपुरा रोपड़ और बीबी हरसिमरनजीत कौर मोहाली शामिल हैं। जिन महिलाओं को महिला अकाली दल का जॉइंट सेक्रेटरी बनाया गया है, उनमें बीबी संतोष फाजलिका, बीबी कंवलजीत कौर बामूवाल भोलाथ, बीबी जसवीर कौर लांडे बाघापुराना, बीबी जोगिंदर कौर सुजानपुर, बीबी रितिका पठानकोट, बीबी रानी धालीवाल लुधियाना और बीबी रमनदीप कौर लुधियाना शामिल हैं।

Related Posts

छत्तीसगढ़ के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में स्वास्थ्य सेवा के 11 पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ

छत्तीसगढ़ के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में स्वास्थ्य सेवा के 11 पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ आठ स्नातक और तीन डिप्लोमा पाठ्यक्रम शामिल फिजिशियन एसोसिएट, रेडियोलॉजी, डायलिसिस और चिकित्सा प्रयोगशाला सहित कई…

पलवल में पुलिस पर हमला, बदमाशों ने SPO को थार से मारी टक्कर, हालत नाजुक

पलवल. पलवल-हथीन रोड पर सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे ट्रक लूटने आए चार बदमाशों ने पुलिसकर्मी पर थार चढ़ा दी। बदमाशों ने पहले ट्रक ड्राइवर साबिर के साथ मारपीट की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब ब्लास्ट केस में महकप्रीत पर शक, रेल ट्रैक उड़ाने की साजिश में मास्टरमाइंड होने का आरोप

पंजाब ब्लास्ट केस में महकप्रीत पर शक, रेल ट्रैक उड़ाने की साजिश में मास्टरमाइंड होने का आरोप

2027 चुनाव से पहले AAP का शक्ति प्रदर्शन, मोगा में महारैली को संबोधित करेंगे केजरीवाल और CM मान

2027 चुनाव से पहले AAP का शक्ति प्रदर्शन, मोगा में महारैली को संबोधित करेंगे केजरीवाल और CM मान

पंजाब में छठ महापर्व का उत्साह, बिहारी परिवारों ने परंपराओं के साथ दिया सूर्य देव को अर्घ्य

पंजाब में छठ महापर्व का उत्साह, बिहारी परिवारों ने परंपराओं के साथ दिया सूर्य देव को अर्घ्य

निकाय चुनाव के लिए AAP ने कसी कमर, पंजाब में 30 निकायों के उम्मीदवारों की सूची जारी की

निकाय चुनाव के लिए AAP ने कसी कमर, पंजाब में 30 निकायों के उम्मीदवारों की सूची जारी की

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581