PM Kisan 24th Installment: किसानों को कब मिलेंगे ₹2,000? 30 अक्टूबर की तारीख को लेकर बड़ा अपडेट

 नई दिल्ली
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी खबर है। यह किस्त कब आएगी इसकी आधिकारिक तौर पर तारीख घोषित हो चुकी है। एक तरह से दीपावली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा मिला है। 24वीं किस्त जारी होने की आधिकारिक तारीख 30 अक्टूबर घोषित की गई है। यानी 30 अक्टूबर को किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये आएंगे।

किसानों के खाते में 24वीं किस्त का पैसा दीपावली से पहले आएगा। जागरण बिजनेस ने अपनी पिछली रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की थी कि पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त दीपावली से पहले भेजी जा सकती है। और अब कृषि मंत्रालय ने भी आधिकारिक तौर पर 24वीं किस्त जारी होने की तारीख घोषित करके हमारी खबर पर मुहर लगा दी है।

24वीं किस्त की तारीख का एलान
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त की आधिकारिक तारीख की घोषणा पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट, और सोशल मीडिया पर दी गई। किसान योजना के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर भी इसकी जानकारी दी 

पीएम किसान योजना के आधिकारिक एक्स हैंडल के पोस्ट में लिखा गया- "तारीख नोट कर लें! PM-KISAN की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी, जिससे हमारे अन्नदाताओं को लगातार आर्थिक सहायता मिलेगी और वे सशक्त होंगे।

किसानों के खाते में आएंगे 2-2 हजार
30 अक्टूबर को पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी होगी। इस दिन पात्र किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये आएंगे। यह किस्त दीपावली से पहले जारी की जा रही है। ऐसे में किसानों के लिए त्योहार से पहले मिलने वाली यह किस्त किसी तोहफे से कम नहीं।

हालांकि, जिन किसानों की e-KYC नहीं हुई है, उनका पैसा रुक सकता है। अगर आप भी एक पात्र किसान हैं और जानना चाहते हैं कि आपकी किस्त आएगी या नहीं तो आपको अपना ताजा स्टेटस जरूर चेक करना चाहिए।

इसके लिए आपको किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा और फॉर्मर सेक्शन में जाकर लॉगिन करना होगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा और फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगी। ओटीपी दर्ज करें।

इसके बाद नया पेज ओपन होगा, जहां किस्त से जुड़ी डिटेल होगी। और अगर आपकी ई-केवाइसी नहीं हुई होगी तो भी आपको यहीं पता लग जाएगा। 

कैसे करें PM Kisan Yojana की e-KYC

किसान योजना की ई-केवाईसी करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप 1: गूगल प्ले स्टोर से PM-KISAN मोबाइल ऐप और आधार फेस RD (Aadhaar Face RD) ऐप डाउनलोड करें।

स्टेप 2: ऐप खोलें और PM-किसान में रजिस्टर्ड अपने मोबाइल नंबर से लॉग-इन करें।

स्टेप 3: लाभार्थी स्थिति (beneficiary status) वाले पेज पर जाएं।

स्टेप 4: अगर eKYC स्टेटस में 'नहीं' (No) दिख रहा है, तो eKYC पर क्लिक करें, अपना आधार नंबर डालें और अपना चेहरा स्कैन करने के लिए सहमति दें।

Related Posts

₹8,000 बोनस का लालच देकर ठगी की साजिश, PIB ने बताई वायरल मैसेज की सच्चाई

नई दिल्ली दिवाली का त्योहार आने वाला है और ऐसे में लोग जमकर शॉपिंग कर रहे हैं. इसी बीच WhatsApp पर एक ऐसा मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों…

त्योहारों में फ्लाइट किराया कई गुना महंगा, क्या सरकार ने तय की है मैक्सिमम लिमिट?

 नई दिल्ली दिवाली और छठ को लेकर हवाई जहाज का किराया इन दिनों काफी ज्यादा हो गया है. पैसेंजर सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत भी कर रहे हैं. साथ ही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581