मौसम का बड़ा अपडेट: बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव, तेज हवाओं और बारिश का खतरा

 नई दिल्ली

बंगाल की खाड़ी में बन रहा मौसम का सिस्टम अगले कुछ दिनों में चक्रवाती तूफान बन सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, 23 अक्टूबर की सुबह बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना था. इसके 26 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है. इसका असर ओडिशा, आंध्र प्रदेश और आसपास के राज्यों में दिख सकता है. 28 से 30 अक्टूबर के बीच कई इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चलने का खतरा है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि तूफान कहां से तट पर पहुंचेगा। 

इस मौसम सिस्टम का असर ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में दिख सकता है. इन इलाकों में बारिश हो सकती है. अगले कुछ दिनों में मौसम सिस्टम की दिशा और ताकत के बारे में ज्यादा जानकारी मिल सकती है। 

कैसे चक्रवात में बदल सकता है यह सिस्टम?
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र 24 अक्टूबर तक डिप्रेशन और 25 अक्टूबर तक गहरे डिप्रेशन में बदल सकता है. इसके बाद 26 अक्टूबर तक इसके चक्रवाती तूफान बनने की आशंका है. इसके उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तट की ओर बढ़ने का अनुमान है. हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि तूफान किस जगह तट से टकराएगा। 

ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान
इस मौसम सिस्टम का असर ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में ज्यादा दिख सकता है. IMD के मुताबिक, तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में 23 से 29 अक्टूबर के बीच कई जगहों पर बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश का भी अनुमान है। 

ओडिशा में 26 अक्टूबर से बारिश बढ़ सकती है. 27 से 29 अक्टूबर के बीच यहां कई जगहों पर बारिश होने की आशंका है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं. हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा और झोंकों के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. तेज हवाओं से पेड़ गिर सकते हैं, बिजली के तार टूट सकते हैं और निचले इलाकों में पानी भर सकता है। 

मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह
मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है. 26 से 28 अक्टूबर के बीच पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. हवा के तेज झोंकों की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है. ऐसे में मछुआरों को प्रभावित समुद्री इलाकों में न जाने की सलाह दी गई है. समुद्र में जाने वाले लोगों को मौसम विभाग की चेतावनी का पालन करना चाहिए। 

अभी यह साफ नहीं है कि चक्रवात कहां पहुंचेगा और कितना ताकतवर होगा. अगले कुछ दिनों में इसकी दिशा और ताकत में बदलाव हो सकता है. तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को मौसम विभाग के नए अपडेट पर नजर रखनी चाहिए. भारी बारिश के दौरान पानी भरी सड़कों से गुजरने से बचें और तेज हवाओं के समय पेड़ों तथा बिजली के खंभों से दूर रहें। 

Related Posts

‘अमेरिका में भारतीय ऐसा करता तो…’, अभिनेता इमरान खान को बॉम्बे हाई कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार?

मुंबई बॉम्बे हाई कोर्ट ने अमेरिकी नागरिक और अभिनेता इमरान खान को राजनीतिक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में तबियत से लताड़ा है। कोर्ट ने इमरान खान को…

मुरासु तूफान से बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-NCR समेत यूपी और राजस्थान में क्या होगा असर?

नई दिल्ली बंगाल की खाड़ी में समुद्री सतह का तापमान बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके चलते पहले अर्णब तूफान आया और अब मुरासु। एक हफ्ते के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581