CM मोहन यादव और जेपी नड्डा निकालेंगे पदयात्रा, एक लाख लोगों के जुटने का दावा

भोपाल 
भाजपा बुधवार को भोपाल में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाल रही है। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ केंद्रीय मंत्री जेपी नड्‌डा भी शामिल होंगे। टीटी नगर स्थित अटल पथ पर सभा के साथ पदयात्रा शुरू होगी, जो रोशनपुरा चौराहे तक जाएगी।
भाजपा ने भोपाल और नर्मदापुरम संभाग से करीब एक लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया है, जबकि यातायात पुलिस ने कार्यक्रम में 40 से 50 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान जताया है। पदयात्रा के मद्देनजर ट्रैफिक डायवर्जन को देखते हुए राजधानी के कुछ स्कूलों ने बुधवार की छुट्‌टी घोषित कर दी है।

जेपी नड्डा, CM डॉ.मोहन यादव करेंगे सभा को संबोधित
पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल होंगे। इनके अलावा प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।गौरतलब है कि पहले इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के शामिल होने की चर्चा थी, लेकिन कार्यक्रम में बदलाव के बाद उनकी जगह जेपी नड्डा भोपाल पहुंचेंगे। 

अटल पथ से रोशनपुरा तक निकलेगी पदयात्रा
भाजपा की पदयात्रा सुबह 10 बजे टीटी नगर के अटल पथ स्थित प्लेटिनम प्लाजा से शुरू होगी। यहां सभा के बाद यात्रा न्यू मार्केट होते हुए रोशनपुरा चौराहे तक पहुंचेगी।पदयात्रा के मार्ग पर अलग-अलग सामाजिक समूहों, व्यापारियों और अन्य संगठनों की ओर से स्वागत मंच बनाए जाने की तैयारी है। कार्यक्रम के चलते न्यू मार्केट और आसपास के व्यावसायिक क्षेत्रों में आवाजाही प्रभावित हो सकती है।

एक लाख लोगों के जुटने का दावा
भाजपा ने भोपाल और नर्मदापुरम संभाग से करीब एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए दोनों संभागों की अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सुबह 8 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन
पदयात्रा और सभा को देखते हुए भो
पाल यातायात पुलिस ने कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था की है। बुधवार सुबह 8 बजे से शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना है।इन इलाकों में विशेष रूप से यातायात प्रभावित हो सकता है

भदभदा चौराहा

भारत माता चौराहा

जवाहर चौक

माता मंदिर

रोशनपुरा चौराहा

लिंक रोड-1

पॉलिटेक्निक चौराहा

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे इन मार्गों पर जाने से पहले यातायात व्यवस्था का ध्यान रखें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

सामाजिक समूहों की भागीदारी दिखाने की तैयारी
पदयात्रा के रास्ते में डॉक्टर, वकील, इंजीनियर और विभिन्न जाति-वर्ग के लोग स्वागत मंच बनाएंगे। थर्ड जेंडर समुदाय के लोग भी अलग मंच से पदयात्रा का स्वागत करेंगे। भाजपा इस आयोजन के जरिए सामाजिक समूहों की भागीदारी दिखाने की तैयारी में है।

अटल पथ से रोशनपुरा चौराहे तक जाएगी पदयात्रा
सभा के बाद पदयात्रा अटल पथ से शुरू होकर न्यू मार्केट होते हुए रोशनपुरा चौराहे तक जाएगी। रास्ते में अलग-अलग सामाजिक समूहों की ओर से स्वागत की तैयारी की गई है। पदयात्रा के दौरान न्यू मार्केट और आसपास के व्यावसायिक क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही प्रभावित होने की संभावना है।

शहर के कई प्रमुख रास्तों पर डायवर्जन लागू
पदयात्रा और सभा में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के कारण यातायात पुलिस ने शहर के कई प्रमुख रास्तों पर डायवर्जन लागू किया है।

पुलिस के मुताबिक, भदभदा चौराहा, भारत माता चौराहा, जवाहर चौक, माता मंदिर, रोशनपुरा, लिंक रोड-1 और पॉलिटेक्निक चौराहे के आसपास यातायात का दबाव बढ़ सकता है।

1200 बसें और 2 हजार चार पहिया वाहन पहुंचेंगे

यातायात पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करीब 1200 बसों और 2 हजार चार पहिया वाहनों के भोपाल पहुंचने की संभावना है। इनके लिए अलग-अलग मार्ग, यात्री उतारने के स्थान और पार्किंग तय की गई है।

Related Posts

त्यौहारों के मौसम में बांधवगढ़ के वन्यप्राणी भी मना रहे उत्सव

वन्यजीवों की बढ़ती आमद से समृद्ध हो रही बांधवगढ़ की जैव विविधता भोपाल शरद ऋतु के आगमन के साथ ही नागरिकों के साथ ही वन्य प्राणियों के लिये भी त्यौहारों…

दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अवैध शराब कतई नही बिकने पाए प्रतिबंधित पटाखों, कार्बाइड गन और कार्बाइड लैंप का उपयोग नही होने पाए मादक पदार्थों की अवैध खेती और इनके उपयोग पर लगाएं रोक धनतेरस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581