चोट से जूझीं, फिर रचा इतिहास; यास्तिका भाटिया बनीं लॉर्ड्स शतकवीर

नई दिल्ली
चोटें खिलाड़ियों के जीवन का हिस्सा होती है। हर खिलाड़ी चोटिल होता है। चोटों के कारण तो कई खिलाड़ियों का करियर खत्म हो गया या उतना नहीं चला जितना चलना चाहिए था। ये चोटें सिखाती भी हैं। लॉर्ड्स में शतक ठोक इतिहास रचने वाली यास्तिका भाटिया के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। एक समय चोट के कारण महीनों दर्द से कराह रही इस खिलाड़ी ने ऐसी वापसी की है जिसे इतिहास कभी भूल नहीं पाएगा।

इस वापसी में भाटिया की असीम सहनशीलता शामिल है तो उनकी दोस्त स्मृति मंधाना से मिला गुरु ज्ञान भी। मंधाना के शब्दों ने मुश्किल समय में भाटिया में जान फूंकी थी और जो कहा था वो सही साबित होता दिख रहा है। भाटिया लॉर्ड्स पर शतक जमाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी हैं। ये ऐतिहासिक काम उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे इकलौते टेस्ट मैच के तीसरे दिन किया है। उन्होंने 158 गेंदों पर 113 रनों की पारी खेली।

चोट के कारण रहीं बाहर
भाटिया को पिछले साल इंडिया कैम्प में बाएं घुटने में चोट लग गई थी। अक्टबूर में इसकी सर्जरी हुई और फिर उन्हें भारत में ही खेले गए वनडे वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा। नतीजा ये रहा कि भारत ने जहां पहली बार विश्व विजेता का तमगा हासिल किया वहां भाटिया नहीं थीं। इसी साल मई में इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की और अपना पहला टी20 अर्धशतक ठोका।

हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप में उनका बल्ला खामोश ही रहा। तीन मैचों में वह 41 रन ही बना पाईं। फिर आया लॉर्ड्स टेस्ट जहां शानदार पारी खेल भाटिया ने अपना नाम यहां के ऑनर बोर्ड पर लिखवा दिया। मंधाना को भी साल 2017 में यही चोट लगी थी।

दिन का खेल खत्म होने के बाद भाटिया ने कहा की मुश्किल समय में मंधाना के शब्दों ने उनकी मदद की। उन्होंने कहा, "मेरी उनसे बात हुई थी और उन्होंने मेरी तरफ देखकर कहा कि ये तुम्हारे करियर का टर्निंग प्वाइंट होने वाला है। उन्होंने मुझे बताया था कि उन्हें भी यही चोट लगी थी और रिहैब के दौरान उन्होंने काफी कुछ सीखा जिसने उन्हें पूरी तरह से बदल दिया। उन्होंने कहा था कि मेरी सोच भी बदल जाएगी और मेरा खेल अलग स्तर पर पहुंच जाएगा। वो शब्द मेरे साथ रह गए।"

भविष्य को लेकर थी चिंता
भाटिया ने कहा कि रिहैब के दौरान वह अपने भविष्य को लेकर अनिश्चित थीं। उन्होंने कहा, "मैं इस बात को लेकर अनिश्चित थी कि यहां से मेरा क्या होगा? लेकिन उन्होंने कहा कि अपनी मेहनत करते रहो। तुम एक सच्चाई से काम करने वाली शानदार इंसान हो। एक दिन तुम्हारा समय आएगा। उन्होंने मुझे ऐसे शब्द कहे और मेरी मदद की।"

भारत ने भाटिया के शानदार शतक के दम पर अपनी दूसरी पारी सात विकेट के नुकसान पर 341 रनों पर घोषित कर दी और इंग्लैंड को 457 रनों का टारगेट दिया है। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने छह विकेट खोकर 130 रन बनाए हैं। टीम इंडिया जीत के काफी करीब है।

Related Posts

पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंकाई बल्लेबाज का कमाल, कामिंडू मेंडिस ने शतक से मचाई सनसनी

लाहौर लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे ट्राई-सीरीज के हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने अपना दमखम दिखाया है. श्रीलंका के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज कामिंदु…

न्यूजीलैंड सीरीज से पहले BCCI का बड़ा फैसला, आकिब नबी अब शुरुआती 3 वनडे में भी खेलेंगे

नईदिल्ली  न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव किया गया है. चयन समिति ने तेज गेंदबाज आकिब नबी (Auqib Nabi) को शुरुआती तीन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

PGI में फर्जीवाड़े का मामला, मृत मरीजों के नाम पर निकाले करोड़ों रुपये; CBI करेगी कार्रवाई

PGI में फर्जीवाड़े का मामला, मृत मरीजों के नाम पर निकाले करोड़ों रुपये; CBI करेगी कार्रवाई

पंजाब पुलिस के ASI का डोप टेस्ट पॉजिटिव, नशा सेवन मामले में केस दर्ज

पंजाब पुलिस के ASI का डोप टेस्ट पॉजिटिव, नशा सेवन मामले में केस दर्ज

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581