गुरुग्राम की बेटी ने बढ़ाया देश का मान, मिस्र की मुक्केबाज को हराकर रचा इतिहास

गुरुग्राम.

गुरुग्राम की चेतना सैनी ने मिस्र की राजधानी काहिरा में इसरा को हराकर अपनी 11वीं पेशेवर मुक्केबाजी फाइट जीती। वे सुपर बेंटमवेट वर्ग में देश में नंबर एक रैंकिंग पर हैं। गुरुग्राम की चेतना सैनी ने मिस्र की राजधानी काहिरा में शुक्रवार रात आयोजित मुकाबले में इसरा को शिकस्त देकर अपनी 11वीं पेशेवर मुक्केबाजी फाइट जीत ली।

सुपर बेंटमवेट वर्ग में देश में नंबर एक रैंकिंग हासिल कर चुकीं चेतना ने इस जीत से गुरुग्राम और देश का मान बढ़ाया है। विदेशी धरती पर मिली यह सफलता वर्षों की मेहनत और संघर्ष का परिणाम है। काहिरा का मुकाबला चेतना के लिए चुनौतीपूर्ण था। अंतरराष्ट्रीय प्रतिद्वंद्वी के सामने अपनी श्रेष्ठता साबित करने के लिए उन्होंने आत्मविश्वास के साथ रिंग में कदम रखा और दबाव के बीच बेहतर प्रदर्शन करते हुए इसरा को पराजित किया। यह उनके पेशेवर मुक्केबाजी करियर की 11वीं फाइट थी।

फरुख नगर के स्कूल में मिली शुरुआती प्रेरणा
चेतना की इस अंतरराष्ट्रीय सफलता की नींव फरुखनगर स्थित एसडीएस स्कूल में पड़ी थी। उस समय वह आठवीं कक्षा की छात्रा थीं और उनकी उम्र महज 14 वर्ष थी। स्कूल में मुक्केबाजी की सुविधा शुरू ही हुई थी और नए खेल के प्रति उनकी रुचि जगी तो उन्होंने अभ्यास शुरू कर दिया। शुरुआत में यह महज एक खेल सीखने की कोशिश थी, लेकिन जल्द ही मुक्केबाजी उनके जीवन का लक्ष्य बन गई। अभ्यास शुरू किए अभी दो महीने ही हुए थे कि उन्हें सब जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिल गया। चेतना ने इस मौके को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच बनाया और स्वर्ण पदक जीत लिया। कम उम्र में मिली इस उपलब्धि ने उनके आत्मविश्वास को नई मजबूती दी। स्कूल के अभ्यास से शुरू हुआ सफर आगे बढ़ता गया और उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर सुपर बेंटमवेट वर्ग में देश की नंबर एक रैंकिंग हासिल की।

मैरी कॉम से मिली मुक्केबाजी की प्रेरणा
चेतना के खेल जीवन को दिशा देने में महान भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम की उपलब्धियों का बड़ा योगदान रहा है। उनके संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय सफलताओं से प्रभावित होकर चेतना ने भी दुनिया भर में देश का नाम रोशन करने का सपना देखा। मैरी कॉम की तरह मुक्केबाजी के माध्यम से अपनी पहचान बनाने और अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा ऊंचा करने का संकल्प उनके लिए प्रेरणा बना। काहिरा में मिली जीत उसी संकल्प की एक और मजबूत कड़ी है।

छोटे शहरों की बेटियों के लिए प्रेरणा
चेतना का सफर उन बेटियों के लिए भी प्रेरणा है, जो छोटे शहरों और कस्बों में रहकर बड़े सपने देखती हैं। उनकी कहानी बताती है कि सफलता के लिए शुरुआत का बड़ा होना जरूरी नहीं, बल्कि लक्ष्य बड़ा और उसे हासिल करने का हौसला मजबूत होना चाहिए। गुरुग्राम में 14 साल की उम्र में मुक्केबाजी के दस्ताने पहनने वाली चेतना ने शायद ही कल्पना की होगी कि एक दिन उनके मुक्कों की गूंज मिस्र की धरती तक पहुंचेगी। लेकिन आंखों में बड़ा सपना और उसे पूरा करने का हौसला हो तो छोटी सी शुरुआत भी अंतरराष्ट्रीय पहचान का रास्ता बन जाती है।

Related Posts

राज्योत्सव में बस्तर के स्वाद का जलवा, प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों में लोगों की विशेष रूचि

रायपुर राजधानी नवा रायपुर में चल रहे राज्योत्सव 2026 में कमर्शियल हैंगर में लगा बस्तर फूड्स का स्टॉल लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यहाँ प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक…

‘चेंदरू द्वार’ से ‘संवरते छत्तीसगढ़’ तक : राज्योत्सव में वन प्रदर्शनी सुना रही हरियाली, विरासत और आजीविका की कहानी

रायपुर  छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव स्थल में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां जंगल और वन्यजीवों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581