बेंगलुरु के लग्जरी होटल में दर्दनाक हादसा, स्विमिंग पूल में बिजली का करंट फैलने से मची अफरा-तफरी

बेंगलुरु

 कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक 5 स्‍टार होटल के स्‍वीमिंग पूल में अचानक से करंट फैल गया. इसकी चपेट में आने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई. विदेशी नागरिकों की पहचान कर ली गई है. इनमें से एक जर्मनी तो दूसरा स्‍लोवाकिया के थे. इसके अलावा दो अन्‍य लोगों के घायल होने की भी सूचना है. बिजली के करंट की चपेट में आने से झुलसने वाले दो लोगों में एक अमेरिकी नागरिक बताया जा रहा है, जबकि एक अन्‍य अटेंडेंट है. स्‍वीमिंग पूल में करंट कैसे फैला इस बात की जांच की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु में एक पांच सितारा होटल के स्विमिंग पूल में कथित तौर पर करंट लगने से जर्मनी और स्लोवाकिया के दो नागरिकों की मौत हो गई. हादसे में उन्हें बचाने की कोशिश करने वाले एक अमेरिकी पर्यटक और होटल के पूल अटेंडेंट भी घायल हो गए. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. यह घटना शुक्रवार शाम शहर के हलासुरु (उल्सूर) इलाके में स्थित एक होटल में हुई. पुलिस के अनुसार, होटल की तीसरी मंजिल पर बने स्विमिंग पूल में दो विदेशी नागरिक स्‍वीमिंग कर रहे थे, तभी उन्हें कथित तौर पर बिजली का झटका लगा. हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

मृतकों की हुई पहचान
मृतकों की पहचान जर्मनी के 57 वर्षीय अलेक्जेंडर मैक्सिमिलियन थाइस और स्लोवाकिया के 45 वर्षीय जुराज होर्वात के रूप में हुई है. थाइस लुफ्थांसा एयरलाइन के चालक दल के सदस्य थे, जबकि होर्वात आईबीएम में प्रोजेक्‍ट मैनेजर के तौर पर काम करते थे. दोनों होटल में ठहरे हुए थे. पुलिस के मुताबिक, होटल में पर्यटक के रूप में ठहरे 41 वर्षीय अमेरिकी नागरिक मैथ्यू डेसेंटिस और होटल में पूल अटेंडेंट तथा लाइफगार्ड के तौर पर काम करने वाले 28 वर्षीय राहुल तिवारी ने दोनों विदेशी नागरिकों को बचाने की कोशिश की। 

बचाने की कोशिश में दो अन्‍य घायल
बचाने के दौरान मैथ्‍यू और राहुल को भी बिजली का झटका लगा और वे घायल हो गए. चारों को तत्काल मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्‍टरों ने दोनों घायलों का इलाज शुरू किया. अधिकारियों के अनुसार, अमेरिकी नागरिक डेसेंटिस और होटल कर्मचारी तिवारी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. दोनों अस्पताल में उपचाराधीन हैं। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, स्विमिंग पूल में बिजली का करंट होने से यह दुर्घटना हुई. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पूल में करंट कैसे पहुंचा और सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक हुई थी या नहीं. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बिजली संबंधी उपकरणों, पूल की लाइटिंग या अन्य तकनीकी व्यवस्था में किसी खराबी के कारण हादसा हुआ। 

Related Posts

मॉक पार्लियामेंट पर अमित शाह का राहुल गांधी को जवाब, बोले- प्रधानमंत्री बनने का सपना अधूरा ही रहेगा

नई दिल्ली दिल्ली में हो रही इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर बयान दिया है। उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगों…

धर्मेंद्र प्रधान बोले- चुनाव जीतने पर आयोग सही, हारने पर कांग्रेस उठाती है सवाल

 फरीदाबाद हरियाणा के फरीदाबाद में बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लगातार तीन चुनावों में हार का जिक्र करते हुए राहुल गांधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581