टीम इंडिया से बाहर उनादकट का बल्ले से कमाल, T20 क्रिकेट में रचा नया इतिहास

 इंदौर
सौराष्ट्र के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2026-27 में अपनी बल्लेबाजी से ऐसा कारनामा किया, जो टी20 क्रिकेट में पहले कभी नहीं हुआ था. 26 नवंबर (गुरुवार) को तमिलनाडु के खिलाफ इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में उनादकट ने 11वें नंबर पर उतरकर 26 गेंदों में 40 रन बनाए। 

इसी के साथ जयदेव उनादकट किसी टी20 मैच में नंबर-11 पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए. उनादकट ने इंग्लैंड के डैनी ब्रिग्स का रिकॉर्ड तोड़ा. ब्रिग्स ने 13 दिसंबर 2020 को बिग बैश लीग (BBL) में एडिलेड स्ट्राइकर्स की ओर से होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ नाबाद 35 रन बनाए थे। 

चेतन सकारिया भी छाए
सौराष्ट्र की पारी लड़खड़ाने के बाद जयदेव उनादकट ने चेतन सकारिया के साथ मोर्चा संभाला. दोनों ने 10वें विकेट के लिए 49 गेंदों पर 62 रनों की साझेदारी की. उनादकट ने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए, जबकि सकारिया 25 गेंदों पर 21 रन बनाकर नाबाद रहे। 

टी20 क्रिकेट में 10वें विकेट के लिए यह संयुक्त रूप से दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है. इससे आगे सिर्फ ग्रांट इलियट और जुल्फिकार बाबर की जोड़ी है, जिसने 2016 में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) ( के दौरान क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए पेशावर जाल्मी के खिलाफ 63 रन जोड़े थे। 

सौराष्ट्र ने 8.3 ओवर में 92 रनों के स्कोर तक नौ विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद जयदेव उनादकट और चेतन सकारिया ने टीम को 154 रनों तक पहुंचाया. उनादकट आखिरी बल्लेबाज के रूप में इनिंग्स के 17वें ओवर में चौथी गेंद पर आउट हुए। 

हालांकि, उनकी कोशिश टीम को जीत नहीं दिला सकी और सौराष्ट्र को 38 रनों से हार झेलनी पड़ी. इसके बावजूद जयदेव उनादकट की 40 रनों की पारी टी20 क्रिकेट के रिकॉर्ड में दर्ज हो गई। 

Related Posts

क्राउन ज्वेल में गंभीर चोट के बाद ब्रॉनसन रीड का निधन, WWE ने जताया गहरा दुख

नई दिल्ली WWE (वर्ल्ड रेसल‍िंग एंटरटेनमेंट) की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आई है. दिग्गज रेसलिंग स्टार ब्रॉनसन रीड का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है.…

न्यूजीलैंड के 356 रन के जवाब में भारत का संघर्ष जारी, आकाश दीप का पंजा भी नहीं आया काम

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जा रहा है. मुकाबले में दूसरे दिन (28 नवंबर)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581