झांसी में 2 हजार करोड़ से बनेगी वंदे भारत मेंटेनेंस यूनिट, एआई तकनीक से बढ़ेगी सुरक्षा

लखनऊ
 स्वदेशी सेमी हाइस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की बढ़ती मांग को रेलवे जल्द पूरा करेगा। इसके लिए अब लातूर में भी रूस के सहयोग से बड़ा उत्पादन प्लांट लगाने की तैयारी है। इस प्लांट से 120 वंदे भारत ट्रेनों का उत्पादन किया जाएगा।

प्रत्येक वंदे भारत एक्सप्रेस की लागत 120 करोड़ रुपये होगी। इस पर कुल 14,400 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यहीं नहीं झांसी में वंदे भारत एक्सप्रेस की दो हजार करोड़ रुपये की लागत से एक बड़ी मेंटनेंस यूनिट लगेगी।

इतना ही नहीं आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के फीचर में कई बदलाव किए जाएंगे। एआइ से जुड़ी तकनीक अपनाने के लिए अनुसंधान चल रहा है। आरडीएसओ स्टेडियम में चल रही अंतरराष्ट्रीय इनो रेल प्रदर्शनी में भविष्य की तकनीक, रोलिंग स्टाक में होने वाले बदलाव, सेंसर आधारित ट्रेन आपरेशन सिस्टम को विकसित करने सहित कई तकनीक पर विशेषज्ञों ने मंथन किया।

रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के अतिरिक्त महाप्रबंधक (वित्त ) डा. सत्य ब्रता ने बताया कि अभी वंदे भारत ट्रेन का एक सेट को तैयार करने के लिए 18 माह का समय लगता है। यात्रियों को स्वदेशी तकनीक के साथ तेज गति वाला आरामदायक सफर कराने के लिए वंदे भारत ट्रेनों का उत्पादन तेज करने की दिशा में कार्य चल रहा है।

वंदे भारत ट्रेनों को सुरक्षित बनाने के लिए भी काम चल रहा है। आग लगने की दशा में आटोमेटिक गेट अनलाक नहीं होते हैं, इसे जल्द ही ठीक किया जाएगा। इस ट्रेन में महिला यात्रियों को सैनिटरी पैड, टिश्यू और स्वच्छता से जुड़े अन्य सामान उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक बोगी में बाक्स लगाए जाएंगे।

नहीं होगी घुटन
वंदे भारत जैसी ट्रेनें सेंसरयुक्त होती है, कई बार यात्री घुटन महसूस होने की शिकायत करते हैँ। अब इन ट्रेनों में वेंटिलेशन सिस्टम भी लगाए जाएंगे। इनो रेल प्रदर्शनी में ऐसे ही वेंटिलेशन सिस्टम को प्रदर्शित किया गया है, जिसको लगाने पर घुटन की समस्या नहीं होगी। शुद्ध हवा मिलने से यात्रियों को राहत मिलेगी।

इस दौरान आयोजित तकनीकी सत्र में नेक्स्ट जेनरेशन के स्मार्ट रोलिंग स्टाक को विकसित करने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित रेल मोबिलिटी, हाइड्रोजन ट्रेनों की नई तकनीक के विकास, वैकल्पिक ईंधन, ऊर्जा-कुशल लोकोमोटिव और स्मार्ट शहरों के लिए शहरी परिवहन विषयों पर चर्चा हुई।

रेलवे अधिकारियों ने किया अवलोकन
इनोरेल प्रदर्शनी में आधुनिक तकनीक की जानकारी लेने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम गौरव अग्रवाल, एडीआरएम नीतू व भुवनेश सिंह, सीनियर डीओएम डा. शिल्पी कनौजिया, सीनियर डीईई मनीष गंगवार ने विभिन्न कंपनियों एवं संगठनों के प्रदर्शित नवीनतम तकनीकी उपकरणों, प्रोटोटाइप, तकनीकी नवाचारों का गहन अवलोकन किया

डीआरएम ने सीटीसी प्रणाली, रोलिंग स्टाक उपकरणों, आधुनिक बायो-टायलेट प्रणाली एवं ब्रेकिंग सिस्टम सहित रेलवे से संबंधित विभिन्न अत्याधुनिक तकनीकों एवं उत्पादों की जानकारी प्राप्त की।

Related Posts

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 30 उम्मीदवार, गुटबाजी में बदले सियासी समीकरण

चंडीगढ़. 23 दिसंबर को होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा के बाद शनिवार को कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर…

बिहार के 38 जिलों में पहुंचेगा गन्ना रथ, किसानों को मिलेगी आधुनिक खेती की जानकारी

 पटना  सरकार ने गन्ने की खेती का रकबा बढ़ाने, गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन को प्रोत्साहित करने की पहल तेज कर दी है। बिहार में करीब पांच लाख एकड़ में गन्ने की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 30 उम्मीदवार, गुटबाजी में बदले सियासी समीकरण

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 30 उम्मीदवार, गुटबाजी में बदले सियासी समीकरण

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581