पर्स में रख लें कमलगट्टे का एक बीज, मां लक्ष्मी की कृपा से बढ़ेगी धन-समृद्धि

 पैसा कमाने के साथ-साथ उसे बचाकर रखना भी जरूरी होता है. कई बार अच्छी कमाई के बाद भी महीने के आखिर तक पर्स खाली हो जाता है. कभी अचानक कोई खर्च सामने आ जाता है, तो कभी पैसा टिक ही नहीं पाता. ऐसे में हर कोई चाहता है कि घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे और आर्थिक स्थिति अच्छी रहे. इसके लिए लोग कई तरह के उपाय भी अपनाते हैं. बता दें कि वास्तु शास्त्र में पर्स से जुड़ा एक खास उपाय बताया गया है. मान्यता है कि इस चीज को अपने पर्स में रखने से आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं और धन की बरकत बनी रहती है. तो आइए जानते हैं कि आखिर वह कौन-सी चीज है, जिसे पर्स में रखना शुभ माना जाता है और इसे रखने का सही तरीका क्या है.

पर्स में रखें कमलगट्टे का बीज
हिंदू धर्म में कमल के फूल को बहुत शुभ माना जाता है. मां लक्ष्मी को कमल के फूल पर विराजमान दिखाया जाता है. इसलिए कमल को धन और सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. कमल के बीज को कमलगट्टा कहा जाता है. इसका इस्तेमाल पूजा-पाठ में भी किया जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स में कमलगट्टे का एक बीज रखना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. साथ ही पैसों की कमी दूर होती है और धन की बरकत बनी रहती है.

कमलगट्टे का बीज पर्स में रखने का सही तरीका
सबसे पहले कमल गट्टे का साफ और साबुत बीज लें. उसके बाद इसे लाल कपड़े में बांधकर अपने पर्स में रख लें. ध्यान रखें कि आपका पर्स साफ-सुथरा हो. उसमें फालतू कागज या बेकार चीजें न रखें. समय-समय पर पर्स की सफाई करते रहें.

पर्स में न रखें ये चीजें
वास्तु शास्त्र में पर्स को धन रखने की जगह माना गया है. इसलिए इसे हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए. पर्स में पुराने बिल, बेकार कागज और फटे नोट जमा करने से बचें. समय-समय पर इन चीजों को बाहर निकाल दें. पर्स में सिर्फ जरूरी सामान ही रखें. धार्मिक मान्यता है कि साफ और व्यवस्थित पर्स में सकारात्मकता बनी रहती है. इसलिए पर्स को कभी भी गंदा या अस्त-व्यस्त नहीं रखना चाहिए.

Related Posts

2027 में लगेंगे पांच ग्रहण, अगस्त में दिखेगा साल का सबसे खास पूर्ण सूर्य ग्रहण

साल 2027 खगोलीय घटनाओं के लिहाज से खास रहने वाला है. इस साल कुल पांच ग्रहण लगेंगे, जिनमें दो सूर्य ग्रहण और तीन चंद्र ग्रहण शामिल हैं.  इनमें अगस्त में…

रोज की आलू सब्जी से हो गए हैं बोर? घर पर बनाएं बंगाल की मशहूर आलू पोस्तो

 आलू की सब्जी भारतीय खाने का अहम हिस्सा है. आपने इसकी कई तरह की सब्जी खाई होंगी. कभी इसे मसालों के साथ बनाया होगा तो कभी टमाटर और प्याज डालकर.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581