हरियाणा भाजपा में संगठन विस्तार तेज, नए जिला प्रभारियों के बाद जिलाध्यक्ष बदलने की तैयारी

चंडीगढ़
हरियाणा भाजपा की नई टीम खड़ी करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने सभी जिलों में नये जिला प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं।

वैसे तो राज्य में 23 जिले हैं, लेकिन संगठनात्मक दृष्टि से भाजपा के 27 जिले हैं। इन जिला प्रभारियों को तुरंत आवंटित जिलों में काम संभालने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि जिला प्रभारियों के कामकाज संभालने के कुछ समय बाद पार्टी जिलाध्यक्षों को भी बदलने की प्रक्रिया शुरू कर सकती है।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने नई राज्य कमेटी बनाते हुए समस्त पदाधिकारियों को बदल दिया है। अब हर जिले में नये प्रभारी भी नियुक्त किए जा चुके हैं। ऐसे में अगला पड़ाव अब जिला प्रधानों को बदलने का रहेगा। कुरुक्षेत्र में रमेश सैनी को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें तजिंद्र सिंह गोल्डी के स्थान पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इंटरनेट मीडिया पर दो ऑडियो क्लिप वायरल
गोल्डी को जून 2026 में पद से हटाकर रमेश सैनी को कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाया गया था। गोल्डी को हटाए जाने से कुछ दिन पहले इंटरनेट मीडिया पर उनकी दो ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी, जिसमें सरकारी नौकरी लगवाने/नौकरी नियमित करवाने के नाम पर पैसों के लेन-देन की बातचीत का दावा किया गया था।

भाजपा ने संगठन को बूथ से लेकर जिला स्तर तक अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अनुभवी, सक्रिय और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिलों में प्रभारी नियुक्त किया है। नई नियुक्तियों में महिला नेतृत्व को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है और चार महिला पदाधिकारियों को जिला प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।

इन्हें मिली जिला प्रभारी की जिम्मेदारी
डॉ. अर्चना गुप्ता के अनुसार पंचकूला जिले में रवि बतान, अंबाला में मदन चौहान, यमुनानगर में धर्मवीर मिर्जापुर, कुरुक्षेत्र में दीपक शर्मा, कैथल में अमरपाल राणा, करनाल में जवाहर यादव तथा पानीपत में ललित बत्रा को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।

सोनीपत में राजबाला एडवोकेट, गोहाना में मीना चौहान, जींद में अशोक गुर्जर, रोहतक में विजयपाल एडवोकेट, झज्जर में हरविंद कोहली, डबवाली में रविंद्र बलियाला, सिरसा में भारतभूषण जुयाल, हांसी में प्रतिभा सुमन, हिसार में सुरेंद्र आर्य तथा फतेहाबाद में सुरेंद्र पुनिया को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

भिवानी जिले में अरविंद यादव, दादरी में शैलेंद्र पांडेय, रेवाड़ी में मदन गोयल, महेंद्रगढ़ में वरुण श्योराण, गुरुग्राम में संदीप जोशी, गुरुग्राम महानगर में राजकुमार वोहरा, नूंह में दीपक मंगला, पलवल में नागेंद्र शर्मा, फरीदाबाद महानगर में कमल यादव तथा फरीदाबाद में लतिका शर्मा को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।

नई नियुक्तियों में चार महिलाओं को भी मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
नई नियुक्तियों में चार महिला पदाधिकारियों को जिला प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इनमें राजबाला एडवोकेट को सोनीपत, मीना चौहान को गोहाना, प्रतिभा सुमन को हांसी तथा लतिका शर्मा को फरीदाबाद का दायित्व सौंपा गया है। इससे भाजपा संगठन में महिला नेतृत्व की सक्रिय एवं प्रभावी भागीदारी को और मजबूती मिलेगी।

जिला प्रभारी संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ पार्टी के कार्यक्रमों, अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों को निर्धारित दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Posts

पंचायतों के सरकारी खजाने पर साइबर हमला, ‘क्रैफ्टी फाल्कन’ गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

चंडीगढ़  हरियाणा की पंचायतों और पंचायती राज संस्थाओं के खजाने पर अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधियों ने सुनियोजित हमला किया है। पंचायत विभाग और पंचायती राज संस्थाओं के खातों से करोड़ों रुपये…

सुकमा के जंगलों में नक्सलियों का डंप मिला, 8 देसी हथियार और जिंदा कारतूस बरामद

सुकमा  सुकमा जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. चिंतलनार थाना क्षेत्र के रासापल्ली और गुण्डराजगुड़ेम के जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581