लखनऊ में भारतीय शटलरों का शानदार प्रदर्शन, तुषार सुवीर ने पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराया

लखनऊ
सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल सुपर-300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में बुधवार को भारतीय शटलरों ने शानदार शुरुआत की। मौजूदा चैंपियन त्रिशा जाली और गायत्री गोपीचंद ने महिला युगल में जीत दर्ज कर खिताब की हैट्रिक की ओर पहला कदम बढ़ाया। विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता त्रिशा-गायत्री ने पहले दौर में क्वालीफायर रश्मि गणेश और अमृता प्रमुथेश की जोड़ी को सिर्फ 25 मिनट में 21-8, 21-7 से शिकस्त दी।

बीबीडी बैडमिंटन अकादमी में हो रही चैंपियनशिप के महिला एकल वर्ग में भी भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा। तान्या हेमंत ने सातवीं वरीयता प्राप्त और थाईलैंड मास्टर्स चैंपियन देविका सिहाग को तीन गेम तक चले मुकाबले में 21-14, 18-21, 21-16 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। तस्नीम मीर ने मालविका बंसोड़ को 21-17, 21-12 से मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। दूसरी वरीय तान्वी शर्मा भी मलेशिया की गोह जिन वेई के चोट के कारण मुकाबले से हटने पर आगे बढ़ गईं। आठवीं वरीय ईशारानी बरुआ ने इंडोनेशिया की थालिता रामाधानी विर्यावान को 21-12, 25-23 से हराया।

आकर्षी कश्यप को मिली हार
हालांकि, आकर्षी कश्यप को मलेशिया की वोंग लिंग चिंग के हाथों 11-21, 10-21 से हार मिली। मानसी सिंह भी थाईलैंड की चौथी वरीय सुपानिडा काथेथोंग से 14-21, 14-21 से हार गईं। अनुपमा उपाध्याय चोट के कारण मुकाबले से हट गईं।

तुषार सुवीर ने किया बड़ा उलटफेर
पुरुष एकल में तुषार सुवीर ने पांचवीं वरीय मलेशियाई खिलाड़ी जस्टिन हो को 21-11, 21-17 से हराकर उलटफेर किया। क्वालीफायर शाश्वत दलाल ने अमेरिका के मार्क शेली अल्काला को 21-14, 16-21, 21-7 से मात दी। हालांकि, किरण जार्ज और एस शंकर मुथुसामी को हार का सामना करना पड़ा। महिला युगल में अश्विनी भट-शिखा गौतम और नेयसा कैरियप्पा-प्रवंधिका राघवन ने जीत दर्ज की। मिश्रित युगल में सात्विक रेड्डी-रेशिका और ध्रुव रावत-के मनीषा ने भी अपने मुकाबले जीते। पुरुष युगल में भार्गव राम अरिगेला और विश्व तेज गोब्बुरु की जोड़ी ने जीत के साथ अगले दौर में जगह बनाई।

 

Related Posts

बल्ले से बरस रहे रन, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 35 महीनों में बदली क्रिकेट की तस्वीर

नई दिल्ली वैभव सूर्यवंशी ने जब जनवरी 2024 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया था, तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि अगले 35 महीनों में यह युवा…

2024 में छीनी कप्तानी, अब फिर हिटमैन को मिलेगी कमान? मुंबई इंडियंस के ऐलान पर टिकी नजरें

नई दिल्ली इतिहास गवाह है कि जब कोई शिल्पकार अपने खून-पसीने से किसी भव्य महल की नींव रखता है, उसे आसमान की बुलंदियों तक पहुंचाता है, और एक दिन अचानक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

आज शाम 7 बजते ही चंडीगढ़ की बत्तियां होंगी गुल, मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

आज शाम 7 बजते ही चंडीगढ़ की बत्तियां होंगी गुल, मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581