उमर अब्दुल्ला ने की नई शुरुआत, वरिष्ठ पत्रकार के साथ शादी की तस्वीरें कीं शेयर

श्रीनगर 

म्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से एक निजी फंक्शन में शादी की है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कर इसका जानकारी दी। इसमें उन्होंने अंगूठी के साथ निधि राजदान को टैग करते हुए लिखा, “कल एक नई यात्रा की शुरुआत हुई।” इसके बाद निधि ने भी तस्वीरें शेयर करते हुए जेन जी अंदाज में अपनी खुशी का इजहार किया। उन्होंने अंगूठी की इमोजी के साथ लिखा, “इट्स डन ब्रो”

बता दें, जम्मू-कश्मीर सीएम और भारतीय राजनीति के जाने पहचाने चेहरे उमर अब्दुल्ला की यह दूसरी शादी है। कुछ समय पहले ही उनका पहली पत्नी पायल के साथ तलाक हुआ था। दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे। अब जम्म-कश्मीर सीएम ने पत्रकार निधि राजदान के साथ अपने जीवन की नई शुरुआत की है। दूसरी तरफ निधि राजदान की बात है, तो उनके लिए भी यह दूसरी शादी है।

उमर अब्दुल्ला का पहली पत्नी पायल से हाल ही में हुआ था तलाक
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के लिए यह उनकी दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने पायल नाथ के साथ 1994 में शादी की थी। इस शादी से दोनों को दो बेटे हुए। इनका नाम जाहिर अब्दुल्ला और जमीर अब्दुल्ला है। हालांकि, उमर अब्दुल्ला के सक्रिय राजनीति में आने के बाद दोनों के रिश्तों में तनाव आने लगा था। 2009 से दोनों अलग रह रहे थे। सालों तक चले लंबे कानूनी विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उमर और पायल को आपसी सहमति से तलाक लेने की मंजूरी दे दी।

कौन हैं निधि राजदान, जिन्होंने उमर अब्दुल्ला से रचाई शादी
भारतीय पत्रकारिता का जाना पहचाना नाम निधि राजदान ने जम्मू-कश्मीर सीएम उमर अब्दुल्ला से शादी रचाई है। निधि मूल रूप से कश्मीरी पंडित हैं। उनके पिता कृष्ण राजदान पत्रकार रह चुके हैं। दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रैजुएशन करने के बाद उन्होंने 'भारतीय पत्रकारिता के मक्का' कहे जाने वाले IIMC से पत्रकारिता की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने NDTV ज्वाइन किया। वह लगातार 21 सालों तक एनडीटीवी में काम करती रहीं।

2020 में निधि ने यह कहते हुए एनडीटीवी से इस्तीफा दे दिया कि उन्हें हार्वर्ड विश्वविद्यालय में नौकरी का ऑफर मिला है। हालांकि, कुछ महीने बाद उन्होंने बताया कि वह एक साइबर फ्रॉड का शिकार हुई हैं। इसके बाद तमाम लोगों ने उन्हें ट्रोल किया।

Related Posts

वोट चोरी रैली में नहीं पहुंचे युवा कांग्रेस नेता, 60 पदाधिकारियों पर संगठन का एक्शन

भोपाल मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस ने दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को आयोजित कांग्रेस की 'वोट चोरी' रैली में शामिल न होने वाले 60 पदाधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते…

विदेशी फंडिंग को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का बड़ा दावा, दिपके-रांका पर लगाए आरोप

नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और सह-संस्थापक आशुतोष रांका पर विदेशी फंडिंग लेने के आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581