जयपुर-असरवा एक्सप्रेस में बम की अफवाह फैलाने वाला यात्री पकड़ा गया, पहले भी दे चुका था धमकी

अजमेर
जयपुर-असरवा एक्सप्रेस में बम होने की सूचना ने मंगलवार देर रात अजमेर रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मचा दी। ट्रेन के अजमेर पहुंचते ही सुरक्षा एजेंसियों ने प्लेटफॉर्म को खाली करवा दिया। इसके बाद ट्रेन के रुकते ही यात्रियों को नीचे उतारा गया। जनरल कोच समेत पूरी ट्रेन की गहनता से तलाशी ली गई। करीब एक घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। तब जाकर सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने बम की झूठी सूचना देने वाले नाथद्वारा निवासी यात्री नंदलाल को डिटेन किया है। पकड़ा गया यात्री पहले भी जयपुर आयुक्तालय को बम से उड़ाने की धमकी दे चुका है

जांच में सामने आया कि यात्री ने जिस जनरल कोच में सफर किया था, उसी में बम होने की सूचना दी थी। पुलिस के अनुसार आरोपी गांधी नगर स्टेशन से ट्रेन में सवार हुआ था। कुछ देर बाद उसने जीआरपी को फोन कर ट्रेन में बम होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और जिला पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया।

एक घंटे तक अजमेर स्टेशन पर रुकी रही ट्रेन
जयपुर-असरवा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12981) का अजमेर पहुंचने का निर्धारित समय रात 10:45 बजे है, लेकिन मंगलवार रात ट्रेन चार मिनट पहले 10:41 बजे ही प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर पहुंच गई। इससे पहले रात करीब 10:15 बजे जीआरपी को जनरल कोच में बम होने की सूचना मिली थी। सुरक्षा के मद्देनजर प्लेटफॉर्म खाली करवाया गया। ट्रेन से यात्रियों को नीचे उतारने के बाद बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड ने डिब्बों की जांच की। एटीएस, सीआईडी जोन अजमेर, जीआरपी और आरपीएफ की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे तक चली जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद यात्रियों को वापस ट्रेन में बैठाया गया और रात 11:40 बजे ट्रेन को रवाना किया गया।

शराब के नशे में था यात्री, पूछताछ में बताई यह वजह
पुलिस के मुताबिक, यात्री शराब के नशे में था। उसने पूछताछ में बताया कि गांधी नगर स्टेशन पर ट्रेन में सवार होने के दौरान उसने कुछ लोगों को बातचीत करते सुना था। इसी आधार पर उसने बम होने की सूचना दे दी। हालांकि, पुलिस उसके बयान की जांच कर रही है। साथ ही उसकी पुरानी हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है।

पहले भी जयपुर आयुक्तालय को बम से उड़ाने की दे चुका धमकी
जीआरपी थाना एसएचओ इंदुबाला शर्मा के अनुसार, बम की सूचना देने वाले यात्री नंदलाल को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले भी जयपुर आयुक्तालय को बम से उड़ाने की धमकी दे चुका है। इस संबंध में उसके खिलाफ पूर्व में भी मामला दर्ज है।

Related Posts

बिहार में किसानों की आय बढ़ाने की तैयारी, सब्जी संग्रहण केंद्रों पर गोदाम से लेकर कोल्ड स्टोरेज तक की सुविधा मिलेगी

पटना  सहकारिता विभाग द्वारा 350 पंचायतों में सब्जी संग्रहण केंद्र की स्थापित की जाएगी। इसके तहत पहले चरण में 114 पंचायतों में केंद्र निर्माण पर 124 करोड़ रुपये खर्च करने…

खनन और सड़क निर्माण के बीच हाथियों को मिला सुरक्षित रास्ता, झारखंड में 600 के करीब हाथियों का बसेरा

रांची झारखंड में हाथियों की आवाजाही के तीन नए कारिडोर सामने आए हैं। दलमा से निकलकर हाथी रांची और लोहरदगा होते हुए गिरिडीह-हजारीबाग के रास्ते दुमका तक जा रहे हैं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581