नाबार्ड स्टूडेंट इंटर्नशिप स्कीम 2026: एग्रीकल्चर और मैनेजमेंट छात्रों के लिए बेहतरीन करियर अवसर

नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) देश का जाना माना और प्रतिष्ठित सरकारी बैंक है। जो खासतौर से किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए काम करता है। अगर आप स्टूडेंट हैं, तो आपको इसी बैंक के साथ जुड़ने की शानदार अपॉर्चुनिटी मिल रही है। नाबार्ड ने इंटर्न की हायरिंग निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी चल रहे हैं। अप्लाई करने की लास्ट डेट आने वाली है, इससे पहले ही फॉर्म भरने का प्रोसेस पूरा किया जा सकता है।

नाबार्ड स्टूडेंट इंटर्नशिप स्कीम (SIS) 2026-27 के आवेदन ले रहा है। इस इंटर्नशिप में स्टूडेंट्स को शॉर्ट टर्म टास्क, प्रोजेक्ट और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विषयों पर ग्राउंड लेवल पर काम करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा छात्रों से नए प्रोजेक्ट पर उनके सुझाव भी लिए जाएंगे।

नाबार्ड इंटर्नशिप में कौन अप्लाई कर सकता है?
    नाबार्ड के रीजनल ऑफिस (RO) में 34 इंटर्न को सेलेक्ट किया जाएगा। इसके अलावा 5 सीटें हेड ऑफिस में भरी जाएंगी।
    ऐसे स्टूडेंट जो एग्रीकल्चर या इससे जुड़े फील्ड जैसे (पशुपालन, मत्स्य पालन), एग्रीबिजनेस, इकोनॉमिक्स, सोशल साइंसेज और मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन/PGDM कर चुके हैं या पहले साल की पढ़ाई पूरी कर ली है, वो अप्लाई कर सकते हैं।
    5 साल के इंटग्रेटेड कोर्स वाले स्टूडेंट् भी इस आवेदन के योग्य हैं, लेकिन उन्होंने चौथे साल कंप्लीट कर लिया हो।
    विदेश में पढ़ रहे भारतीय स्टूडेंट भी इस इंटर्नशिप का हिस्सा बन सकते हैं।
    अगर किसी भी राज्य के रीजनल ऑफिल या ट्रेनिंग एस्टेब्लिशमेंट (TE) के लिए अप्लाई करना है तो आप या तो वहां से पढ़ाई कर रहे हो या वहां के मूल निवासी होने चाहिए। हालांकि मुंबई स्थित हेड ऑफिस (HO) के कहीं से स्टूडेंट भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

NABARD Internship Stipend: कितना मिलेगा?
यह इंटर्नशिप पेड है। जिसमें स्टूडेंट्स को मंथली स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। इसके अलावा फील्ड अलाउंस और ट्रेवल अलाउंस भी तय किया गया है।

    मंथली स्टाइपेंड: कम से कम 2 महीने और अधिकतम 3 महीने की इंटर्नशिप की अवधि के दौरान स्टूडेंट्स को ₹20,000/- प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा।
    फील्ड विजिट अलाउंस: मेंटर की अनुमति से फील्ड विजिट के लिए ₹2000 प्रति दिन (7 NER राज्यों के लिए) और ₹1500 प्रति दिन (NER राज्यों के अलावा अन्य स्टेट) के लिए फील्ड विजिट अलाउंस भी मिलेगा। यह ट्रेवल प्लान के बेस पर अधिकतम 30 दिनों के लिए काउंट किया जाएगा।
    ट्रेवल अलाउंस: हेडक्वार्टर से फील्ड पर जाने और वहां से वापस आने के लिए ₹6000 रुपये यात्रा खर्चा भी दिया जाएगा। इसके लिए पेट्रोल/टैक्सी रिसिप्ट या अन्य कोई वैलिड प्रूफ सबमिट करना होगा।
    अन्य खर्चे: ₹2000/- पर हेड

नाबार्ड इंटर्नशिप में कैसे अप्लाई करें?
इस इंटर्नशिप में अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे बताए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
    सबसे पहले नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.nabard.org पर जाएं।
    अब होमपेज पर इंटर्नशिप वाले कॉलम में जाएं। फॉर्म तक पहुंचने के लिए आप टेबल में दिए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
    इसके बाद गूगल फॉर्म खुल जाएगा।
    अब इसमें अपना का नाम, पिता का नाम/मदर्स नेम, जन्मतिथि, पता, शहर, पिन कोड, राज्य, ईमेल आईडी, आधार नंबर, बोनाफाइड सर्टिफिकेट, सेंटर प्रफरेंस, स्टूडेंट फोटो ग्राफ स्कैन करके अपलोड करें।
    कॉलेज का नाम, पता, शहर, राज्य के सा कॉलेज के एचओडी, प्लेटसमेंट सेल हेड, डीन का नाम, पद, ईमेल आईडी, कॉन्टेक्ट डिटेल्स, वेबसाइट, समर ब्रेक की डिटेल दें।
    इसकेबाद अपने एकेडमिक क्वालिफिकेशन की जानकारी भरें। इसमें 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, अनुभव, डेक्लेरेशन, जगह, तारीख की जानकारी सही-सही भरें।
    सभी डिटेल्स भरने के बाद एक बार इन्हें पूरी तरह से चेक जरूर कर लें।
    इसके बाद सबमिट कर दें। गूगल फॉर्म में आपकी डिटेल्स सेव हो जाएंगी।

इस इंटर्नशिप से जुड़ी अन्य अगर आपको और कोई दूसरी जानकारी भी चाहिए तो आप नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं।

 

Related Posts

रविवार का राशिफल: किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? जानें मेष से मीन तक का भविष्य

मेष राशि-  अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है। कामकाज में खुद को साबित करने का अवसर मिलेगा। पैसों के मामले में लाभ के योग हैं, लेकिन खर्च पर…

WhatsApp Profile में जुड़ा नया फीचर, फेसबुक की तरह लगा सकेंगे Cover Photo

नई दिल्ली WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म को तेजी से नए-नए फीचर्स के साथ अपडेट कर रहा है। खबर है कि वॉट्सऐप अब एक ऐसा फीचर ला रहा है, जिससे यूजर्स अपनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581