मूंग दाल उत्तपम रेसिपी: हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर नाश्ता

 भारतीय घरों में सुबह के नाश्ते में ज्यादातर पराठे बनाए जाते हैं. लेकिन गर्मियों में रोजाना पराठे खाना मुश्किल हो जाता है. जब पराठे से मन ऊब जाता है, तब लोग पोहा बनाकर खा लेते हैं. लेकिन अगर आप पराठा और पोहा दोनों ही खाकर बोर हो चुके हैं, तो आप नाश्ते में मूंग दाल का उत्तपम बनाकर खा सकते हैं. अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ प्रोटीन से भरपूर भी हो, तो ये मूंग दाल उत्तपम आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है.

खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं लगती है और ये बहुत कम समय में तैयार हो जाता है. सॉफ्ट, स्पॉन्जी उत्तपम और उसके साथ ताजी नारियल चटनी का कॉम्बिनेशन पूरे परिवार को पसंद आ सकता है. चलिए जानते हैं कैसे बनाते हैं प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल का उत्तपम.

इंग्रेडिएंट्स:
    1 कप मूंग दाल (2 घंटे भिगोई हुई)
    1 इंच अदरक का टुकड़ा
    2 हरी मिर्च
    8-10 करी पत्ते
    1 छोटा चम्मच जीरा
    ½ छोटा चम्मच काली मिर्च
    2 बड़े चम्मच बेसन
    2 बड़े चम्मच सूजी
    ½ कप दही
    नमक स्वादानुसार
    जरूरत अनुसार पानी
    ¼ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा

टॉपिंग के लिए
    बारीक कटी गाजर
    बारीक कटी शिमला मिर्च
    बारीक कटा प्याज
    थोड़ा सा तेल
    नारियल चटनी के लिए सामग्री
    ½ कप डेसिकेटेड नारियल
    थोड़ा सा इमली का गूदा
    1 हरी मिर्च
    1 छोटा टुकड़ा अदरक
    ½ छोटा चम्मच जीरा
    ¼ छोटा चम्मच काली मिर्च
    4-5 करी पत्ते
    नमक स्वादानुसार
    जरूरत अनुसार पानी

चटनी के तड़के के लिए
    1 छोटा चम्मच तेल
    ½ छोटा चम्मच जीरा
    ½ छोटा चम्मच राई
    चुटकीभर हींग
    1 सूखी लाल मिर्च
    1 छोटा चम्मच उड़द दाल
    1 छोटा चम्मच चना दाल
    कुछ करी पत्ते

बनाने का तरीका:
1. मूंग दाल उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले भीगी हुई मूंग दाल को मिक्सर जार में डालें. इसके साथ अदरक, हरी मिर्च, करी पत्ता, जीरा, काली मिर्च, बेसन, सूजी, दही, नमक और थोड़ा पानी डालकर इसे अच्छी तरह पीस लें. अब इस तैयार बैटर को एक बड़े बाउल में निकाल लें.

2. बैटर में बेकिंग सोडा और थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब तवा या पैन गर्म करें और उस पर बैटर फैलाएं. ऊपर से गाजर, शिमला मिर्च और प्याज की टॉपिंग डालें.

3. इसके बाद किनारों पर थोड़ा तेल डालें और मीडियम आंच पर सेंकें. जब ये एक तरफ से गोल्डन हो जाए तो पलटकर दूसरी तरफ भी अच्छी तरह सेंक लें.

4.  मूंग दाल उत्तपम के साथ नारियल की चटनी बहुत टेस्टी लगती है. उसे बनाने के लिए मिक्सर जार में डेसिकेटेड नारियल, इमली, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, काली मिर्च, करी पत्ता, नमक और पानी डालकर स्मूद पीस लें. इसे एक बाउल में निकाल लें.

5. अब एक छोटे पैन में तेल गर्म करें. इसमें जीरा, राई, हींग, सूखी लाल मिर्च, उड़द दाल, चना दाल और करी पत्ता डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. तैयार तड़के को चटनी में डालकर अच्छी तरह मिला दें.

6. सिके मूंग दाल उत्तपम को तैयार की गई नारियल चटनी के साथ मजे से खाएं.

हेल्दी नाश्ते के लिए है परफेक्ट ऑप्शन
मूंग दाल से बना ये उत्तपम प्रोटीन, फाइबर और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है. वहीं नारियल चटनी इसका स्वाद कई गुना बढ़ा देती है. अगर आप रोजाना एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं, तो ये हेल्दी और टेस्टी रेसिपी जरूर ट्राई कर सकते हैं.

Related Posts

3 नवंबर को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी और कारोबार में मिल सकते हैं शुभ समाचार

मेष राशि आज के दिन ऑफिस में अपने सीनियर्स को अपनी परफॉर्मेंस से खुश रखें। सही लाइफस्टाइल मेंटेन करने से हेल्दी रहें। आज धन लाभ होगा। रिश्ते को रोमांटिक बनाए…

बिहार में मेडिकल के 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी ₹1.15 लाख सैलरी

मेडिकल क्षेत्र में नौकरी का मौका तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए बिहार में अच्छा मौका है. राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के 500 से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581