अचारी आलू-प्याज पराठा: आसान रेसिपी से बनाएं चटपटा नाश्ता

भारतीय नाश्ते में पराठा सबसे ज्यादा खाए जाने वाली डिशों में से एक है. आलू-प्याज का पराठा तो लगभग हर घर में बनाया जाता है लेकिन आप इसके स्वाद में थोड़ा नया ट्विस्ट लाना चाहते हैं तो अचारी आलू-प्याज पराठा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. अचार के मसाले से तैयार यह पराठा स्वाद में चटपटा, मसालेदार और बेहद लाजवाब लगता है.

खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए न तो ज्यादा सामान की जरूरत होती है और न ज्यादा मेहनत की. घर में मौजूद आलू, प्याज और अचार के मसाले की मदद से आप इसे मिनटों में तैयार कर सकते हैं. अगर आप रोज-रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार अचारी आलू-प्याज पराठा जरूर ट्राई करें. आइए जानते हैं अचारी आलू-प्याज पराठा कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
2 कप गेंहू का आटा
4 उबले आलू
2 प्याज (कटी हुई)
2 बड़े चम्मच अचार का मसाला
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
1 छोटा चम्मच चाट मसाला
 1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 बड़े चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
एक चुटकी हींग
नमक स्वादानुसार
बटर जरूरत के अनुसार

अचारी आलू-प्याज पराठा बनाते कैसे हैं?
अचारी आलू-प्याज पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में आटा और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें और इसे कुछ देर के लिए ढककर रख दें.
अब एक बाउल में उबले हुए आलू, बारीक कटा प्याज, अचार का मसाला, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, गरम मसाला, हींग और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इस तरह पराठे की स्टफिंग तैयार हो जाएगी.
इसके बाद आटे की बराबर आकार की लोइयां बना लें. एक लोई लेकर उस पर थोड़ा सूखा आटा लगाएं और इसे छोटी पूरी के आकार में बेल लें. अब इसके बीच में तैयार स्टफिंग रखें और किनारों को मोड़कर अच्छी तरह बंद कर दें.
स्टफिंग भरी हुई लोई पर हल्का सूखा आटा लगाकर धीरे-धीरे पराठे के आकार में बेल लें. इस दौरान ध्यान रखें कि स्टफिंग बाहर न निकले.
अब तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा बटर या घी लगाएं. तवे पर पराठा डालकर मीडियम गैस पर दोनों तरफ से सुनहरा और करारा होने तक सेंक लें. इसी तरह सभी पराठे तैयार कर लें.
टेस्टी अचारी आलू-प्याज पराठा तैयार है. इसे दही, अचार या हरी चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें.

 

Related Posts

3 नवंबर को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी और कारोबार में मिल सकते हैं शुभ समाचार

मेष राशि आज के दिन ऑफिस में अपने सीनियर्स को अपनी परफॉर्मेंस से खुश रखें। सही लाइफस्टाइल मेंटेन करने से हेल्दी रहें। आज धन लाभ होगा। रिश्ते को रोमांटिक बनाए…

बिहार में मेडिकल के 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी ₹1.15 लाख सैलरी

मेडिकल क्षेत्र में नौकरी का मौका तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए बिहार में अच्छा मौका है. राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के 500 से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581